facebookmetapixel
Advertisement
Lohia Corp Listing: IPO निवेशकों की हुई बल्ले-बल्ले! Lohia Corp की दमदार लिस्टिंग, पहले दिन ही ₹500 के ऊपरINDO-MIM Listing: BSE और NSE पर 44% प्रीमियम के साथ हुई दमदार एंट्री, पहले ही दिन शेयर ₹725 के पारCholamandalam vs Tata Capital: किस NBFC पर ज्यादा भरोसा? ब्रोकरेज की राय में कहां कमाई का बेहतर मौका?Rupee vs Dollar: फेड के फैसले के बाद रुपये की बढ़त रही सीमित, शुरुआती कारोबार में 13 पैसे मजबूतIPO Listing Today: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp की आज होगी शेयर बाजार में एंट्री; जानें GMP क्या दे रहा है संकेतGold, Silver Price Today: फेड के फैसले के बाद सोना हुआ मज​बूत, चांदी के भाव गिरेबाजार में सब ठीक दिख रहा, लेकिन अंदर से बढ़ रहा खतरा! ब्रोकरेज ने दी डिफेंसिव शेयरों में निवेश की सलाहUS Fed Rate: अमेरिकी फेड का बड़ा फैसला! ब्याज दरें रहीं स्थिर, लेकिन महंगाई को लेकर सख्त रुख बरकरारStock Market Update: शेयर बाजार में जबरदस्त उतार-चढ़ाव! Sensex डगमगाया, Adani Ports और Bajaj Finserv टूटे, MTAR Tech 5% उछलाRBI अगस्त में ब्याज दर बदलेगा या नहीं? जानें 72 अर्थशास्त्रियों के सर्वे में क्या निकला

भारत में पीई/वीसी निवेश की हुई जोरदार शुरुआत

Advertisement

जनवरी में PE/VC निवेश 37% बढ़कर 6.3 अरब डॉलर, NIIF बनाएगा 2 अरब डॉलर का क्रेडिट फंड

Last Updated- February 12, 2025 | 11:19 PM IST
Venture capitalists have waned for deals: KPMG

भारत में निजी इक्विटी (पीई) और वेंचर कैपिटल (वीसी) निवेश साल 2025 की शुरुआत में दमदार रुझान वाला रहा और जनवरी 2025 में यह 37 प्रतिशत बढ़कर 6.3 अरब डॉलर हो गया। दिसंबर 2024 में यह 4.5 अरब डॉलर था। ईवाई और इंडियन वेंचर ऐंड अल्टरनेट कैपिटल एसोसिएशन (आईवीसीए) की रिपोर्ट से यह जानकारी मिली है। अलबत्ता जनवरी 2024 के 6.9 अरब डॉलर की तुलना में निवेश 9 प्रतिशत कम रहा।

रिपोर्ट में भारत के पीई/वीसी पारिस्थितिकी तंत्र के अहम संचालकों के रूप में अनुकूल व्यापाक आर्थिक माहौल, राजकोष की अच्छी स्थिति और सरकार की स्थिर नीतियों पर प्रकाश डाला गया है। मिड-कैप और स्मॉल-कैप सूचकांकों में अस्थिरता कम होने से सौदों की गतिविधियों और उनके संपन्न होने में तेजी की उम्मीद है।

रिपोर्ट में कहा गया, ‘बाजार की हालिया गिरावट भविष्य में और ज्यादा संतुलित स्थितियों की ओर इशारा करती है जिनसे प्रमुख पीई/वीसी गंतव्य के रूप में भारत का आकर्षण मजबूत होता है। अंतरराष्ट्रीय सामान्य साझेदार (जीपी) इस परिदृश्य को लगातार आकार देते रहेंगे जबकि स्टार्टअप श्रेणी में गिरावट खास तौर पर मझोले और छोटे शहरों में अनोखे अवसर उपलब्ध कराती है। इन्हें उनके उपलब्ध बाजारों और लागत संबंधी लाभ के लिए जाना जाता है।’

उम्मीद है कि बुनियादी ढांचा, रियल एस्टेट,वित्तीय सेवा, प्रौद्योगिकी, ई-कॉमर्स और स्वास्थ्य सेवा जैसे क्षेत्र निवेशकों की रुचि वाले अहम क्षेत्र बने रहेंगे। इसके अलावा हरित ऊर्जा की दिशा में बढ़ना, अक्षय ऊर्जा और फार्मास्युटिकल क्षेत्र में अवसरों को और ज्यादा पूंजी मिल सकती है।

एनआईआईएफ की 2 अरब डॉलर के क्रेडिट फंड की योजना

सरकारी समर्थन वाले नैशनल इन्वेस्टमेंट ऐंड इन्फ्रास्ट्रक्चर फंड (एनआईआईएफ) प्राइवेट क्रेडिट फंड के तहत 2 अरब डॉलर जुटाने की योजना बना रहा है, जो भारत में इस तरह का सबसे बड़ा फंड होगा। मुख्य कार्याधिकारी संजीव अग्रवाल ने यह जानकारी दी। भारत सरकार द्वारा संचालित यह फंड भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सॉवरिन निवेशकों के साथ चर्चा कर रहा है। अग्रवाल ने बुधवार को मुंबई में आईवीसीए कॉन्क्लेव में एक पैनल के दौरान कहा, यह भारत सरकार द्वारा संचालित है और कुछ सॉवरिन निवेशकों के साथ बातचीत चल रही है कि वे इसमें शामिल होंगे या नहीं।

Advertisement
First Published - February 12, 2025 | 11:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement