facebookmetapixel
Advertisement
AI खुद करने लगा कंपनियों का काम, क्या बदलने वाली है आपकी नौकरी? ये आंकड़े दे रहे बड़ा संकेतGold silver price today: ब्याज दरें के बीच भी सोने चांदी के भाव मजबूतटाटा के शेयरों में बिकवाली, TCS से टाटा मोटर्स तक गिरे; किस बात से घबराया बाजार?बैंक FD पर मिल रहा 8.25% तक ब्याज; जानें 1, 3 और 5 साल के लिए कहां कितना रिटर्नलक्ष्मी मित्तल और अदार पूनावाला खरीदेंगे राजस्थान रॉयल्स, CCI ने दी मंजूरीअमेरिका-यूरोप के बाद जापान ने भी बढ़ाई ब्याज दर, 31 साल का रिकॉर्ड टूटाVeegaland Developers IPO Listing: पहले ही दिन निवेशकों की बल्ले-बल्ले, 10% प्रीमियम पर शेयर लिस्टकच्चा तेल सस्ता होने से एशियाई बाजारों में तेजी, अब बैंक ऑफ जापान के फैसले पर नजरब्रेंट 104 डॉलर के नीचे, आज क्यों गिर रहा कच्चा तेल?Stock Market Update: सेंसेक्स 100 अंक चढ़ा, निफ्टी 23,300 के पार; ज्यादातर Tata Group शेयरों में गिरावट

एलआईसी आईपीओ का मध्यस्थ नियुक्त करने के लिए आरएफपी

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 2:41 AM IST

सरकार ने भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) के प्रमुख प्रबंधकों, कानूनी सलाहकारोंं, रजिस्ट्रार और विज्ञापन एजेंसी की नियुक्ति के लिए निविदा जारी की है। इसे देश के सबसे बड़े आईपीओ के रूप में प्रचारित किया जा रहा है। निवेश एवं सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) ने मध्यस्थों से बोली आमंत्रित करने के लिए आवेदन प्रस्ताव (आरएफपी) में कहा है कि एलआईसी के शेयरों की एक्सचेंज में सूचीबद्धता में सरकार की हिस्सेदारी की बिक्री और नई इक्विटी शेयर पूंजी जुटाना भी शामिल है। 
इसमें कहा गया है कि सार्वजनिक पेशकश के एक हिस्से को कर्मचारियों और एलआईसी के पॉलिसीधारकों के लिए आरक्षित किया जा सकता है। बजट में सरकार ने घोषणा की थी कि एलआईसी के आईपीओ के आकार में 10 प्रतिशत पॉलिसीधारकों के लिए आरक्षित किया जाएगा। इसमें कहा गया है कि आईपीओ का आकार अब तक के भारत के बाजार के आईपीओ की तुलना में सबसे बड़ा होने की उम्मीद है। 

Advertisement
First Published - July 16, 2021 | 6:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement