facebookmetapixel
Advertisement
हमले से पहले बासमती चावल के गोदाम भर रहा था ईरानहोर्मुज स्ट्रेट बंद होने से बढ़ेंगी मुश्किलें, भारत समेत एशियाई देशों में बढ़ सकते हैं कच्चे तेल के दामईरानी हमलों के बाद कतर ने LNG उत्पादन रोका, भारत ने उद्योगों के लिए गैस की सप्लाई घटाईभारत संघर्ष समाप्त करने के पक्ष में कर रहा आवाज बुलंद, खाड़ी में भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकतादेश में कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार, वैकल्पिक आयात मार्गों पर फोकस: हरदीप सिंह पुरीनिवेश लक्ष्य की दूरी के हिसाब से ही हो लाइफ साइकल फंड की मियादमहंगे नए घरों के बीच रीसेल प्रॉपर्टी की बढ़ी मांग, खरीद से पहले बरतें ये जरूरी सावधानियांEV Insurance: ईवी में बाहर का चार्जर लगाएंगे तो बैटरी का बीमा नहीं पाएंगेतीसरी तिमाही में कंपनियों की कमाई उम्मीद से बेहतर, NSE 200 में घटा डाउनग्रेड दबावIndia-US Trade Deal: भारत को 6 महीने के अंदर तय करना होगा कोई एक मानक

धोखाधड़ी रोकने को SEBI बढ़ा रहा डिजिटल चौकसी, खुदरा निवेशकों की सुरक्षा पर जोर: पांडेय

Advertisement

पांडेय ने कहा कि कई नए और इच्छुक निवेशक फर्जी ट्रेडिंग ऐप, व्हाट्सएप ग्रुप्स और हाई रिटर्न के वादों से गुमराह हो रहे हैं

Last Updated- March 02, 2026 | 4:52 PM IST
Tuhin Kanta Pandey
सेबी के चेयरमैन तुहिन कांत पांडेय

मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) के चेयरमैन तुहिन कांत पांडेय (Tuhin Kanta Pandey) ने कहा है कि खुदरा निवेशकों के हितों की रक्षा और निवेशकों के साथ धोखाधड़ी को रोकने के लिए नियामक टेक आधारित निगरानी व्यवस्था को मजबूत बना रहा है। इस पहल का मकसद निवेश से पहले ही घोटालों पर अंकुश लगाना है जिसके तहत निवेशकों के पंजीकृत मध्यस्थों से संपर्क करने से पहले ही फंड की हेराफेरी हो जाती है।

खुदरा निवेशकों की सुरक्षा पर जोर

एक मार्च को भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) चीफ के रूप में एक साल पूरा करने वाले पांडेय ने कहा कि कई नए और इच्छुक निवेशक फर्जी ट्रेडिंग ऐप, व्हाट्सएप ग्रुप्स और हाई रिटर्न के वादों से गुमराह हो रहे हैं और अक्सर सेबी-विनियमित मध्यस्थों के साथ किसी भी तरह के संपर्क से बहुत पहले ही अपना धन धोखेबाजों के निजी खातों में स्थानांतरित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि खासकर देश के बढ़ते खुदरा निवेशक आधार को देखते हुए निवेशकों की सतर्कता केवल जागरूकता तक सीमित न रहकर, सोच-समझकर कदम उठाने में तब्दील होनी चाहिए।

Also Read: Gold-Silver ETFs में जोरदार उछाल, पश्चिम एशिया में तनाव से 9% तक बढ़ी चमक

फर्जी ऐप और हाई रिटर्न के झांसे में फंस रहे निवेशक

निवेश से पहले धोखाधड़ी से संबंधित एक सवाल के जवाब में, पांडेय ने कहा कि बाजार में प्रवेश करने के इच्छुक कई व्यक्ति सेबी-पंजीकृत मध्यस्थ तक पहुंचने से पहले ही ‘घोटालेबाजों’ के चंगुल में फंस जाते हैं। उन्होंने कहा, ”निवेश करने का इरादा रखने वाला व्यक्ति वास्तव में हाई रिटर्न के वादों के जाल में फंस रहा है। मामला सेबी या किसी ब्रोकर तक पहुंचता ही नहीं क्योंकि व्यक्ति पहले ही जाल में फंस चुका होता है।” खुदरा निवेशकों की बढ़ती संख्या के बीच उन्होंने यह बात कही।

पांडेय ने निवेशकों को लुभाने के लिए व्हाट्सएप ग्रुप, फर्जी ऐप और अन्य डिजिटल चैनल के बढ़ते उपयोग का संकेत दिया। उन्होंने ऐसे कई मामलों का जिक्र करते हुए कहा कि नियामक ने इस खतरे को रोकने और निवेशकों के पैसे की सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाए हैं।

धोखाधड़ी रोकने को निगरानी बढ़ा रहा सेबी

सेबी प्रमुख ने निवेश का प्रस्ताव देने वाली इकाइयों की वैधता की पड़ताल करने में मदद के लिए विकसित किए गए ‘सेबी चेक’ जैसे उपकरणों के महत्व का जिक्र किया। साथ ही भुगतान की सुरक्षा के लिए मान्य मंचों और यूपीआई हैंडल के व्यापक प्रसार को प्रोत्साहित करने की बात कही। पांडेय ने कहा कि यह सब कोई नई पहल नही है, लेकिन साइबर धोखाधड़ी से निपटने के लिए इनका व्यापक उपयोग महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि नियामक हर तरह के अभियान चलाएगा। उसने एक परियोजना शुरू की है जिसके तहत मल्टीमीडिया और बहुभाषी अभियान चलाए जाएंगे ताकि इन धोखाधड़ियों को रोका जा सके।

Also Read: Closing Bell: अमेरिका-ईरान तनाव से बाजार चिंता में डूबा, सेंसेक्स 1048 अंक टूटा, निफ्टी 24865 पर बंद; निवेशकों के ₹10 लाख करोड़ साफ

SIP पर फोकस, F&O से सावधानी

पांडेय ने निवेशकों से अनुशासन बनाए रखने का भी आह्वान किया और वायदा एवं विकल्प (F&O) जैसे जटिल निवेश उत्पादों में सट्टेबाजी के बजाय SIP (सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान) और पूल्ड निवेश योजनाओं जैसी लॉन्ग टर्म निवेश रणनीतियों पर जोर दिया। जानकारी के अभाव में कई निवेशक वायदा एवं विकल्प जैसे निवेश श्रेणियों में कदम रखते हैं। उन्होंने निवेशक शिक्षा के लिए सेबी के प्रयासों को दोहराया और गैर-पंजीकृत ‘फाइन इन्फ्लूएंसर’ द्वारा प्रचारित अवास्तविक रिटर्न के खिलाफ चेतावनी दी।

AI से बाजार निगरानी मजबूत

पांडेय ने निगरानी से जुड़ी प्रौद्योगिकी के मोर्चे पर नियामक के व्यापक निवेशक संरक्षण रूपरेखा के हिस्से के रूप में, बाजार में गड़बड़ी की निगरानी करने, भ्रामक सामग्री को चिह्नित करने और वास्तविक समय में गैर-पंजीकृत सलाहों पर नजर रखने के लिए एआई और डेटा माध्यमों के उपयोग का जिक्र किया। वर्तमान में, भारत में 14 करोड़ से अधिक निवेशक हैं।

हितों के टकराव पर चर्चा जारी

हितों के टकराव पर उच्चस्तरीय समिति से संबंधित एक सवाल के जवाब में, पांडेय ने कहा कि समिति की सिफारिशों पर निदेशक मंडल में चर्चा की गई और आगे विचार-विमर्श की आवश्यकता है। ”हम अगली बोर्ड बैठक में इस पर चर्चा करेंगे।” पांडेय के कार्यभार संभालने के बाद, भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड ने मार्च, 2025 में इस समिति का गठन किया था। समिति ने नवंबर में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसमें मुख्य महाप्रबंधक से ऊपर के अधिकारियों द्वारा खुलासे की सिफारिश की गई है।

Also Read: US Israel Attack Iran : ईरान पर तबाही का ऐलान! ट्रंप बोले, लक्ष्य पूरा होने तक नहीं रुकेगा हमला

MCX-NSDL गड़बड़ी पर सेबी की नजर

MCX और NSDL में हाल ही में हुई तकनीकी गड़बड़ियों पर, सेबी प्रमुख ने कहा कि ऐसी चीजें कोई असामान्य नहीं हैं। हालांकि, मार्केट इंफ्रास्ट्रक्चर सिस्टम्स की जटिलता और उच्चस्तर की परस्पर संबद्धता को देखते हुए, ऐसी घटनाएं कभी-कभार ही होती हैं। उन्होंने कहा कि दोनों घटनाएं अलग-अलग प्रकृति की थीं। उन्होंने कहा, ”दोनों मामलों में, सेबी को पूरी जानकारी दी गई और घटनाक्रम पर बारीकी से नजर रखी गई।”

(PTI इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - March 2, 2026 | 4:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement