facebookmetapixel
Advertisement
अगर युद्ध एक महीने और जारी रहा तो दुनिया में खाद्य संकट संभव: मैट सिम्पसनहोर्मुज स्ट्रेट खुला लेकिन समुद्री बीमा प्रीमियम महंगा, शिपिंग लागत और जोखिम बढ़ेपश्चिम एशिया युद्ध का भारत पर गहरा असर, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर सबसे ज्यादा दबाव मेंगर्मी का सीजन शुरू: ट्रैवल और होटल कंपनियों के ऑफर की बाढ़, यात्रियों को मिल रही भारी छूटबाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावटपश्चिम एशिया संकट: MSME को कर्ज भुगतान में राहत पर विचार, RBI से मॉरेटोरियम की मांग तेजRCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुख

Maharatna Power PSU को Q4 में ₹8358 करोड़ मुनाफा, डिविडेंड का भी ऐलान; शेयर ने लगाई छलांग

Advertisement

जनवरी-मार्च तिमाही में PFC का मुनाफ़ा 11% बढ़ा, ब्याज से कमाई में जबरदस्त उछाल

Last Updated- May 21, 2025 | 3:22 PM IST
PFC
PFC Q4 Results Dividend

PFC Q4 Results: सरकारी कंपनी पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन (PFC) ने वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही (जनवरी से मार्च) के नतीजे जारी किए हैं, जिसमें कंपनी का मुनाफ़ा 11% बढ़कर ₹8,358 करोड़ पहुंच गया है। पिछले साल इसी तिमाही में यह मुनाफ़ा ₹7,556 करोड़ था। कंपनी की नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) यानी ब्याज से हुई शुद्ध कमाई ₹12,681 करोड़ रही, जो पिछले साल की तुलना में 41% ज़्यादा है। पिछली साल की समान तिमाही में यह ₹8,987.7 करोड़ थी।

ALSO READ: BEL Share Price: जिस Akash ने पाकिस्तान के ड्रोन को किया तबाह, उस कंपनी के शेयर पर ब्रोकरेज फिदा; कहा-₹430 तक जाएगा भाव

PFC के पास कुल मैनेज हो रही संपत्ति (Assets Under Management – AUM) ₹5.43 लाख करोड़ हो गई है। यह सालाना आधार पर 12.8% और तिमाही आधार पर 7.8% की बढ़त दर्शाता है। कंपनी की ग्रोस NPA (फंसे हुए कर्ज) रेशियो घटकर 1.94% पर आ गई है, जो पिछली तिमाही में 2.68% थी। वहीं, नेट NPA (जिनमें बुरे कर्ज के लिए रखे गए पैसे की कटौती हो चुकी है) भी 0.71% से घटकर 0.39% रह गया है।

PFC की अन्य आय और ऑपरेटिंग मुनाफा में उछाल

कंपनी की अन्य आय ₹1,222.2 करोड़ रही, जो सालाना आधार पर 61.8% और तिमाही आधार पर 92.4% की बढ़त है। वहीं, ऑपरेटिंग प्रॉफिट ₹6,546 करोड़ रहा, जो साल भर पहले से 39.8% और पिछली तिमाही से 27% ज़्यादा है।
इस तिमाही में PFC ने ₹444.7 करोड़ का प्रावधान किया है, जबकि पिछली तिमाही में यह केवल ₹74.5 करोड़ था। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी ने ₹337 करोड़ का प्रावधान वापस लिया था।

PFC ने की डिविडेंड की घोषणा

PFC ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए ₹2.05 प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड घोषित किया है। इसका रिकॉर्ड डेट 13 जून 2025 तय किया गया है। यह डिविडेंड कंपनी की सालाना आम बैठक में मंजूरी के बाद 30 दिनों के भीतर भुगतान कर दिया जाएगा। इससे पहले कंपनी ने ₹13.75 प्रति शेयर का इंटरिम डिविडेंड पहले ही चार हिस्सों में चुका दिया है।

PFC के शेयर में आई तेजी, लेकिन अब भी सालभर में 7% नीचे

नतीजों के ऐलान के बाद बुधवार को कंपनी के शेयर 3.31% चढ़कर ₹419.70 पर पहुंच गए। हालांकि, साल 2025 की शुरुआत से अब तक इसमें करीब 7% की गिरावट देखी जा चुकी है।

Advertisement
First Published - May 21, 2025 | 2:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement