facebookmetapixel
Advertisement
US-ईरान टेंशन बिगाड़ेगा रसोई का बजट! इस महीने 5% तक उछले खाद्य तेलों के दाम; आगे आएगी नरमी?अदाणी प्रॉपर्टीज चौथे नंबर पर, हुरुन इंडिया की टॉप रियल एस्टेट कंपनियों की रैंकिंग में DLF टॉप परNBCC को ₹501 करोड़ की बड़ी सौगात, राजस्थान, BEL और PFC से मिले 4 प्रोजेक्ट; क्या बदलेगी शेयर की चाल?Groww, Angel One और दूसरे ब्रोकर्स पर नए नियमों का कितना असर? ब्रोकरेज ने बताई तस्वीरEPF New Rules 2026: 12%, 9% या ₹1,800 PF? जानिए आपकी सैलरी और रिटायरमेंट के लिए कौन-सा विकल्प रहेगा सबसे बेहतरIDBI बैंक के लिए फेयरफैक्स फाइनेंशियल की बोली स्वीकार करने के करीब है सरकारसिर्फ एक फंड से BFSI, IT और हेल्थकेयर में निवेश! Baroda BNP Paribas का नया NFO खुलाटिकट बुकिंग के दौरान वेबसाइट हैंग होने से हैं परेशान? IRCTC की नई वेबसाइट करेगी आपकी समस्या खत्महीरों की मांग अचानक क्यों टूट गई? चीन से शुरू हुआ असर अब दुनिया तक पहुंचाहोर्मुज खुल भी जाए, तब भी दुनिया को राहत नहीं! रिपोर्ट में क्यों जताई गई महंगाई को लेकर नई चिंता?

Rupee vs Dollar: रुपया एक माह के निचले स्तर पर, मार्केट एनालिस्ट ने बताई वजह

Advertisement

रिजर्व बैंक ने जनवरी में शुद्ध रूप से 1.95 अरब डॉलर की खरीद की है। महीने के दौरान केंद्रीय बैंक ने 10.4 अरब डॉलर की खरीद और 8.4 अरब डॉलर की बिक्री की।

Last Updated- March 19, 2024 | 10:21 PM IST
Dollar vs Rupee

रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले एक महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया। बाजार के जानकारों का कहना है कि कच्चे तेल की कीमतों में बढ़त और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक के नतीजे आने से पहले बनी सतर्कता की वजह से रुपये में यह कमजोरी आई है। फेड की बैठक के नतीजे बुधवार को भारतीय बाजार बंद होने के बाद आएंगे।

मंगलवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.04 पर बंद हुआ, जबकि सोमवार को यह 82.90 पर बंद हुआ था। इसके पहले रुपये ने 16 फरवरी को डॉलर के मुकाबले 83 का निचला स्तर छुआ था।

कोटक सिक्योरिटीज के अनिंद्य बनर्जी ने कहा, ‘फेड की प्रस्तावित बैठक की वजह से बाजार में घबराहट है। फेडरल रिजर्व का रुख आक्रामक रह सकता है और इसी वजह से बाजार में बिकवाली देखी जा रही है। यह बिकवाली कल तक जारी रह सकती है।’

उन्होंने कहा, ‘बुधवार शाम तक रुपया डॉलर के मुकाबले 82.90 से 83.10के बीच रह सकता है।’ इस बीच डॉलर इंडेक्स मजबूत होकर104.01 के स्तर पर पहुंच गया, जबकि यह इसके पहले 103.41 पर बंद हुआ था। यह इंडेक्स छह प्रमुख मुद्राओं के बॉस्केट के मुकाबले डॉलर की ताकत को आंकता है।

भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों से पता चलता है कि देश का विदेशी मुद्रा भंडार मौजूदा वित्त वर्ष में 57.6 अरब डॉलर बढ़ गया है। प्रमुख विदेशी मुद्रा भंडार वाले देशों में चीन के बाद भारत में ही सबसे ज्यादा भंडार है। डॉलर का भंडार रखने वाले अन्य प्रमुख देशों में जापान, ब्राजील और ताइवान शामिल हैं।

आंकड़ों के मुताबिक 8 मार्च, 2024 तक देश का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 636.1 अरब डॉलर तक पहुंच गया जो वित्त वर्ष 2023-24 के करीब10.9 महीने के आयात के लिए काफी है और सितंबर 2023 तक भारत के कुल बाह्य ऋण बकाये के 100 फीसदी से ज्यादा है।

रिजर्व बैंक ने जनवरी में शुद्ध रूप से 1.95 अरब डॉलर की खरीद की है। महीने के दौरान केंद्रीय बैंक ने 10.4 अरब डॉलर की खरीद और 8.4 अरब डॉलर की बिक्री की।

Advertisement
First Published - March 19, 2024 | 10:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement