facebookmetapixel
Advertisement
कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला: 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लगेगा प्रतिबंध‘महासागरों में भारत का दबदबा बढ़ेगा’, शक्ति केंद्र बनते समुद्र व बदलती भू-राजनीति पर राजनाथ सिंह का बयानT20 वर्ल्ड कप फाइनल का फीवर: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत से होटल और रेस्तरां की चांदी, रेवेन्यू होगा दोगुनाWomens Day 2026: तरक्की के दावों के बीच प्रबंधन में घटी महिलाओं की हिस्सेदारी, लक्ष्य अब भी दूररायसीना डायलॉग में बोले ईरान के उप विदेश मंत्री खातिबजादेह: हमारे लिए यह लड़ाई ‘अस्तित्व की जंग’निर्यातकों को बड़ी राहत की तैयारी! बोले गोयल: पश्चिम एशिया संकट से निपटने को उठाएंगे ठोस कदमLPG संकट रोकने को सरकार का बड़ा कदम: घरेलू तेल कंपनियों को उत्पादन बढ़ाने का सख्त निर्देशबॉन्ड यील्ड में उछाल से बाजार में हलचल, राहत के लिए 1 लाख करोड़ रुपये के बॉन्ड खरीदेगा RBIकच्चे तेल की कीमतों में तेजी पर फिसला बाजार, सेंसेक्स 1,097 अंक, निफ्टी 315 अंक लुढ़काउबर शटल के पहियों पर लगा नियामक ब्रेक, दिल्ली-कोलकाता के बाहर विस्तार बना ‘चुनौतीपूर्ण’

Sahaj Fashions IPO: अगले मंगलवार तक का है समय, फैब्रिक बनाने वाली कंपनी का खुला आईपीओ

Advertisement

सहज फैशन्स का 13.96 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 29 अगस्त यानी अगले हफ्ते मंगलवार तक खुला रहेगा। इस इश्यू के तहत 30 रुपये के प्राइस और 4000 शेयरों के लॉट में पैसे

Last Updated- August 25, 2023 | 11:11 AM IST
Quality Power IPO

Sahaj Fashions IPO: फैब्रिक बनाने वाली कंपनी सहज फैशन्स का आईपीओ आज सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है। इस इश्यू के तहत बोली लगाने की आखिरी तारीख अगले हफ्ते मंगलवार को है। इस आईपीओ के तहत नए शेयर भी जारी किए जाएंगे और ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत मौजूदा शेयरों की भी बिक्री होगी। आईपीओ के तहत कंपनी 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 44.76 लाख नए शेयर जारी करेगी और ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहक 1.76 लाख शेयरों की बिक्री होगी।

आईपीओ को लेकर ग्रे मार्केट का रुख करें तो इसके शेयरों में मजबूती देखने को मिल रही है। हालांकि मार्केट के एक्सपर्ट्स का मानना है कि किसी भी निवेश के पहले ग्रे मार्केट को फॉलो करने से बेहतर रणनीति होगी अगर निवेशक कंपनी के फंडामेंटल्स और फाइनेंशियल पर फोकस करें।

ये भी पढ़ें- Aeroflex Industries IPO: एयरोफ्लेक्स इंडस्ट्रीज के आईपीओ को अंतिम दिन 97 गुना सब्सक्रिप्शन मिला

IPO की डिटेल्स

सहज फैशन्स का 13.96 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 29 अगस्त यानी अगले हफ्ते मंगलवार तक खुला रहेगा। इस इश्यू के तहत 30 रुपये के प्राइस और 4000 शेयरों के लॉट में पैसे लगा सकते हैं। इश्यू का आधा हिस्सा खुदरा निवेशकों के लिए रिजर्व है। आईपीओ की सफलता के बाद शेयरों का अलॉटमेंट 1 सितंबर को फाइनल होगा। इसके बाद शेयरों की एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म NSE SME पर 6 सितंबर को एंट्री होगी।

कंपनी के बारे में

सहज फैशन्स कपड़े, होम फर्निशिंग और इंडस्ट्रियल इस्तेमाल के लिए फैब्रिक बनाती है। इसका मैनुफैक्चरिंग प्लांट अजमेर में है। कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो इसका शुद्ध मुनाफा लगातार बढ़ा है। वित्त वर्ष 2020 में इसे 27.19 लाख रुपये का नेट प्रॉफिट हासिल हुआ था।

 

Advertisement
First Published - August 25, 2023 | 11:05 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement