facebookmetapixel
Advertisement
अगले 7-8 साल में देश में शुरू होंगे 5 से 8 नए सेमीकंडक्टर प्लांट, हमें चिप निर्माण में आत्मनिर्भर बनना होगा: PM1 शेयर पर मिलेगा ₹500 का डिविडेंड! डिस्ट्रीब्यूशन के कारोबार से जुड़ी कंपनी का निवेशकों को बड़ा तोहफाकिसानों से बोले PM मोदी: दुनिया भर में पहुंचाएं भारतीय उत्पाद, मिलेट्स-मसालों को ग्लोबल ब्रांड बनाएंDividend Stocks: अगले हफ्ते लगभग 90 कंपनियां बाटेंगी डिविडेंड, निवेशकों के पास मोटी कमाई का मौका‘होर्मुज को अमेरिकी क्षेत्र बनाने पर कर रहे काम’, ट्रंप के दावे से मची खलबली, ईरान ने किया खारिजभारतीय शेयर बाजार का 35 साल का सफर: हर्षद मेहता घोटाले से 2026 तक तेजी-मंदी की पूरी कहानीPM Modi Speech: आत्मनिर्भर भारत से वर्क कल्चर तक, PM बोले- अब देश को बदलनी होगी रफ्तारजनगणना 2027 में पहली बार जाति की गणना, 40 सवालों में आधार से बैंक खाते तक पूछी जाएगी जानकारी‘देश को दिमागी नक्सलियों से बचाना होगा, वो युवाओं को भटकाने की कोशिश कर रहे’, लालकिले से बोले PM मोदी‘1 करोड़ युवाओं को मिलेगी AI ट्रेनिंग’, लाल किले से PM का बड़ा ऐलान, कहा: आज जमाना डेटा सेंटर, AI, क्वॉंटम का

NSE ने 13 नए कॉन्ट्रैक्ट के साथ फ्यूचर और ऑप्शन सेगमेंट का किया विस्तार

Advertisement

एनएसई की ओर से जारी बयान के अनुसार, इससे वह अब वायदा एवं विकल्प खंड में 28 उत्पाद पेश करता है।

Last Updated- October 16, 2023 | 1:35 PM IST
stock market

घरेलू शेयर बाजार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) ने 13 नए अनुबंध जारी करते हुए वायदा एवं विकल्प खंड का विस्तार किया है। इस कदम से निवेशकों को जोखिम से निपटने में मदद मिलेगी। एनएसई की ओर से जारी बयान के अनुसार, इससे वह अब वायदा एवं विकल्प खंड में 28 उत्पाद पेश करता है।

13 नए अनुबंध एक किलो सोना वायदा, सोना मिनी वायदा, चांदी मिनी वायदा, तांबा वायदा, जस्ता वायदा, सोना गिनी (8 ग्राम) वायदा, एल्युमीनियम वायदा, एल्युमीनियम मिनी वायदा, सीसा वायदा, सीसा मिनी वायदा, निकल वायदा, जस्ता वायदा और जस्ता मिनी वायदा पर ‘वायदा एवं विकल्प’ हैं।

यह भी पढ़ें : WPI Inflation: थोक महंगाई दर लगातार छठे महीने निगेटिव, सितंबर में -0.52% से बढ़कर -0.26% रही

एनएसई ने कहा, ‘‘ आज 13 नए अनुबंध के जारी होने के साथ एनएसई मंच पर ऊर्जा, बुलियन और बेस मेटल श्रेणियों में सभी प्रमुख उत्पादों पर वायदा एवं विकल्प उपलब्ध हैं। इससे प्रतिभागियों को मंच पर सभी वस्तुओं में अपने जोखिम से निपटने में मदद मिलेगी।’’ पिछले कुछ दिनों में, एनएसई ने छह नए वायदा एवं विकल्प अनुबंध जारी किए हैं।

Advertisement
First Published - October 16, 2023 | 1:35 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement