facebookmetapixel
Advertisement
Bharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमण

Sudeep Pharma IPO: दूसरे दिन भी जबरदस्त मांग, ग्रे मार्केट से मिल रहे तगड़े रुझान; सब्सक्राइब करना चाहिए ?

Advertisement

Sudeep Pharma IPO: ग्रे मार्केट की गतिविधियों पर नजर रखने वाले सूत्रों के अनुसार, सुदीप फार्मा के नॉन-लिस्टेड शेयर सोमवार को लगभग 714 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहे थे।

Last Updated- November 24, 2025 | 12:54 PM IST
Sudeep Pharma IPO GMP

Sudeep Pharma IPO GMP: फार्मा कंपनी सुदीप फार्मा के आईपीओ को लेकर सोमवार (24 नवंबर) को भी बाजार में मांग देखने को मिल रही है। सुदीप फार्मा का आईपीओ शुक्रवार को शेयर बिक्री के पहले दिन ही पूरी तरह से सब्सक्राइब हो गया। 21 नवंबर को पहली बोली के दिन सुदीप फार्मा के आईपीओ का सब्सक्रिप्शन स्टेटस 1.42 गुना था। इश्यू अप्लाई करने के लिए 25 नवंबर (मंगलवार) तक खुला रहेगा।

बाजार एनालिस्ट्स सुदीप फार्मा की लॉन्ग टर्म संभावनाओं पर मोटे तौर पर सकारात्मक बने हुए हैं। हालांकि, वैल्यूएशन को लेकर कुछ सतर्कता बरती जा रही है। स्पेशल केमिकल और फार्मा-इंग्रीडिएंट्स बनाने वाली यह कंपनी शेयर बिक्री प्रस्ताव के जरिये 895 करोड़ रुपये जुटाएगी। कंपनी ने अपने आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 563 से 593 रुपये प्रति शेयर तय किया है।

इस बीच, सुदीप फार्मा (Sudeep Pharma) ने आईपीओ खुलने से पहले ही 20 नवंबर, गुरुवार को एंकर निवेशकों से 268.5 करोड़ रुपये जुटा लिए। कंपनी ने 45,27,823 शेयर 593 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से अलॉट किए।

Sudeep Pharma IPO GMP

ग्रे मार्केट की गतिविधियों पर नजर रखने वाले सूत्रों के अनुसार, सुदीप फार्मा के नॉन-लिस्टेड शेयर सोमवार को लगभग 714 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहे थे। यह आईपीओ के 593 रुपये के अपर प्राइस बैंड से 121 रुपये या 20 प्रतिशत का प्रीमियम दर्शाता है।

यह भी पढ़ें: Excelsoft Technologies IPO का अलॉटमेंट फाइनल! एक क्लिक में चेक करें स्टेटस; GMP से क्या मिल रहे संकेत

Sudeep Pharma IPO: सब्सक्राइब करें या नहीं ?

ब्रोकरेज फर्म आनंद राठी रिसर्च के एनालिस्ट्स ने निवेशकों को सुदीप फार्मा आईपीओ को लॉन्ग टर्म लिहाज से सब्सक्राइब करने की सलाह दी है। उनका कहना है कि यह इश्यू ‘पूरी तरह से वैल्यूएशन’ पर दिखाई दे रहा है। प्राइस बैंड के ऊपरी स्तर पर कंपनी का वैल्यूएशन वित्त वर्ष 2024-25 की अनुमानित आय के 48.3 गुना पर बैठता है। इससे पोस्ट-इश्यू मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग ₹6,697.9 करोड़ होता है।

स्वस्तिक इन्वेस्टमार्ट का कहना है कि यह आईपीओ सिर्फ उन आक्रामक निवेशकों के लिए ठीक है, जो 2 से 5 साल तक निवेश कर सकते हैं। ब्रोकरेज ने बताया कि कंपनी के वित्तीय नतीजे मजबूत हैं। इसकी आय बढ़ रही है और एबिटा मार्जिन भी अच्छा है। FY25 में कंपनी का RONW 27.88% रहने का अनुमान है। कंपनी कई वैश्विक बड़े ग्राहकों को फार्मा-ग्रेड जरूरी सामग्री की सप्लाई करती है। लेकिन स्वस्तिक का कहना है कि 45–48x के P/E रेश्यो पर यह IPO काफी महंगा है। इस वजह से लिस्टिंग के तुरंत बाद मुनाफा कमाने की संभावना कम हो जाती है।

Sudeep Pharma IPO Details

आईपीओ के तहत 95 करोड़ रुपये के 16 लाख नए इक्विटी शेयरों जारी किये जाएंगे। इसका अलावा प्रमोटर्स के 800 करोड़ रुपये के 1.35 करोड़ शेयर ऑफर फॉर सेल (OFS) पर रखे गए हैं। आईपीओ का प्राइस बैंड 563 से 593 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। एक लॉट में 25 शेयर है। रिटेल निवेशक को एक लॉट के लिए 14,825 रुपये लगनाए होंगे। निवेशक अधिकतम 13 लॉट (325 शेयर) के लिए 1,92,725 रुपये का निवेश करना होगा।

सुदीप फार्मा को ऑफर फॉर सेल से कोई पैसा नहीं मिलेगा। कंपनी ने अपने रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस में कहा है कि ऑफर से मिलने वाली रकम सीधे बेचने वाले शेयरधारकों को जाएगी। इसमें से उनके हिस्से के खर्च और टैक्स काटे जाएंगे। फ्रेश इश्यू से जुटाए गए पैसे का इस्तेमाल कंपनी पूंजीगत खर्च में करेगी। इसमें नंदेसरी प्लांट के लिए मशीनें खरीदना शामिल है। बाकी रकम सामान्य कॉर्पोरेट जरूरतों पर खर्च की जाएगी।

Advertisement
First Published - November 24, 2025 | 12:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement