facebookmetapixel
IT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजाPariksha Pe Charcha 2026: PM मोदी ने छात्रों को दी सलाह- नंबर नहीं, स्किल व बेहतर जीवन पर दें ध्याननागालैंड में क्षेत्रीय प्राधिकरण के गठन को मिली त्रिपक्षीय मंजूरी, PM मोदी ने बताया ‘ऐतिहासिक’

Closing Bell: लगातार चौथे दिन लाल निशान में सेंसेक्स-निफ्टी, बैंकिंग शेयरों से थमा बाजार; क्या है गिरावट की वजह?

24 अक्टूबर को सेंसेक्स 0.02% या 16.82 अंक गिरकर 80,065.16 के लेवल पर तो वहीं Nifty 50 0.15% या 36.10 अंक गिरकर बंद हुआ।

Last Updated- October 24, 2024 | 5:41 PM IST
Nifty50

Share Market Closing: भारतीय शेयर बाजार आज भी निवेशकों के लिए खास नहीं रहा। BSE का बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और NSE का निफ्टी-50 लगातार चौथे दिन लाल निशान में बंद हुआ। स्टॉक मार्केट में सुस्ती के पीछे की वजह मुख्य रूप से पश्चिमी एशियाई देशों में तनाव, FPI की तरफ से जमकर शेयरों की बिकवाली, चीन से सस्ते इंट्रेस्ट पर लोन और अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप और कमला हैरिस के बीच बढ़ती कांटे की टक्कर मानी जा रही है।

आज यानी 24 अक्टूबर को सेंसेक्स 0.02% या 16.82 अंक गिरकर 80,065.16 के लेवल पर बंद हुआ तो वहीं Nifty50 0.15% या 36.10 अंक गिरकर 24,399.40 के लेवल पर क्लोज हुआ। हालांकि, बैंकिंग और फाइनेंशियल सेक्टर के बड़ी गिरावट को रोकने में कामयाबी हासिल की।

सेक्टोरल इंडेक्स के क्या हाल

सेक्टोरल इंडेक्स की बात की जाए तो आज सबसे ज्यादा, 1.22% का उछाल निफ्टी PSU बैंक (Nifty PSU Bank stocks) में देखने को मिला। निफ्टी बैंक की बात की जाए तो भी आज इसमें 0.57% की बढ़त दर्ज की गई। इसके साथ ही साथ फाइनेंशियल सर्विसेज के सेक्टर में बढ़त देखने को मिली। इसके अलावा, निफ्टी फार्मा में 0.44%, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.37%  और ऑयल एंड गैस में 0.07% की तेजी आई।

सबसे बड़ी गिरावट दर्ज करने वाला सेक्टर FMCG रहा। FMCG स्टॉक्स ने आज ओवरआल 2.83% की गिरावट दर्ज की। इसके अलावा, रियल्टी सेक्टर 1.13%, मेटल 0.23%, मीडिया 0.17%, IT 0.19%  और ऑटो सेक्टर ने 0.52% की गिरावट देखी। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स के सेक्टर में भी 0.39% की गिरावट देखी गई।

टॉप गेनर्स

निफ्टी 50 के 50 शेयरों में से 26 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। अल्ट्राटेक सीमेंट का शेयर आज सबसे ज्यादा 2.66% की बढ़त बनाने वाला शेयर रहा। इसके अलावा, श्रीराम फाइनेंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M), ग्रासिम, टाइटन, SBI, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (BEL) के शेयर 1% से ज्यादा की बढ़त बना सके।

BSE सेंसेक्स पर भी अल्ट्राटेक 2.77 % की बढ़त के साथ टॉप गेनर स्टॉक रहा।  टाइटन, M&M, SBI, अदाणी पोर्ट्स के शेयर 1% से ज्यादा की बढ़त बना सके।

टॉप लूजर्स

हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) का शेयर आज सबसे ज्यादा 5.81% गिरा। कंपनी ने कल ही अपने Q2FY25 के नतीजे जारी किए थे। इसके अलावा,  SBI लाइफ इंश्योरेंस कंपनी, हिंडाल्को, नेस्ले इंडिया और बजाज ऑटो, ITC के शेयर 2% से ज्यादा लुढ़क गए।

Sensex पर भी आज का टॉप लूजर स्टॉक 5.83% की गिरावट के साथ HUL ही रहा। इसके अलावा, नेस्ले इंडिया, ITC, मारुति सुजूकी, एशियन पेंट्स, TCS, इंफोसिस, L&T, कोटक बैंक, HCL Tech और टेक महिंद्रा के शेयर लाल निशान में बंद हुए।

ग्लोबल मार्केट

एशियाई बाजारों में, सियोल, शंघाई और हांगकांग निचले स्तर पर बंद हुए जबकि टोक्यो बढ़त के साथ पर बंद हुआ। यूरोपीय मार्केट पॉजिटिव सेक्टर में कारोबार कर रहे थे। ओवरनाइट, अमेरिकी बाजार नकारात्मक दायरे में बंद हुए। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 1.99% उछलकर 76.45 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

शेयर बाजार में आज गिरावट की क्या वजह

गौरतलब है कि 5 नवंबर को अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव है। डेमोक्रेटिक पार्टी की कमला हैरिस और रिपब्लिकन पार्टी के डोनॉल्ड ट्रंप राष्ट्रपति पद के दावेदार हैं। कल यानी बुधवार को जारी रॉयटर्स/इप्सोस पोल में कमला हैरिस को 46% वोट के साथ ट्रंप के मुकाबले 3% की बढ़त मिल रही है। पोल में, डोनॉल्ड ट्रंप को 43% वोट मिलने अनुमान लगाया गया है।

Bloomberg News/Morning Consult के सर्वे के अनुसार, अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप और कमला हैरिस के बीच राष्ट्रपति चुनाव बेहद कड़ा है। सात महत्वपूर्ण राज्यों में दोनों उम्मीदवार संभावित मतदाताओं के बीच लगभग बराबरी पर हैं।

विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने आज लगातार 18वें सेशन में भारतीय शेयरों की बिकवाली की है। वे चीन के प्रोत्साहन उपायों और चीन में अन्य देशों के मुकाबले सस्ते शेयरों के कारण वहां निवेश कर रहे हैं। NSDL के डेटा के मुताबिक, शेयर बाजार के सामने सबसे बड़ी चुनौती अब विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की भारी, पहले कभी नहीं जैसी और लगातार हो रही बिकवाली है। यह बिकवाली 23 अक्टूबर तक 93,088 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है।

हालांकि, मजबूत आर्थिक आंकड़ों ने निवेशकों को यह सोचने पर मजबूर किया है कि क्या फेड इस साल अपनी साल की बाकी बची दो बैठकों में ब्याज दरों में ज्यादा कटौती कर सकता है। मनी मार्केट की कीमतों से संकेत मिलता है कि इस साल केवल 40 बेसिस पॉइंट्स (0.4%) की कटौती हो सकती है।

First Published - October 24, 2024 | 3:41 PM IST

संबंधित पोस्ट