facebookmetapixel
Advertisement
दिल्ली में बिजली की डिमांड के टूटे सारे रिकॉर्ड, क्या 9,000 मेगावॉट तक जाएगी डिमांडमहिला उद्यमियों का डिजिटल पेमेंट पर भरोसा बढ़ा, लेकिन फ्रॉड और डेटा सुरक्षा अब भी बड़ी चुनौती: स्टडीमानसून की धीमी चाल, दलहन फसलों का रकबा 30% घटाTata Value Fund Review: ₹10,000 की मंथली SIP, 22 साल का धैर्य और ₹1.78 करोड़ का फंड! देखें कहां लगा है पैसा?अर्थव्यवस्था के लिए अच्छी खबर: मई में देश का औद्योगिक उत्पादन 5.1% बढ़ा, मैन्युफैक्चरिंग में जबरदस्त तेजीDelhi EV Policy 2.0 1 जुलाई से होगी लागू, EV खरीदने पर ₹50,000 तक मिलेगी सब्सिडी; जानें पूरा प्लानPhysical Gold Vs Digital Gold: कहां निवेश करना ज्यादा फायदेमंद? समझ लें नफा-नुकसानPFC-REC मर्जर को मंजूरी! शेयरधारकों के लिए क्या है इसके मायने; स्टॉक 2.3% तक टूटेBajaj Auto Share Buyback: 1 जुलाई से शुरू होगा ₹5,632 करोड़ का बायबैक, निवेशकों की खुलेगी किस्मतExplainer: अब टैक्स ऑफिस जाने का झंझट खत्म! टैक्स नोटिस आने पर घर बैठे ‘e-Proceedings’ के जरिए दें जवाब

सरकार से राहत के बाद पीएनसी इन्फ्रा चढ़ा

Advertisement

चार महीने में समाप्त होगा प्रतिबंध, 20,000 करोड़ रुपये की ऑर्डर बुक के साथ तेजी से नई परियोजनाएं शुरू करने की तैयारी

Last Updated- February 10, 2025 | 10:05 PM IST
Stocks to Watch today

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय से नियामकीय राहत के बाद पीएनसी इन्फ्राटेक का शेयर सोमवार को करीब 10 फीसदी चढ़ गया। 300 रुपये पर बंद होने से पहले यह शेयर दिन के कारोबार में 324 रुपये पर पहुंच गया था।
मंत्रालय ने 6 फरवरी के आदेश में पीएनसी इन्फ्राटेक और उसकी दो विशेष उद्देश्य वाली कंपनियों (एसपीवी) पर लगाए गए प्रतिबंध की अवधि को एक वर्ष से घटाकर चार महीने कर दिया।

संशोधित आदेश के अनुसार प्रतिबंध अवधि अब 17 फरवरी को समाप्त होगी जो पीएनसी इन्फ्राटेक द्वारा भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के साथ कुछ प्रक्रियाओं को पूरा करने के अधीन होगी। जब ये प्रक्रियाएं पूरी हो जाएंगी तो पीएनसी इन्फ्राटेक बुनियादी ढांचा क्षेत्र में अपनी नई परियोजनाएं तेजी से शुरू करने में सक्षम हो सकेगी।

30 सितंबर, 2024 तक पीएनसी इन्फ्राटेक की ऑर्डर बुक वैल्यू करीब 20,000 करोड़ रुपये थी। इसमें विभिन्न निर्माणाधीन इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण (ईपीसी) परियोजनाएं शामिल हैं। इन इन परियोजनाओं में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के साथ प्रयागराज-कौशाम्बी परियोजना, महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम के साथ जालना-नांदेड़ और पुणे रिंग रोड परियोजनाएं तथा एनएचएआई के साथ अक्कलकोट पैकेज-2 (बड़ादल-मराडगी एस), सोनाली-गोरखपुर और कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे पैकेज-2 शामिल हैं।

Advertisement
First Published - February 10, 2025 | 10:05 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement