facebookmetapixel
Advertisement
UPI MDR: 2,000 रुपये से ज्यादा के भुगतान पर 0.4% शुल्क देने को सिर्फ 17% कारोबारी तैयारKanohar Electricals IPO Listing: 8% प्रीमियम पर हुई लिस्टिंग, NSE पर ₹685 के पार पहुंचा शेयरGlass Wall Systems IPO की अच्छी शुरुआत, 6.6% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ शेयरUPI MDR से किस पर कितना असर? छोटे कारोबारियों ने जताई चिंता, Amazon-Zepto ने कही ये बातPrasol Chemicals Listing: कमजोर शुरुआत, ₹676 का शेयर ₹610 पर लिस्ट; निवेशकों को करीब 10% का झटकाHero Motors IPO: ₹1,000 करोड़ का IPO आज खुला; जानें प्राइस बैंड, GMP, लॉट साइज और पूरी जानकारीमहंगा कच्चा तेल और महंगे स्मॉल कैप, फिर भी कहां हैं मौके? एक्सपर्ट ने बताए 3 सेक्टरकर्ज महंगा होने की आशंका के बीच भी सोना 1,291 रुपये चढ़ा, चांदी 3,667 रुपये उछलीरूस से तेल खरीदना पड़ेगा महंगा? भारत पर 100% टैरिफ लगाने की राह में अमेरिका ने बढ़ाया कदमकच्चे तेल में गिरावट, ब्रेंट 108 डॉलर के करीब; अमेरिकी भंडार बढ़ने से कीमतों पर दबाव

नई पेशकश, निर्यात वृद्धि से आयशर मोटर्स को मिली ताकत

Advertisement
Last Updated- May 12, 2023 | 11:00 PM IST
New launches, exports pick up to drive volume gains for Eicher Motors

दोपहिया निर्माता आयशर मोटर्स का शेयर शुक्रवार को दिन के कारोबार में 6.6 प्रतिशत तेजी के साथ बीएसई-100 के सर्वा​धिक चढ़ने वालों में शामिल रहा। यह तेजी मार्च तिमाही में अनुमान से बेहतर प्रदर्शन और ब्रोकरों द्वारा आय अनुमान बढ़ाए जाने की वजह से दर्ज की गई है। एकल राजस्व (रॉयल एनफील्ड) सालाना आधार पर 19.9 प्रतिशत तक बढ़ा, जिसे बिक्री में 18 प्रतिशत वृद्धि और प्रा​प्तियों में सुधार आने से मदद मिली।

बिक्री वृद्धि को कई नई वाहन पेशकशों (हंटर 350 और सुपर मेटिओर 650 समेत) से मदद मिली। प्रा​प्तियां करीब 2 प्रतिशत तक सुधरकर 1.75 लाख रुपये प्रति वाहन पर पहुंच गईं, क्योंकि इन्हें बेहतर उत्पाद मिश्रण और नवंबर में की गई कीमत वृद्धि से मदद मिली। नई पेशकशों से बिक्री बढ़ी और इससे कंपनी को घरेलू बाजार में 7.5 प्रतिशत की मजबूत भागीदारी दर्ज करने में कामयाबी मिली।

ब्रोकरों को अनुमान है कि कंपनी भविष्य में मजबूत बिक्री दर्ज करेगी, क्योंकि सुधार की रफ्तार तेज हुई है, निर्यात में तेजी आई है और नई पेशकशों से मदद मिल रही है। निर्मल बांग रिसर्च को बिक्री वृद्धि घरेलू और निर्यात बाजारों, दोनों के लिए वित्त वर्ष 2023-35 के दौरान 13 प्रतिशत रहने का अनुमान है।

वा​णि​ज्यिक वाहन (सीवी) सेगमेंट में तेजी से संयुक्त उपक्रम वोल्वो आयशर कम​र्शियल व्हीकल्स को लाभ हो सकता है। कंपनी को वित्त वर्ष 2024 में सीवी उद्योग की वृद्धि दो अंक में रहने का अनुमान है।

मोतीलाल ओसवाल रिसर्च के विश्लेषकों का कहना है कि कंपनी छोटे आकार के स्टोरों, कीमत वृद्धि, नई वाहन पेशकशों के जरिये अपना दायरा बढ़ा रही है।

कंपनी ने परिचालन प्रदर्शन के संदर्भ में बाजार अनुमानों को पीछे छोड़ दिया। समेकित स्तर पर सकल मार्जिन सालाना आधार पर 60 आधार अंक और तिमाही आधार पर 250 आधार अंक तक बढ़कर 44.3 प्रतिशत रहा।

Also read: Tata Motors Q4 results: नेट प्रॉफिट 5,408 करोड़ रुपये रहा

मार्जिन वृद्धि में कच्चे माल की लागत में गिरावट का अहम योगदान रहा। इसके अलावा, पूर्ववर्ती तिमाही में कीमत वृद्धि , निर्यात में तेजी और लागत बचत प्रयासों से भी मुनाफे को बढ़ावा मिला।

जहां परिचालन लाभ सालाना आधार पर 23 प्रतिशत बढ़कर 930 करोड़ रुपये रहा, वहीं परिचालन स्तर पर मार्जिन 80 आधार अंक और तिमाही आधार पर 150 आधार अंक बढ़कर 24.5 प्रतिशत पर पहुंच गया, जो 13 तिमाहियों में सर्वा​धिक है।

दोपहिया सेगमेंट में यह शेयर प्रभुदास लीलाधर रिसर्च का पसंदीदा है।

Advertisement
First Published - May 12, 2023 | 11:00 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement