facebookmetapixel
Advertisement
6 महीने में पेट्रोल-डीजल और इलेक्ट्रिक कार की कीमत होगी बराबर? बीएस मंथन में नितिन गडकरी ने जताई उम्मीदAI से बढ़ी डेटा सेंटरों की बिजली खपत, BS Manthan में बोले एक्सपर्ट्स: भारत के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर बढ़ा दबावक्या फिर आएंगे तीनों कृषि कानून? मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ‘BS मंथन’ में बताया सरकार का इरादाBS Manthan में बोले नितिन गडकरी: AI, EVs और हाइड्रोजन से सशक्त होगा ‘विजन 2047’सैलरी अकाउंट वाले दें ध्यान! दिल्ली में 12 सरकारी बैंकों ने लगाया मेगा कैंप, खुला सुविधाओं का पिटाराUS Tariffs: ग्लोबल बाजारों में हलचल, ट्रंप की 10 प्रतिशत टैरिफ नीति प्रभावीBS Manthan में बोले नितिन गडकरी: ऑटोमोबाइल सेक्टर भारत का ग्रोथ इंजन, सड़क सुरक्षा पर जोरIT शेयरों में गिरावट जारी, फिर भी मालिक क्यों नहीं बेच रहे हिस्सेदारी? बीएस मंथन में एक्सपर्ट्स ने बताई वजहभारत एलएलएम में पीछे, लेकिन AI सॉल्यूशंस से बन सकता है ग्लोबल लीडर: BS मंथन में बोले नीलेश शाहBS Manthan 2026: क्या ‘प्रोडक्टिविटी कमीशन’ बनेगा नया नीति आयोग? सुमन बेरी का बड़ा संकेत

Ola Electric ने लॉन्च किए 8 Gen 3 स्कूटर, शेयरों में बंपर उछाल, जानें फीचर्स और अन्य डिटेल्स

Advertisement

कंपनी के अनुसार, Gen 3 प्लेटफॉर्म में Gen 2 की तुलना में 20% अधिक पावर, 11% कम लागत लगी है और 20% ज्यादा रेंज दी गई है।

Last Updated- January 31, 2025 | 3:36 PM IST
Ola Electric Q2 Results:

ओला इलेक्ट्रिक के शेयर शुक्रवार को बीएसई में इंट्रा-डे ट्रेड में 14.4% की बढ़त के साथ ₹76.50 पर पहुंचे। कंपनी ने शुक्रवार को अपने S1 पोर्टफोलियो में जेनरेशन 3 फीचर्स के साथ 8 नए स्कूटर लॉन्च किए, जिसमें मास और प्रीमियम सेगमेंट शामिल हैं। कंपनी के अनुसार, Gen 3 प्लेटफॉर्म में Gen 2 की तुलना में 20% अधिक पावर, 11% कम लागत लगी है और 20% ज्यादा रेंज दी गई है।

फिर बनी EV मार्केट लीडर

ओला इलेक्ट्रिक ने जनवरी 2025 में भारत के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर (EV 2W) बाजार में 25% बाजार हिस्सेदारी के साथ फिर से लीडर की पोजीशन हासिल की। वहान डेटा के अनुसार, कंपनी ने जनवरी में 22,656 वाहन रजिस्टर किए, जो महीने-दर-महीने आधार पर 65% की वृद्धि है। दिसंबर 2024 में बजाज ऑटो ने EV टू-व्हीलर बाजार में 25% की हिस्सेदारी के साथ टॉप पोजीशन हासिल की थी, जबकि ओला इलेक्ट्रिक की हिस्सेदारी 24% से घटकर 19% रह गई थी।

नए स्कूटर की कीमत और वेरिएंट्स

ओला इलेक्ट्रिक ने Gen 3 S1 Pro+ को 5.3kWh और 4kWh बैटरी ऑप्शन में लॉन्च किया है। S1 Pro को 4kWh और 3kWh बैटरी विकल्पों में पेश किया गया है। Gen 3 S1 X चार वेरिएंट्स में आया है, जिसमें S1 X+ (4kWh) और S1 X (4kWh, 3kWh और 2kWh बैटरी विकल्प) शामिल हैं।

Gen 3 स्कूटर की शुरुआती कीमत ₹79,999 (S1 X, 2kWh) से शुरू होकर ₹1,69,999 (S1 Pro+ 5.3kWh) तक जाती है। इसकी डिलीवरी 15 फरवरी के शुरू हो सकती है।

Gen 3 स्कूटर की कीमतें:

S1 Pro+ (5.3kWh): ₹1,69,999
S1 Pro (4kWh): ₹1,34,999
S1 Pro (3kWh): ₹1,14,999
S1 X (2kWh): ₹79,999
S1 X (3kWh): ₹89,999
S1 X (4kWh): ₹99,999
S1 X+ (4kWh): ₹1,07,999

Gen 2 स्कूटर पर डिस्काउंट

ओला इलेक्ट्रिक ने Gen 2 स्कूटरों पर ₹35,000 तक की छूट की घोषणा की है। इसके तहत:

S1 Pro (Gen 2): ₹1,14,999
S1 X (Gen 2): ₹69,999 (2kWh), ₹79,999 (3kWh), ₹89,999 (4kWh)

शेयर की स्थिति

ओला इलेक्ट्रिक का कुल मार्केट कैप ₹32,935.67 करोड़ है। इसके शेयर 64.38 के पीई रेशियो पर और ₹34.46 की अर्निंग प्रति शेयर पर ट्रेड कर रहे हैं। शुक्रवार को 2:25 बजे ओला इलेक्ट्रिक के शेयर ₹74.6a2 पर थे, जो 11.62% की तेजी है, जबकि बीएसई का सेंसेक्स 0.64% की बढ़त के साथ 77,248.12 पर था।

Advertisement
First Published - January 31, 2025 | 2:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement