facebookmetapixel
Advertisement
ऑप्शन बाजार में नए एक्सचेंजों की एंट्री पर SEBI की रोक, कहा- पहले कैश मार्केट मजबूत करेंGold ETFs में रिकॉर्ड निवेश, पहली बार इक्विटी फंड्स से आगे निकली कीमती धातुओं की मांगकेविन वार्श के नामांकन पर बाजार की प्रतिक्रिया आश्चर्यजनक, अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर आशावादी बोफारूस में 1 करोड़ मजदूरों की भारी डिमांड: क्या भारतीय श्रमिकों के पास है विदेश में मोटी कमाई का मौका?अब UPI से सीधे बैंक खाते में आएगा PF का पैसा! टेस्टिंग हुई शुरू, जानें कब से उठा सकेंगे सुविधा का लाभशहरी सहकारी बैंकों के लिए बिना गारंटी वाले लोन की सीमा बढ़ाकर 20% करने का प्रस्तावबुलेट बनाने वाली कंपनी का मुनाफा 21% उछला, रॉयल एनफील्ड की बिक्री मजबूत; ₹958 करोड़ निवेश को मंजूरीTitan Q3 Results: 61% की जबरदस्त उछाल के साथ मुनाफा ₹1,684 करोड़ हुआ, रेवेन्यू ₹24,900 करोड़ के पारडीपफेक पर सरकार सख्त: 3 घंटे में हटाना होगा AI कंटेंट, 20 फरवरी से नए डिजिटल नियम लागूExplainer: ऑफिस में अब नहीं होगी मील की चिंता! ‘ईट नाउ पे लेटर’ से लंच ब्रेक बनेगा और भी खुशनुमा

Motilal Oswal ने एनर्जी स्टॉक की रेटिंग को किया अपग्रेड, 37% रिटर्न का जताया अनुमान

Advertisement

Stock to Buy: ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने पेट्रोनेट एलएनजी (Petronet LNG) पर अपनी रेटिंग को न्यूट्रल से अपग्रेड करते हुए 'BUY' कर दिया है।

Last Updated- July 07, 2025 | 1:45 PM IST
stocks to buy today

Stock to Buy: पेट्रोनेट एलएनजी के शेयरों में कारोबार के दौरान 3.3 प्रतिशत की तेजी आई और यह 307.85 रुपये प्रति शेयर के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गए। बीएसई पर शेयर दोपहर 1:20 बजे 2.87 फीसदी की बढ़त लेकर 306.55 रुपये पर कारोबार कर रहे थे। जबकि बीएसई सेंसेक्स 0.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ 83,420 पर सपाट कारोबार कर रहा था। कंपनी के शेयरों में यह जोरदार एक्शन ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल (Motilal Oswal) के स्टॉक पर अपनी रेटिंग को अपग्रेड करने के चलते देखने को मिला।

Petronet LNG: टारगेट प्राइस ₹410| रेटिंग BUY|

मोतीलाल ओसवाल ने पेट्रोनेट एलएनजी (Petronet LNG) पर अपनी रेटिंग को न्यूट्रल से अपग्रेड करते हुए ‘BUY’ कर दिया है। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर 410 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। इस तरह, स्टॉक शुक्रवार के बंद भाव से 37 फीसदी का तगड़ा अपसाइड दिखा सकता है। पेट्रोनेट एलएनजी के शेयर शुक्रवार को 298 रुपये पर बंद हुए।

ALSO READ | Energy Stocks: गैस टैरिफ में बड़े बदलाव के बाद इन 3 शेयरों में तगड़ी कमाई का मौका! ब्रोकरेज ने दी BUY कॉल

स्टॉक के प्रदर्शन पर नजर डाले तो यह अपने ऑल टाइम हाई 385 रुपये से 23 फीसदी नीचे ट्रेड कर रहा है। पिछले एक महीने में स्टॉक का प्रदर्शन लगभग सपाट रहा है। तीन महीने में शेयर में 11 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई है। हालांकि, छह महीने में स्टॉक 7% से ज्यादा गिरा है। एक साल में स्टॉक में करीब 10% की गिरावट आई है। दो साल में स्टॉक ने 33% और तीन साल में 39% रिटर्न दिया है। कंपनी का बीएसई पर टोटल मार्केट कैप 46,012 करोड़ रुपये है।

Motilal Oswal ने Petronet LNG पर क्यों अपग्रेड की रेटिंग?

ब्रोकरेज का मानना है कि मौजूदा बाजार वैल्यू बहुत अधिक निराशावादी स्थिति को दर्शाता है। इसमें FY28 में दहेज और कोच्चि टर्मिनलों पर 20% टैरिफ कटौती, उसके बाद कोई वृद्धि नहीं, और टर्मिनल उपयोग में शून्य वृद्धि जैसी धारणाएं शामिल हैं।

हालांकि बाजार में यह चिंता है कि कंपनी की हिस्सेदारी प्रतिस्पर्धी टर्मिनलों को जा सकती है, लेकिन हकीकत में प्रतिद्वंद्वी टर्मिनलों की उपयोग क्षमता काफी कम है। यह केवल 14 फीसदी से 43 प्रतिशत तक है। इसके विपरीत, पेट्रोनेट को बड़े पैमाने, बीते वर्षों के निवेश और बेहतर कनेक्टिविटी का लाभ मिल रहा है।

ALSO READ | Digital stocks: ई-कॉमर्स की बूम से चमकेंगे ये डिजिटल शेयर, 7 में से तो 2 को ब्रोकरेज ने बनाया टॉप पिक

मोतीलाल ओसवाल के अनुसार, FY28 में संभावित टैरिफ कटौती को लेकर चिंताएं बनी हुई हैं। लेकिन ब्रोकरेज का तर्क है कि अगर दहेज में अचानक बड़ी कटौती होती है, तो इससे पूरे उद्योग पर दबाव बन सकता है। इसका कारण यह है कि दहेज टर्मिनल को अन्य टर्मिनलों की तुलना में आधी लागत पर बनाया गया था।

 

(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक में खरीदारी की सलाह ब्रोकरेज ने दी है। बाजार में निवेश जोमिखों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Advertisement
First Published - July 7, 2025 | 1:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement