facebookmetapixel
Advertisement
BS Manthan 2026: ITC प्रमुख संजीव पुरी ने कहा- आयकर और GST में कटौती से बढ़ी बाजार में खपतBS Manthan 2026: टेलीकॉम उपकरणों के लिए डिक्सन की नजर मध्य प्रदेश परVision 2047: प्रो. एस. महेंद्र देव ने ‘मंथन’ में बताया विकसित भारत का रास्ता; विकास, समावेश और स्थिरता पर जोरBS Manthan में सुमन बेरी ने कहा: उत्पादकता में चीन से काफी पीछे है भारत, पूंजी बढ़ाने की है सख्त जरूरतBS Manthan में बोले कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान: खाद सब्सिडी सीधे किसानों को देने पर चर्चा होBS Manthan 2026: AI के बढ़ते उपयोग के बीच एक्सपर्ट्स ने की ‘राष्ट्रीय ग्रीन डेटा सेंटर नीति’ की मांगBS Manthan 2026: एथर एनर्जी के CEO तरुण मेहता ने PLI स्कीम के नियमों में सुधार की उठाई मांगचीन से निवेश और तकनीक आकर्षित करने के लिए नियमों की समीक्षा को तैयार है भारत: गोयलBS Manthan 2026: एआई से कितनी कमाई, सवाल उठा सकते हैं अमेरिकी बाजारBS Manthan में गडकरी का बड़ा ऐलान: राजमार्ग निर्माण में अब BOT मॉडल को मिलेगी सर्वोच्च प्राथमिकता
Live

Bihar Opposition Meeting LIVE: बिहार में विपक्षी पार्टियों का ‘महामंथन’, मोदी सरकार को सत्ता से हटाने का बनाया ‘प्लान’

Advertisement

इस बैठक में 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी और नरेंद्र मोदी को सत्ता से हटाने को लेकर मंथन हुआ।

Last Updated- June 23, 2023 | 5:06 PM IST

Bihar Opposition Meeting LIVE: बिहार में विपक्षी पार्टियों ने 2024 लोकसभा चुनावों को लेकर बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में छह राज्यों के सीएम और 5 राज्यों के पूर्व सीएम ने भाग लिया। इस बैठक में 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी और नरेंद्र मोदी को सत्ता से हटाने को लेकर मंथन हुआ।

यह बैठक बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुलाई थी। बैठक के बाद बिहार के सीएम ने कहा काफी अच्छी मुलाकात हुई और एक साथ चलने पर सहमति हुई है।

नितीश कुमार ने कहा कि जल्द ही एक और बैठक होगी, जिसमें आगे की चीजें तय की जाएंगी, खरगे जी यह बैठक आयोजित करेंगे।

आइए, ताजा खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए बिजनेस स्टैंडर्ड के लाइव ब्लॉग के साथ-

 

Advertisement
First Published - June 23, 2023 | 9:27 AM IST
16:43

यह विचारधारा की लड़ाई है, हम एक साथ खड़े हैं : Rahul Gandhi

भाजपा और RSS हिंदुस्तान की नींव पर आक्रमण कर रही है। यह विचारधारा की लड़ाई है और हम साथ खड़े हैं। हमने निर्णय लिया है कि हम एक साथ काम करेंगे और अपनी सामान्य विचारधारा की रक्षा करेंगे। यह विपक्षी एकता की प्रक्रिया है जो आगे बढ़ेगी: कांग्रेस नेता राहुल गांधी
16:42

विपक्षी दलों की अगली बैठक शिमला में होगी: कांग्रेस अध्यक्ष

विपक्षी दलों की अगली बैठक जुलाई में शिमला में होगी: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे।
16:35

विपक्षी दलों की बैठक के बाद बोले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

काफी अच्छी मुलाकात हुई, एक साथ चलने पर सहमति हुई- विपक्षी दलों की बैठक के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा।
16:13

लाल निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार

आज के कारोबार में सेंसेक्स (Sensex) 260 अंक टूटा। वहीं, निफ्टी (Nifty) में भी 106 अंकों की गिरावट दर्ज की गई। कारोबार के अंत में निफ्टी 18,665.50 पर बंद हुआ। BSE मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक 0.6 फीसदी गिरकर बंद हुए।  
14:53

इंटेल इंडिया की हेड निवृत्ति राय ने दिया इस्तीफा

इंटेल इंडिया की हेड निवृत्ति राय ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने फरवरी 1994 यानी 29 साल पहले डिजाइन इंजीनियर की पोस्ट पर इंटेल के साथ अपनी जर्नी शुरू की थी।
14:51

भारत Artemis Accords में हुआ शामिल

 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि भारत ने अर्टेमिस संधि में शामिल होकर अंतरिक्ष सहयोग में ‘‘एक बड़ा कदम आगे बढ़ाया है।’’ उल्लेखनीय है कि 1967 की बाह्य अंतरिक्ष संधि पर आधारित अर्टेमिस संधि असैन्य अंतरिक्ष अन्वेषण और 21वीं सदी में इसके इस्तेमाल को दिशानिर्देशित करने के लिए तैयार किये गये गैर-बाध्यकारी सिद्धांतों का एक ‘सेट’ है। 
12:23

पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर किया कटाक्ष

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत के साथ अपने संबंधों का जश्न मनाने के लिए अमेरिकी कांग्रेस के सदस्यों के एकजुट होने की प्रशंसा करते हुए कहा कि देश में विचारों पर वाद-विवाद अवश्य होना चाहिए लेकिन राष्ट्र के लिए बोलते समय भी लोगों को एकजुट होना चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिकी संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित किया।
11:45

पीएम मोदी के स्टेट डिनर में शामिल हुईं ये हस्तियां

मोदी ने राजकीय भोज के दौरान हिंदी में संबोधन दिया, जिसका अंग्रेजी में अनुवाद कराया गया। अंबानी, पिचाई और कुक के अलावा उद्योगपति आनंद महिंद्रा, कॉरपोरेट दिग्गज इंदिरा नूई, माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला और एडोब के सीईओ शांतनु नारायण भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। राजकीय रात्रिभोज में मेहमानों को सबसे पहले मैरिनेट किया हुआ बाजरा, मकई के दानों का सलाद, तरबूज और एक करारा एवोकैडो सॉस परोसा गया।
11:32

भारत, अमेरिका WTO में छह विवादों को खत्म करेंगे

भारत और अमेरिका विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) में छह व्यापार विवादों को समाप्त करने पर सहमत हुए हैं। इसके साथ ही नई दिल्ली बादाम, अखरोट और सेब जैसे 28 अमेरिकी उत्पादों पर प्रतिशोधात्मक सीमा शुल्क भी हटाएगी। 
11:32

भारतीय-अमेरिकियों ने भारत और अमेरिका के संबंधों को किया मजबूत- PM Modi

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारतीय-अमेरिकियों ने भारत और अमेरिका के संबंधों को मजबूत करने और उस देश के समग्र विकास में अहम भूमिका निभाई है, जिसमें वे रह रहे हैं। उन्होंने भारत और अमेरिका की चिरस्थायी मित्रता के साथ-साथ लोगों के अच्छे स्वास्थ्य, समृद्धि एवं स्वतंत्रता और समानता एवं भाईचारे की कामना की। 
11:01

विपक्षी दल एकजुट होकर भाजपा को हराएंगे : राहुल गांधी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने विपक्षी दलों की बैठक से पहले शुक्रवार को कहा कि देश की विपक्षी पार्टियां एकजुट होकर भारतीय जनता पार्टी को पराजित करेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि देश में कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो’ वाली विचारधारा और भारतीय जनता पार्टी एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ‘भारत तोड़ो’ वाली विचारधारा के बीच लड़ाई है।
11:00

आठ पैसे गिरा रुपया

मजबूत अमेरिकी मुद्रा और घरेलू शेयर बाजारों से विदेशी कोषों की निकासी के कारण शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया आठ पैसे गिरकर 82.05 पर आ गया।
10:55

अमेरिका की धरती से पीएम मोदी का चीन पर निशाना

पीएम मोदी (PM Modi USA Visit) ने हिंद प्रशांत में चीन की बढ़ती सैन्य गतिविधियों के बीच उस पर परोक्ष रूप से हमला करते कहा कि रणनीतिक रूप से अहम इस क्षेत्र पर ‘‘दबाव और टकराव के काले बादल’’ छाए हुए हैं। 
10:32

स्विस बैंकों में जमा भारतीयों का पैसा हुआ कम

स्विस बैंकों (Swiss Bank) में रखी हुई भारत के निवासियों एवं कंपनियों का पैसा पिछले साल 11 प्रतिशत घटकर 3.42 अरब स्विस फ्रैंक (करीब 30,000 करोड़ रुपये) रह गया। स्विस केंद्रीय बैंक एसएनबी (swiss central bank snb) के आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2022 में स्विस बैंकों में रखा गया भारतीय ग्राहकों का कुल फंड 11 प्रतिशत घटकर 3.42 अरब फ्रैंक रह गया।
10:15

अमेरिकी संसद में पीएम मोदी का भाषण

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को यूएस कैपिटल (अमेरिकी संसद भवन) के विशाल ‘प्रतिनिधि सभा चैंबर’ में अमेरिकी कांग्रेस के दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित किया। लगभग एक घंटे लंबे संबोधन के दौरान अमेरिकी सांसदों ने कई बार अपनी सीट से उठकर तालियां बजाईं।
10:13

जानें चांदी और सोने के भाव

सोने के वायदा भी आज गिरावट के साथ खुले। चांदी के वायदा भाव गिरकर 68 हजार रुपये से नीचे और सोने के वायदा भाव गिरकर 58 हजार रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं।
10:08

शेयर बाजार में गिरावट

23 जून को भारतीय बाजार की शुरुआत में गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 198.24 अंक की गिरावट के साथ 63,040.65 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 69.45 अंक की गिरावट के साथ 18,701.30 के स्तर पर कारोबार कर रहा था ।
10:03

TCS ने बड़े लेवल के चार कर्मचारियों को निकाला

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज लिमिटेड (TCS) को एक घोटाले से तगड़ा झटका लगा है। दिग्गज IT कंपनी ने पाया कि जिन कुछ सीनियर अधिकारियों को हजारों महत्वपूर्ण कर्मियों को नियुक्त करने का काम सौंपा गया था, उन्होंने भर्ती प्रक्रिया से समझौता करते हुए स्टाफिंग फर्मों से रिश्वत ली है।
08:58

कैसी होगी शेयर बाजार की शुरुआत?

ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेतों के बीच हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को घरेलू बाजार की शुरुआत मजबूती के साथ हो सकती है।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement