facebookmetapixel
Tata Steel Q3 Results: तीसरी तिमाही में मुनाफा 7 गुना उछला, ₹2,688 करोड़ के पार पहुंचा लाभरिकवरी कॉल्स से परेशान हैं? RBI ने सुन ली आपकी शिकायतShare Market: RBI Policy के बाद शेयर बाजार उछला, जानिए किस सेक्टर ने मारी बाजीBudget 2026 MSME सेक्टर के लिए गेम चेंजर रहा? जानें इसमें ऐसा क्या है और इसपर एक्सपर्ट क्या सोचते हैंRBI नए नियमों के जरिए कैसे भारतीयों के लिए बैंकिंग को आसान बनाने की कोशिश कैसे कर रहा है?योगी का बैंकरों को निर्देश: किसानों को आसान शर्तों पर दें कर्ज, FPO, MSME जुड़े लोगों का भी करें सहयोगरिजर्व बैंक ने क्यों ​स्थिर रखीं ब्याज दरें, आम लोगों पर क्या असर होगा?Market This Week: यूएस ट्रेड डील से बाजार को मिला सहारा, सेंसेक्स-निफ्टी 1.5% चढ़े; निवेशकों की दौलत ₹7.23 लाख करोड़ बढ़ीलिस्टेड कंपनियों ने अनलिस्टेड को कॉरपोरेट टैक्स में पछाड़ाचांदी के भाव में ऐतिहासिक गिरावट: 1980 और 2011 जैसे क्रैश की आहट, क्या और गिरेंगे दाम?

Stock Market Update: सेंसेक्स और निफ्टी में सुस्ती, एफएमसीजी-आईटी शेयर दबाव में

Stock Market Today: सुबह 7:15 बजे, Gift Nifty हरे निशान में कारोबार करता दिखा। यह 0.13 फीसदी की तेजी के साथ 24,527 के स्तर पर कारोबार करता दिखा।

Last Updated- October 24, 2024 | 1:44 PM IST
Stock Market on GST reforms
Representative Image

Stock Market Update: भारतीय बेंचमार्क इक्विटी इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी 50 गुरुवार को सुस्त कारोबार करते दिख रहे हैं। दोपहर 1 बजे, बीएसई सेंसेक्स 16 अंक या 0.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ 80,065 पर आ गया, जबकि निफ्टी 50, 34 अंक या 0.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,401 के स्तर पर ट्रेड करता दिखा।

Opening Bell: भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी 50 गुरुवार को बढ़त के साथ खुले।

शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 126 अंक यानी 0.16% की बढ़त के साथ 80,208 पर खुला, जबकि निफ्टी 50 29.80 अंक यानी 0.12% ऊपर 24,465 पर पहुंचा।

कैसी होगी आज शेयर बाजार की शुरुआत?

 भारत में बाजारों में उतार-चढ़ाव जारी रहने की संभावना है, क्योंकि विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) की लगातार बिकवाली का दबाव बना हुआ है। इसके अलावा, अमेरिका में राष्ट्रपति चुनावों से पहले वॉल स्ट्रीट में गिरावट का असर भी देखा जा रहा है।

बाजार खुलने से पहले सुबह 7:35 बजे, GIFT निफ्टी फ्यूचर्स 24,529 पर ट्रेड करता दिखा, जो निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद स्तर से करीब 50 पॉइंट ऊपर था।

अमेरिकी बाजारों में बुधवार को गिरावट दर्ज की गई, जिसका मुख्य कारण बढ़ते ट्रेजरी यील्ड्स रहे। डॉव इंडेक्स में सितंबर की शुरुआत के बाद सबसे बड़ी एक-दिन की गिरावट देखी गई, जिसमें यह 400 से ज्यादा पॉइंट्स (0.96 प्रतिशत) गिरा। S&P 500 इंडेक्स 0.92 प्रतिशत नीचे रहा, जबकि Nasdaq Composite में 1.6 प्रतिशत की गिरावट हुई। यह डॉव और S&P 500 दोनों के लिए लगातार तीसरे दिन की गिरावट थी। इस दौरान 10 साल का ट्रेजरी यील्ड 4.25 प्रतिशत के ऊपर चला गया।

इंवेस्टर्स की नजर अक्टूबर के मैन्युफैक्चरिंग और सर्विसेज PMI डेटा, 19 अक्टूबर तक के वीकेंड की इनिशियल जॉबलेस क्लेम्स, और सितंबर के न्यू होम सेल्स पर भी रहेगी।

एशिया-प्रशांत मार्केट्स में मिला-जुला रुझान देखने को मिला, क्योंकि यूएस स्टॉक्स में गिरावट देखने को मिली। साउथ कोरिया ने तकनीकी मंदी से बचते हुए तीसरी तिमाही में 0.1 प्रतिशत की क्वार्टर-ऑन-क्वार्टर GDP ग्रोथ दर्ज की, जो कि उम्मीद से कम रही। मार्केट को 0.5 प्रतिशत की ग्रोथ की उम्मीद थी।

इसके अलावा, जापान के au Jibun Bank मैन्युफैक्चरिंग PMI में अक्टूबर में गिरावट दर्ज की गई, जो 49 रहा, जबकि पिछले महीने का फाइनल आंकड़ा 49.7 था। ये आंकड़ा मार्केट की उम्मीदों (49.9) से भी कम था और लगातार चौथे महीने फैक्ट्री एक्टिविटी में गिरावट रही।

इसका असर यह रहा कि Kospi 0.17 प्रतिशत नीचे ट्रेड करता दिखा, जबकि Nikkei 0.4 प्रतिशत ऊपर और ASX 200 भी 0.1 प्रतिशत की तेजी के साथ कारोबार करता दिखा।

कल कैसी थी बाजार की चाल?

भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को लगातार तीसरे दिन गिरावट देखने को मिली। विदेशी निवेशकों (FPIs) की तरफ से जमकर शेयरों की बिकवाली, चीन की तरफ उनके झुकाव और मिडिल-ईस्ट तनाव के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट नहीं थम सकी।

BSE का बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स कल यानी 23 अक्टूबर को 138.74 अंक या 0.17% की गिरावट के साथ 80,081.98 के लेवल पर क्लोज हुआ। वहीं, NSE का बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 50 36.60 अंक या 0.15% लुढ़ककर 24,435.50 के लेवल पर बंद हुआ।

 

 

First Published - October 24, 2024 | 7:34 AM IST

संबंधित पोस्ट