facebookmetapixel
Advertisement
अगर युद्ध एक महीने और जारी रहा तो दुनिया में खाद्य संकट संभव: मैट सिम्पसनहोर्मुज स्ट्रेट खुला लेकिन समुद्री बीमा प्रीमियम महंगा, शिपिंग लागत और जोखिम बढ़ेपश्चिम एशिया युद्ध का भारत पर गहरा असर, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर सबसे ज्यादा दबाव मेंगर्मी का सीजन शुरू: ट्रैवल और होटल कंपनियों के ऑफर की बाढ़, यात्रियों को मिल रही भारी छूटबाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावटपश्चिम एशिया संकट: MSME को कर्ज भुगतान में राहत पर विचार, RBI से मॉरेटोरियम की मांग तेजRCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुख

Pakistan Stock Market: ऑपरेशन सिंदूर का करारा वार! धड़ाम हुआ पाकिस्तान का शेयर बाजार

Advertisement

पाकिस्तान का प्रमुख शेयर इंडेक्स कराची-100 (KSE-100) बुधवार सुबह 6,272 अंक यानी 5.5% की भारी गिरावट के साथ 1,07,296.64 पर आ गया।

Last Updated- May 07, 2025 | 11:31 AM IST
Pakistan

बुधवार, 7 मई 2025 को पाकिस्तान के शेयर बाजार में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली। इसकी वजह बनी भारत की ‘ऑपरेशन सिंदूर‘ के तहत पाकिस्तान और पीओके (पाक अधिकृत कश्मीर) में आतंकी ठिकानों पर रातों-रात की गई सर्जिकल स्ट्राइक। इस खबर से निवेशकों में घबराहट फैल गई और बाजार में तेज गिरावट आ गई।

कराची-100 इंडेक्स 6272 अंक गिरा

पाकिस्तान का प्रमुख शेयर इंडेक्स कराची-100 (KSE-100) बुधवार सुबह 6,272 अंक यानी 5.5% की भारी गिरावट के साथ 1,07,296.64 पर आ गया। यह मंगलवार के बंद स्तर 1,13,568.51 से काफी नीचे है।

22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से पाकिस्तान का KSE-100 इंडेक्स अब तक कुल 3.7% टूट चुका है। इसके उलट भारत का सेंसेक्स करीब 1.5% ऊपर गया है, जिससे निवेशकों का भरोसा भारत में बना हुआ दिख रहा है।

Also Read: Stock Market Open: भारत-पाक तनाव के बीच शेयर बाजार में उतार चढ़ाव, सेंसेक्स 100 अंक डाउन; निफ्टी 24,400 के नीचे

‘ऑपरेशन सिंदूर’ से दहले आतंकी ठिकाने

भारतीय सशस्त्र बलों ने मंगलवार देर रात ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाकर पाकिस्तान और पीओके में छिपे आतंकवादी ठिकानों पर हमला किया। कुल 9 ठिकानों को टारगेट किया गया, जिनमें 4 पाकिस्तान में और 5 पीओके में थे। ये हमले 22 अप्रैल के पहलगाम हमले के जवाब में किए गए थे जिसमें 26 नागरिकों की जान गई थी।

इस ऑपरेशन को भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना ने मिलकर अंजाम दिया। हमले रात 1:44 बजे शुरू हुए और आतंकियों के मिसाइल बेस को खास सटीकता से निशाना बनाया गया। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, इन हमलों में जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के 4, लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के 3 और हिजबुल मुजाहिदीन (HM) के 2 ठिकानों को तबाह किया गया।

7 मई को पूरे देश में सिविल डिफेंस ड्रिल भी हुई

इसी दिन भारत में 244 जिलों में नागरिक सुरक्षा अभ्यास (Civil Defence Drill) की योजना थी। इसमें एयर रेड सायरन, इवैक्यूएशन ड्रिल, ब्लैकआउट एक्सरसाइज़ और छिपाव तकनीकों (कैमोफ्लाज ऑपरेशन) को शामिल किया गया।

पाकिस्तान की जवाबी कार्रवाई और गोलीबारी

भारत के ऑपरेशन सिंदूर के तुरंत बाद पाकिस्तान ने एक बार फिर संघर्षविराम का उल्लंघन किया और जम्मू-कश्मीर के भींबर गली सेक्टर में भारी गोलीबारी की। भारतीय सेना ने इस पर “संयमित लेकिन सख्त” जवाबी कार्रवाई की है।

भारत की आर्थिक कार्रवाई भी जारी

पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई आर्थिक और कूटनीतिक कदम उठाए हैं। इनमें सिंधु जल समझौते को सस्पेंड करना, पाक नागरिकों के वीजा रद्द करना और पाकिस्तानी राजनयिकों को “persona non-grata” घोषित करना शामिल है।

Advertisement
First Published - May 7, 2025 | 11:24 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement