facebookmetapixel
Advertisement
1991 के आर्थिक सुधार अचानक नहीं आए थे, 1970 के दशक में ही बन गई थी बदलाव की जमीन: नितिन देसाईभारत के चॉकलेट बाजार से तेज बढ़ने की तैयारी में फेरेरो रोशे, प्रीमियम सेगमेंट पर नजरRBI गवर्नर की फिनटेक कंपनियों को नसीहत, ‘ग्राहकों के आंकड़ों को व्यावसायिक संपत्ति नहीं, जिम्मेदारी मानें’PNB का वेल्थ मैनेजमेंट और क्रेडिट कार्ड पर बड़ा दांव, 2027 में नई सेवाएं शुरू करने की तैयारीFCNR(B) फंड के इस्तेमाल में लगेंगे 3-4 महीने, असामान्य कर्ज बढ़ने का खतरा नहीं: SBI चेयरमैनक्लोजिंग ऑक्शन में शुरुआती लिक्विडिटी की समस्या सामान्य, SEBI चेयरमैन बोले: दुनिया भर के बाजारों में हुआ ऐसाअगले दौर के सुधारों में डिरेगुलेशन पर जोर, छोटी-छोटी अड़चनें दूर करने की जरूरत: गौबाHDFC बैंक के पक्ष में बहरीन अदालत का फैसला, निवेशकों के सभी 7 मामले खारिजगारंटीशुदा रिटर्न वाली पेंशन योजना की तैयारी, PFRDA ने विशेषज्ञ समिति का किया गठनभारत-रूस व्यापार को 60 से 100 अरब डॉलर तक ले जाने की तैयारी, व्यापार संतुलन पर जोर

सेबी ने IIFL Securities पर लगाया बैन, 2 साल तक कंपनी नहीं शामिल कर सकेगी नए ग्राहक

Advertisement

कंपनी सेबी के आदेश के खिलाफ प्रतिभूति अपील न्यायाधिकरण में अपील कर सकती है

Last Updated- June 19, 2023 | 8:13 PM IST
Aeroflex Industries IPO approved by SEBI

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने सोमवार को क्लाइंट फंड के कथित दुरुपयोग के लिए आईआईएफएल सिक्योरिटीज (IIFL Securities) को दो साल के लिए नए ग्राहकों को शामिल करने से प्रतिबंधित कर दिया।

सेबी के आदेश के अनुसार, IIFL Securities ग्राहकों के फंड को अपने खुद के स्वामित्व के उपयोग के लिए मिक्स्ड फंड का उपयोग करने से पहले अपने खुद के फंड (प्रोप्राइटरी फंड) के साथ मिला रही थी। यानी IIFL Securities अपने खुद के फंड (proprietary fund) को ग्राहकों के फंड से अलग नहीं कर पाई।

Sebi ने एक आदेश में कहा कि यह अपने क्रेडिट बैलेंस क्लाइंट्स के फंड का इस्तेमाल न केवल अपने डेबिट बैलेंस क्लाइंट्स के ट्रेडों को फंड करने के लिए कर रहा था, बल्कि अपने खुद के ट्रेडों को फंड करने के लिए भी कर रहा था। दूसरे शब्दों में कहें तो इसने डेबिट बैलेंस रखने वाले ग्राहकों के फायदे के लिए क्रेडिट बैलेंस रखने वाले ग्राहकों के फंड का गलत इस्तेमाल किया। IIFL Securities का यह मामला 2013-14 की अवधि का है।

सेबी के आदेश में कहा गया है कि 26 सितंबर, 2016 को बढ़े हुए सुपरविजन सर्कुलर के कार्यान्वयन के बाद IIFL Securities द्वारा ग्राहकों के धन के दुरुपयोग का कोई उदाहरण नहीं मिला है।

Also read: सरकार कोल इंडिया के कर्मचारियों को बेचेगी 92 लाख शेयर, OFS के जरिये 21 जून से शुरू होगी बिक्री

सूत्रों ने कहा कि कंपनी सेबी के आदेश के खिलाफ प्रतिभूति अपील न्यायाधिकरण (Securities Appellate Tribunal) में अपील कर सकती है।

मामले के लिए, सेबी ने IIFL सिक्योरिटीज को दो कारण बताओ नोटिस जारी किए। पहला नोटिस एक मई 2017 को और दूसरा अक्टूबर 2021 को जारी किया गया।

Advertisement
First Published - June 19, 2023 | 8:13 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement