facebookmetapixel
Advertisement
Bharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमण

Reliance Industries share: 8 महीने के शिखर पर रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर, क्या अब भी है खरीदारी का मौका?

Advertisement

Reliance Share Price: शेयर बीएसई पर अप्रैल महीने के अपने निचले स्तर 1,155.55 रुपये से 32% तक उछल गए हैं। 8 जुलाई 2024 को यह 52 वीक्स के हाई 1,608.95 रुपये पर पहुंच गया था।

Last Updated- June 11, 2025 | 1:38 PM IST
Reliance Industries

Reliance Industries share price today: रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) के शेयर बुधवार के इंट्राडे कारोबार में बीएसई पर 2 फीसदी की बढ़त के साथ 1,468 रुपये के आठ महीने के हाई लेवल पर पहुंच गए। अरबपति मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाले समूह आरआईएल का शेयर प्राइस 1 अक्टूबर, 2024 के बाद से अपने उच्चतम स्तर पर था। 8 जुलाई, 2024 को यह 52 वीक्स के हाई 1,608.95 रुपये पर पहुंच गया था।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर बीएसई पर अप्रैल महीने के अपने निचले स्तर 1,155.55 रुपये से 32 प्रतिशत तक उछल गए हैं। वहीं, बीएसई सेंसेक्स 7 अप्रैल, 2025 को अपने 52 वीक लो लेवल 71,425.01 से 15.4 प्रतिशत की उछाल दर्ज कर चुका है।
1460.45 +21.85 (+1.52%)

रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के शेयर सुबह 11 बजे बीएसई (BSE) पर 1.52 प्रतिशत या 21.85 रुपये बढ़कर 1460.45 पर कारोबार कर रहे थे। जबकि इस दौरान बीएसई सेंसेक्स 0.27 फीसदी की बढ़त लेकर 82,615.20 पर था।

यह भी पढ़ें…Liquor Stocks: एक्ससाइज ड्यूटी बढ़ने के बावजूद चमके ये 2 लिकर स्टॉक्स, निवेशकों की जमकर खरीदारी; 17% तक उछला भाव

Reliance Industries share: क्या अब भी है खरीदारी का मौका?

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (MOFSL) का सेगमेंट के आधार पर मानना है कि आरजियो (RJio) वित्त वर्ष 2025-27 के दौरान कंपनी की सबसे बड़ी ग्रोथ ड्राइवर साबित होगी। इसमें 21% की ईबिट्डा कंपाउंड एनुअल ग्रोथ रेट (CAGR) रहने का अनुमान है। य

ब्रोकरेज फर्म को उम्मीद है कि रिटेल सेगमेंट में ग्रोथ की रिकवरी देखने को मिलेगी। खासकर गैर-लाभकारी स्टोर्स के रेशनलाइजेशन और B2B सेगमेंट में फुटप्रिंट और कैटेगरी विस्तार व क्विक कॉमर्स में प्रवेश के चलते।

मोतीलाल ओसवाल ने रिलायंस इंडस्ट्रीज शेयर पर ‘Buy’ रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर 1515 रुपये का टारगेट प्राइस रखा है। यह शेयर के पिछले क्लोजिंग प्राइस से 5.3 फीसदी के अपसाइड को दर्शाता है।

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज ने कहा कि रिलायंस इंडस्ट्रीज को डिजिटल सेवाओं सेगमेंट को 5G सेवाओं के रोलआउट, एवरेज यूज़र इनकम (ARPU) में संभावित वृद्धि और होम ब्रॉडबैंड सेवाओं के विस्तार जैसे कारकों से लाभ होने की उम्मीद है। इसके अलावा, रिटेल कारोबार की ग्रोथ को मार्केट शेयर में बढ़ोतरी और क्विक कॉमर्स के नए अवसरों से गति मिलने की संभावना है। हालांकि, रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) की ग्रोथ की रफ्तार पर नई ऊर्जा पहलों में बढ़ते निवेश के कारण मार्जिन पर दबाव और ईंधन व रसायनों की वैश्विक मांग में मंदी जैसे कारक असर डाल सकते हैं।

ब्रोकरेज ने रिलायंस इंडस्ट्रीज पर 1,568 रुपये प्रति शेयर के टारगेट प्राइस के साथ ‘HOLD’ रेटिंग दी है। यह स्टॉक के मौजूदा लेवल से शेयर में 8.9 प्रतिशत की बढ़त दर्शाता है।

 

 

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर में खरीदारी की सलाह ब्रोक्रेजीज ने दी है। बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Advertisement
First Published - June 11, 2025 | 11:28 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement