facebookmetapixel
Advertisement
Q4 Results: ITC का शुद्ध लाभ बढ़ा, जानें नायिका, मैक्स हेल्थकेयर समेत अन्य कंपनियों का कैसा रहा रिजल्टEditorial: नॉर्डिक देशों के साथ भारत की रणनीतिक साझेदारीबैंक बोर्ड बैठकों में अहम मुद्दों पर ध्यान नहीं, क्यों जरूरी है गवर्नेंस में बड़ा बदलाव?भारत में तेजी से बदलते रोजगार परिदृश्य पर नीति निर्माताओं को देना होगा ध्यानIPO और Relisted Shares के नियम बदलने की तैयारी, SEBI ने प्राइस डिस्कवरी में बड़े बदलाव सुझाएGift City में एंट्री करेगी QRT, भारत में बढ़ेगी हाई-फ्रीक्वेंसी ट्रेडिंग की रफ्तारपरिचालन के मोर्चे पर ओला इलेक्ट्रिक को बढ़त, लेकिन रिकवरी की रफ्तार पर अब भी विश्लेषकों को संशयGold-Silver Price: चांदी में 5,000 रुपये की उछाल, सोना भी मजबूतNCDEX के रेनफॉल फ्यूचर को अदालत में चुनौती देगी स्काईमेट9 दिन बाद संभला रुपया, RBI के दखल और कच्चे तेल में नरमी से मिली बड़ी राहत

Dividend Stocks: निवेशकों की बल्ले-बल्ले! अगले हफ्ते तीन कंपनियां बांटेगी अपना मुनाफा, देखें लिस्ट

Advertisement

अगले हफ्ते तीन कंपनियां साइबरटेक, हेक्सावेयर और आरसीएफ अपने निवेशकों को डिविडेंड देने जा रही हैं, जिससे शेयरधारकों को अतिरिक्त लाभ और रिटर्न मिलेगा

Last Updated- October 04, 2025 | 2:11 PM IST
Dividends
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए अगले हफ्ते खुशखबरी आने वाली है। तीन कंपनियां अपने शेयरधारकों को डिविडेंड देने जा रही हैं। इनमें CyberTech Systems and Software Ltd, Hexaware Technologies Ltd और Rashtriya Chemicals and Fertilizers Ltd (RCF) शामिल हैं। निवेशकों के लिए यह जानना जरूरी है कि इन कंपनियों की एक्स-डेट और रिकॉर्ड डेट कब है, ताकि वे तय कर सकें कि उन्हें डिविडेंड का फायदा मिलेगा या नहीं।

साइबरटेक देगी ₹20 प्रति शेयर का स्पेशल डिविडेंड

IT सेक्टर की कंपनी CyberTech Systems and Software Ltd अपने निवेशकों को सबसे ज्यादा डिविडेंड देने जा रही है। कंपनी ने 20 रुपए प्रति शेयर का स्पेशल डिविडेंड देने का ऐलान किया है। इसकी एक्स-डेट 6 अक्टूबर 2025 रखी गई है। यानी अगर निवेशक 6 अक्टूबर से पहले कंपनी के शेयर अपने डिमैट अकाउंट में रखते हैं, तो उन्हें इस डिविडेंड का लाभ मिलेगा। इसी दिन को रिकॉर्ड डेट भी तय किया गया है। यह स्पेशल डिविडेंड कंपनी के मजबूत वित्तीय प्रदर्शन और नकदी स्थिति को देखते हुए दिया जा रहा है।

हेक्सावेयर देगी ₹5.75 का अंतरिम डिविडेंड

IT सर्विसेज कंपनी Hexaware Technologies Ltd ने भी अपने शेयरधारकों को डिविडेंड देने का ऐलान किया है। कंपनी 5.75 रुपए प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड देगी। इसकी एक्स-डेट और रिकॉर्ड डेट दोनों 10 अक्टूबर 2025 तय की गई हैं।

Also Read: शेयर खरीद का मौका- 3: थर्मैक्स में पैसा लगाना क्यों हो सकता है फायदेमंद

इसका मतलब है कि 10 अक्टूबर से पहले जिन निवेशकों के पास कंपनी के शेयर होंगे, उन्हें यह लाभ मिलेगा। हेक्सावेयर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है और यह डिविडेंड कंपनी के शेयरहोल्डर्स के भरोसे को और मजबूत करेगा।

RCF देगी ₹1.32 का फाइनल डिविडेंड

सरकारी कंपनी Rashtriya Chemicals and Fertilizers Ltd (RCF) ने वित्त वर्ष के लिए 1.32 रुपए प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड घोषित किया है। इसकी एक्स-डेट और रिकॉर्ड डेट 10 अक्टूबर 2025 तय की गई हैं। उर्वरक क्षेत्र की यह कंपनी लंबे समय से स्थिर प्रदर्शन करती आ रही है और डिविडेंड के जरिए अपने निवेशकों को लगातार रिटर्न देती रही है।

निवेशकों के लिए क्या है मायने

डिविडेंड निवेशकों के लिए अतिरिक्त आमदनी का जरिया होता है। अगर कोई निवेशक एक्स-डेट से पहले शेयर होल्ड करता है, तो उसे घोषित डिविडेंड का अधिकार मिलता है। ऐसे में अगर आप इन तीन कंपनियों के शेयर होल्ड कर रहे हैं, तो यह हफ्ता आपके लिए खास हो सकता है। हालांकि, किसी भी निवेश से पहले कंपनी की फाइनेंशियल स्थिति और शेयर वैल्यू को जरूर परखें।

Advertisement
First Published - October 4, 2025 | 2:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement