facebookmetapixel
16वां वित्त आयोग: राज्यों की कर हिस्सेदारी 41% बरकरार, जीडीपी योगदान बना नया मानदंडBudget 2026: मजबूत आर्थिक बुनियाद पर विकास का रोडमैप, सुधारों के बावजूद बाजार को झटकाBudget 2026: TCS, TDS और LSR में बदलाव; धन प्रेषण, यात्रा पैकेज पर कर कटौती से नकदी प्रवाह आसानBudget 2026: खाद्य सब्सिडी में 12.1% का उछाल, 81 करोड़ लोगों को मिलता रहेगा मुफ्त राशनBudget 2026: पारंपरिक फसलों से आगे बढ़ेगी खेती, काजू, नारियल और चंदन जैसी नकदी फसलों पर जोरBudget 2026: मुश्किल दौर से गुजर रहे SEZ को बड़ी राहत, अब घरेलू बाजार में सामान बेच सकेंगी इकाइयांBudget 2026: व्यक्तिगत करदाताओं के लिए जुर्माने और अ​भियोजन में ढील, विदेश परिसंपत्तियों की एकबार घोषणा की सुविधाBudget 2026: बुनियादी ढांचे को रफ्तार देने के लिए ₹12.2 लाख करोड़ का आवंटन, कैपेक्स में भारी बढ़ोतरीBudget 2026: पहली बार ₹1 लाख करोड़ के पार पहुंचा हेल्थ बजट, ‘मिशन बायोफार्मा शक्ति’ का आगाजविनिवेश की नई रणनीति: वित्त वर्ष 2027 में 80,000 करोड़ जुटाएगी सरकार, जानें क्या है पूरा रोडमैप

Closing Bell: रिलायंस, HDFC बैंक ने शेयर बाजार पर बनाया दबाव, सेंसेक्स 168 अंक लुढ़का, निफ्टी 25,000 के नीचे

Share Market Closed Today: सेंसेक्स 0.21% या 167.71 अंक लुढ़ककर 81,467.10 के लेवल पर बंद हुआ। जबकि, NSE का बेंचमार्क निफ्टी 50 31.20 अंक या 0.12% गिरकर बंद हुआ।

Last Updated- October 09, 2024 | 6:26 PM IST
Stock Market Strategy

Stock market Closing Bell today: लगातार छह दिन की गिरावट के बाद कल जहां शेयर बाजार में रौनक लौटी थी, मगर वह आज फिर फीकी पड़ गई। RBI MPC के फैसले के बाद 9 अक्टूबर को BSE, NSE के बेंचमार्क इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। आज हैवी वेटेज वाले रिलायंस इंडस्ट्रीज और HDFC Bank के शेयर 1% से ज्यादा गिर गए, जिसकी वजह से सेंसेक्स-निफ्टी बढ़त बनाने में कामयाब नहीं हो सके।

आज BSE का बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 0.21% या 167.71 अंक लुढ़ककर 81,467.10 के लेवल पर बंद हुआ। जबकि, NSE का बेंचमार्क निफ्टी 50 31.20 अंक या 0.12% गिरकर 24,981.95 के लेवल पर क्लोज हुआ।

पिछले दिनों शेयर बाजार में गिरावट की वजह ईरान-इजराइल तनाव, कच्चे तेल के दामों में बढ़ोतरी और विदेशी निवेशकों (FPI) का चीनी बाजार की ओर रुख मानी जा रही थी। मगर, आज ऑफशोर पर लिस्टेड चीनी शेयरों में चार साल से ज्यादा की सबसे बड़ी गिरावट देखी गई है। चीन की टॉप इकनॉमिक प्लानिंग एजेंसी ने अधिक बड़े प्रोत्साहन उपायों की घोषणा नहीं की, जिससे चीन में शेयर बाजार की तेजी फीकी पड़ गई।

सेक्टोरल इंडेक्स की परफॉर्मेंस कैसी रही

सेक्टर वाइज देखा जाए तो निफ्टी FMCG, ऑयल एंड गैस और मेटल सेक्टर में सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली है। FMCG स्टॉक्स आज 1.37% गिर गए। इसके अलावा, बाकी सभी सेक्टर्स आज भी हरे निशान में बंद हुए।

सबसे ज्यादा, 2.26% का उछाल आज निफ्टी रियल्टी सेक्टर में देखने को मिली। निफ्टी फार्मा के शेयर भी 2.12% की बढ़त के साथ क्लोज हुए।

टॉप गेनर्स

BSE के 30 शेयरों वाले सेंसेक्स में से 15 शेयर आज हरे निशान में बंद हुए। टाटा मोटर्स का शेयर (Tata Motors Share Price) 2.10 % की बढ़त हासिल करने वाला टॉप स्टॉक रहा। इसके अलावा, टेक महिंद्रा, SBI, मारुति सुजूकी, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, भारती एयरटेल और HCL Tech के शेयर 1% से ज्यादा की बढ़त बनाने वाले शेयर रहे।

निफ्टी 50 के 50 शेयरों में से 31 शेयरों ने बढ़ोतरी दर्ज की। 2.58% की बढ़ोतरी के साथ सिप्ला (Cipla) आज का टॉप स्टॉक रहा। इसके अलावा, ट्रेंट, टाटा मोटर्स, SBI, टेक महिंद्रा जैसे स्टॉक टॉप गेनर्स की लिस्ट में शामिल रहे।

टॉप लूजर्स

सेंसेक्स और निफ्टी-50, दोनों पर टॉप लूजर स्टॉक ITC का रहा। ITC का शेयर ने 3% से ज्यादा की गिरावट दर्ज की। इसके अलावा, सेंसेक्स पर नेस्ले इंडिया के शेयर -2.44% गिर गए।  ONGC, रिलायंस इंडस्ट्रीज, हिंदुस्तान यूनिलिवर, ब्रिटानिया और L&T के शेयर 1% से ज्यादा गिरकर बंद हुए।

ग्लोबल मार्केट

एशिया के अन्य बाजारों में चीन का शंघाई कंपोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी नुकसान में रहे, जबकि जापान का निक्की बढ़त पर रहा। यूरोप के अधिकांश बाजार दोपहर के कारोबार में बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार मंगलवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे।

अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.87 प्रतिशत बढ़कर 77.85 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

First Published - October 9, 2024 | 3:43 PM IST

संबंधित पोस्ट