facebookmetapixel
Advertisement
BlaBlaCar से सफर करना कानूनी है या गैरकानूनी? जानिए भारत में Carpooling का पूरा सचव्हाट्सएप के नए ‘यूजरनेम’ फीचर पर सरकार सख्त, मेटा अधिकारियों और IT मंत्रालय के बीच हुई बड़ी बैठकजमीन-मकान खरीदने वाले दें ध्यान! सिर्फ प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री ही काफी नहीं, जानें म्यूटेशन भी क्यों है जरूरी?गिफ्ट सिटी से कर करेंगे गोल्ड में निवेश, ​गिफ्ट सिटी से पहला गोल्ड फंड लॉन्चसेना की बढ़ेगी ताकत: सरकार ने ₹52,000 करोड़ के रक्षा सौदे को दी मंजूरी, मिलेंगे घातक हथियारUS में ब्याज दरों पर सेंटीमेंट बदला, क्या सोना ₹1.5 लाख और चांदी ₹2.5 लाख के पार जाएंगे?Explainer: अगर कंपनी दिवालिया हो जाए, तो क्या डूब जाएगा PF, पेंशन और ग्रेच्युटी? जानें कानूनी अधिकारचीन पर बदला भारत का रुख? 4 कंपनियों को सरकारी टेंडर में बोली लगाने की मिली इजाजतHCLTech को मिला 10,830 करोड़ रुपये का बड़ा AI कॉन्ट्रैक्ट, शेयर 4% से ज्यादा उछलारिमोट से ई-रिक्शा बंद होने का खतरा! सरकार ने ऐप स्टोर से हटाए 2 संदिग्ध चीनी ऐप

Dividend Stocks: टायर बनाने वाली मशहूर कंपनी निवेशकों को देगी 30% डिविडेंड, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्ते

Advertisement

कंपनी ने मजबूत सितंबर तिमाही नतीजों के बाद तीन रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है और निवेशकों को भुगतान के लिए रिकॉर्ड डेट 21 नवंबर तय किया है

Last Updated- November 16, 2025 | 6:40 PM IST
MRF Q3 results 2025
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

MRF Dividend: टायर बनाने वाली मशहूर कंपनी MRF टायर्स ने अपने निवेशकों को जबरदस्त तोहफा दिया है। कंपनी ने अपने तिमाही नतीजों के साथ शेयरधारकों को 3 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड देने का ऐलान किया है। यह 10 रुपये के फेस वैल्यू के हिसाब से 30 फीसदी बैठता है। कंपनी ने इस डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 21 नवंबर को तय की है और कहा है कि 5 दिसंबर के बाद यह पैसा शेयरधारकों के खाते में आ जाएगा।

Q2 में कंपनी को हुआ जबरदस्त मुनाफा

बता दें कि बीते दिनों MRF ने अपने सितंबर तिमाही के नतीजे पेश किए थे। इस तिमाही कंपनी का मुनाफा पिछले साल के मुकाबले 11.6 फीसदी बढ़कर 525 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले साल यही आंकड़ा 470 करोड़ था। कंपनी की बिक्री में भी बढ़ोतरी देखने को मिली। इस तिमाही ऑपरेशंस से होने वाली कमाई 7.2 फीसदी चढ़कर 7,378 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो पिछले साल 6,881 करोड़ थी।

Also Read: Dividend Stocks: अगले हफ्ते 50 से अधिक कंपनियां बाटेंगी डिविडेंड, शेयधारकों को मिलेगा अतिरिक्त मुनाफा

कंपनी ने बताया कि मानसून की वजह से दूसरी तिमाही में बिक्री आमतौर पर कम रहती है, लेकिन इस बार ओरिजिनल इक्विपमेंट यानी नई गाड़ियों के लिए टायर की सप्लाई दहाई अंकों में बढ़ी। कंपनी निर्यात भी अच्छा रहा, भले ही टैरिफ की दिक्कतें थीं।

मार्केट में क्या है हाल?

बीते शुक्रवार को BSE पर MRF के शेयर 0.59 फीसदी की गिरावट के साथ 157432.05 रुपये पर बंद हुए। कंपनी के शेयरों में बीते एक महीने में 0.06 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। पिछले एक साल, दो साल और पांच साल में कंपनी के शेयरों ने क्रमश: 30.47 फीसदी, 46.26 फीसदी और 119.14 फीसदी का रिटर्न दिया है। BSE के मुताबिक, कंपनी का मार्केट कैप अभी 66,769.18 करोड़ रुपये हैं। MRF के शेयरों का 52-वीक हाई 163,500.00 रुपये जबकि 52-वीक लो 100,500.00 रुपये है।

Advertisement
First Published - November 16, 2025 | 6:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement