facebookmetapixel
Advertisement
थोक जमा नियमों में आरबीआई का बदलाव, सभी ग्राहकों को मिलेगी समान ब्याज दर की जानकारी15 साल में मजबूत हुई ग्रामीण अर्थव्यवस्था, मौसम का असर पहले से कम: आरबीआई डिप्टी गवर्नरब्रांड वैल्यू में शाहरुख खान नंबर-1, विराट कोहली को पीछे छोड़ हासिल किया पहला स्थानवीजा की बेंगलूरु में बड़ी छंटनी, 1,400 कर्मचारियों की गई नौकरी; एआई पर बढ़ते फोकस का असरई-कॉमर्स निर्यात के लिए विदेशी कंपनियों को बनानी होगी अलग यूनिट एक्सचेंजों पर बंद भाव में बड़ा अंतर ट्रेडरों के लिए कमाई का मौका, आर्बिट्राज ट्रेडिंग में आई तेजीटाटा संस फिलहाल अपर लेयर एनबीएफसी में रहेगी, सीआईसी लाइसेंस पर फैसला बाकीRBI MPC Meet: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, ग्रोथ अनुमान बढ़ाया, महंगाई आउटलुक घटायाडिजिटल रुपये की बढ़ी रफ्तार, सीबीडीसी और यूएलआई का दायरा लगातार बढ़ा: आरबीआईUPI पर MDR लागू होगा या नहीं? RBI गवर्नर बोले- अभी चर्चा करना जल्दबाजी

SEBI ने ‘स्कोर्स’ के जरिये अक्टूबर में 3,533 शिकायतों का निपटान किया

Advertisement

SEBI ने स्कोर्स के जरिये अक्टूबर में 3,533 शिकायतों का निपटान किया

Last Updated- November 23, 2023 | 4:07 PM IST
Adani bribery case: Adani Group on SEBI's radar, may investigate violation of disclosure rules SEBI की रडार पर अदाणी ग्रुप, डिस्क्लोजर नियमों के उल्लंघन की कर सकती है जांच

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने अक्टूबर में अपनी ऑनलाइन शिकायत निपटान व्यवस्था ‘स्कोर्स’ के माध्यम से कंपनियों और बाजार मध्यस्थों के खिलाफ 3,533 शिकायतों का निपटान किया है।

सेबी के आंकड़ों के अनुसार, अक्टूबर के अंत तक स्कोर्स पर तीन महीने से अधिक समय से 16 शिकायतें लंबित थीं। इनमें एसबीआई म्यूचुअल फंड, यूटीआई म्यूचुअल फंड, जेएसडब्ल्यू स्टील लिमिटेड, वारी रिन्यूएबल टेक्नोलॉजीज लिमिटेड, सुंदरम म्यूचुअल फंड और तिरुपति फिनकॉर्प लिमिटेड जैसी 12 इकाइयां शामिल थीं।

आंकड़ों के अनुसार, अक्टूबर की शुरुआत में 5,259 शिकायतें लंबित थीं। इसके अलावा 3,369 नई शिकायतें प्राप्त हुईं। सेबी ने कहा कि अक्टूबर के अंत तक उसके पास कार्रवाई योग्य 5,083 शिकायतें लंबित थीं। इसमें वे 12 शिकायतें शामिल नहीं थीं जो नियामकीय कार्रवाई या कानूनी कार्यवाही के तहत थी। इसके अलावा, सेबी ने कहा कि उसे शिकायतों की 159 समीक्षाएं मिलीं।

एक शिकायतकर्ता अपनी शिकायत के निपटान के 15 दिन के भीतर समीक्षा का अनुरोध कर सकता है। पिछले महीने 16 से 31 तारीख की अवधि के दौरान निपटाई गई इन शिकायतों की आगे की कार्रवाई के लिये समीक्षा की जा सकती है।

अक्टूबर तक 16 शिकायतें तीन महीने से अधिक समय से लंबित थीं। ये शिकायतें म्यूचुअल फंड, निवेश सलाहकार, उद्यम पूंजी कोष, प्रतिभूतियों की पुनर्खरीद, रिफंड, अधिग्रहण/पुनर्गठन आदि से संबंधित थीं। आंकड़ों के अनुसार, शिकायत के समाधान का औसत समय 36 दिन था।

Advertisement
First Published - November 14, 2023 | 7:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement