facebookmetapixel
Advertisement
ऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेज

धोखाधड़ी पूरी तरह रोकना संभव नहीं, लेकिन जल्द पहचान जरूरी: सेबी चीफ

Advertisement

शुक्रवार को मुंबई में एक कार्यक्रम के बाद संवाददाताओं से बातचीत में पांडेय ने जोर देते हुए कहा कि नियामक ऐसे मामलों से निपटने के पुख्ता प्रयास कर रहा है।

Last Updated- August 01, 2025 | 10:18 PM IST
Tuhin Kanta Pandey

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के अध्यक्ष तुहिन कांत पांडेय ने कहा है कि धोखाधड़ी को पूरी तरह से रोका नहीं जा सकता लेकिन ऐसा तरीका विकसित करना मुमकिन है जिससे इसका जल्द पता लगाया जा सके। शुक्रवार को मुंबई में एक कार्यक्रम के बाद संवाददाताओं से बातचीत में पांडेय ने जोर देते हुए कहा कि नियामक ऐसे मामलों से निपटने के पुख्ता प्रयास कर रहा है।

फ्यूचर प्रूफ फॉरेंसिक 2025 के एक सत्र को संबोधित करते हुए सेबी प्रमुख ने धोखाधड़ी के उन उदाहरणों के बारे में बताया जिनका खुलासा नियामक ने किया है। उदाहरण के लिए एक सूचीबद्ध इकाई ने अपनी सहायक कंपनी को संपत्तियां हस्तांतरित कर दीं, जिसने फिर इन परिसंपत्तियों के बदले मिले सुरक्षित ऋण का उपयोग प्रवर्तक से जुड़ी इकाई का बकाया चुकाने के लिए किया।

उन्होंने विस्तार से बताया कि कैसे कुछ कंपनियों ने नामी-गिरामी इकाइयों के साथ सर्कुलर लेन-देन करके अपने वित्तीय विवरणों को कृत्रिम रूप से बढ़ाया जिससे अंततः प्रवर्तकों को शेयरधारकों के धन की हेराफेरी करने या तरजीही आवंटन से प्राप्त राशि का दुरुपयोग करने का मौका मिल जाता है। कुछ मामलों में सांविधिक लेखा परीक्षक भी धन के ऐसे तरीके का पता लगाने या उसकी रिपोर्ट करने में विफल रहे।

पांडेय ने टिप्पणी की कि इन मामलों से संकेत मिलता है कि प्रबंधन के कुछ प्रमुख लोग, सांविधिक लेखा परीक्षक, ऑडिट समिति के सदस्य और बोर्ड निदेशक अनुपालन के लिए केवल ऊपरी जांच का दृष्टिकोण अपना रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसी घटनाएं निवेशकों के विश्वास को गंभीर रूप से कमजोर करती हैं और शेयरधारकों की संपत्ति को नुकसान पहुंचाती हैं।

इन चुनौतियों से निपटने के लिए सेबी ने विभिन्न उपाय शुरू किए हैं। इनमें कठोर प्रवर्तन कार्रवाई और संबंधित पक्षकार के बड़े लेनदेन पर अनिवार्य रूप से शेयरधारकों की मंजूरी से लेकर संदिग्ध गतिविधियों की पहचान के लिए उन्नत प्रोद्योगिकी का इस्तेमाल शामिल है।

पांडेय ने यह भी कहा कि भारतीय सनदी लेखाकार संस्थान (आईसीएआई) प्रतिभूति बाजारों में वित्तीय धोखाधड़ी रोकने के लिए एक मजबूत ढांचा विकसित कर रहा है और फॉरेंसिक जांच और धोखाधड़ी के जोखिम कम करने की तकनीकों के बारे में सेबी अधिकारियों को सक्रिय रूप से प्रशिक्षण दे रहा है।

इसके अलावा सेबी ने बाजार धोखाधड़ी और डिजिटल घोटालों के खिलाफ कोशिशों को मजबूत करने के लिए सीबीआई, एफआईयू, एसएफआईओ और एनसीआरबी के अधिकारियों के साथ संवाद सत्र आयोजित किए हैं। नियामक ने जांच और प्रवर्तन कार्रवाइयों के लिए डेटा का आदान-प्रदान को सुगम बनाने की पहल करते हुए कंपनी मामलों के मंत्रालय (एमसीए) और केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के साथ सहमति पत्र पर भी हस्ताक्षर किए हैं।

संवाददाताओं से बातचीत में पांडेय ने इस बात की पुष्टि की है कि इंडसइंड बैंक की जांच जारी है। वेदांत पर वायसराय रिसर्च की रिपोर्टों के बारे में उन्होंने कहा कि सेबी विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सभी सूचनाओं का संज्ञान लेता है।

Advertisement
First Published - August 1, 2025 | 10:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement