facebookmetapixel
Advertisement
BS Manthan 2026: ITC प्रमुख संजीव पुरी ने कहा- आयकर और GST में कटौती से बढ़ी बाजार में खपतBS Manthan 2026: टेलीकॉम उपकरणों के लिए डिक्सन की नजर मध्य प्रदेश परVision 2047: प्रो. एस. महेंद्र देव ने ‘मंथन’ में बताया विकसित भारत का रास्ता; विकास, समावेश और स्थिरता पर जोरBS Manthan में सुमन बेरी ने कहा: उत्पादकता में चीन से काफी पीछे है भारत, पूंजी बढ़ाने की है सख्त जरूरतBS Manthan में बोले कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान: खाद सब्सिडी सीधे किसानों को देने पर चर्चा होBS Manthan 2026: AI के बढ़ते उपयोग के बीच एक्सपर्ट्स ने की ‘राष्ट्रीय ग्रीन डेटा सेंटर नीति’ की मांगBS Manthan 2026: एथर एनर्जी के CEO तरुण मेहता ने PLI स्कीम के नियमों में सुधार की उठाई मांगचीन से निवेश और तकनीक आकर्षित करने के लिए नियमों की समीक्षा को तैयार है भारत: गोयलBS Manthan 2026: एआई से कितनी कमाई, सवाल उठा सकते हैं अमेरिकी बाजारBS Manthan में गडकरी का बड़ा ऐलान: राजमार्ग निर्माण में अब BOT मॉडल को मिलेगी सर्वोच्च प्राथमिकता

Closing Bell: छह दिन से जारी गिरावट से निवेशकों को ₹21 लाख करोड़ का नुकसान, सेंसेक्स 123 अंक टूटा; निफ्टी 23,045 पर बंद,

Advertisement

जीडीपी की धीमी वृद्धि, देसी कंपनियों के दिसंबर तिमाही के नरम नतीजें और विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली से जुड़ी चिंताओं के कारण बाजार में दबाव दिख रहा है।

Last Updated- February 12, 2025 | 5:05 PM IST
Nifty50

Stock Market Closing Bell: घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार (12 फरवरी) को लगातार 6ठें ट्रेडिंग सेशन में गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी50 शुरुआती कारोबार में 1 फीसदी से ज्यादा फिसलने के बाद अंत में हल्की गिरावट लेकर बंद हुए।

पिछले कुछ दिनों से भारतीय शेयर बाज़ार में निराशा का माहौल छाया हुआ है। जीडीपी की धीमी वृद्धि, देसी कंपनियों के दिसंबर तिमाही के नरम नतीजें और विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली से जुड़ी चिंताओं के कारण बाजार में दबाव दिख रहा है।

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) आज 100 से ज्यादा अंक गिरकर खुला। कुछ ही देर में इसमें गिरावट बढ़ गई। कारोबार के दौरान यह 75,388 अंक तक गिर गया था। कारोबार के दूसरे भाग में इंडेक्स में रिकवरी आई। अंत में यह 122.52 अंक या 0.16% गिरकर 76,171 पर बंद हुआ।

इसी तरह से नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी50 भी आज 26.55 अंक या 0.12% की गिरावट लेकर 23,045.25 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 22,798.35 अंक के नीचले स्तर तक चला गया था।

पिछले 6 ट्रेडिंग सेशन में निवेशकों के ₹21 लाख करोड़ डूबे

शेयर बाजार में पिछले (5 फरवरी) से जारी गिरावट की वजह से निवेशकों के 21 लाख करोड़ रुपये से अधिक डूब गए। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप बुधवार (12 फरवरी) को घटकर 4,07,46,408 करोड़ रुपये रह गया। पिछले बुधवार (5 फरवरी) को यह 4,28,03,611 करोड़ रुपये था। इस तरह, बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 20,57,203 करोड़ रुपये घटा है।

शेयर बाजार में आज गिरावट की वजह…

1. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की टैरिफ योजनाओं पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कनाडा और यूरोपीय संघ (ईयू) ने “यदि आवश्यक हो तो टैरिफ का मजबूती और दृढ़ता से विरोध करने” का फैसला किया है। ट्रम्प ने सोमवार को अमेरिका में स्टील और एल्युमीनियम आयात पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने का फैसला किया। उन्होंने और अधिक टैरिफ लगाने की भी चेतावनी दी है। वहीं, यूरोपीय संघ और कनाडा का कहना है कि वे अपने आर्थिक हितों और अपने श्रमिकों, व्यवसायों और उपभोक्ताओं की रक्षा के लिए “दृढ़ और आनुपातिक जवाबी उपाय” के साथ जवाबी कार्रवाई करेंगे।

2. FIIs की इंडियन स्टॉक मार्केट से बिकवाली

विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) का भारतीय शेयर बाजारों से बिकवाली का सिलसिला जारी है। एफआईआई लगभग हर रोज भारतीय स्टॉक बेच रहे हैं। एफआईआई ने मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में 4,486.4 करोड़ रुपये की इक्विटी बेची।

मंगलवार को कैसी थी बाजार की चाल?

मंगलवार को शेयर बाज़ारों का कारोबार भारी गिरावट के साथ बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स 1,018 अंक (1.32 प्रतिशत) गिरकर 76,293.60 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 310 अंक (1.32 प्रतिशत) गिरकर 23,072 पर बंद हुआ। बिकवाली ने बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 9.3 लाख करोड़ रुपये घट गया। यह अपने हाई से लगभग 70 लाख करोड़ रुपये कम हो चुका है।

Advertisement
First Published - February 12, 2025 | 3:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement