facebookmetapixel
Advertisement
आतंकवाद के खिलाफ BRICS देश एकजुट, आतंकियों की फंडिंग रोकने पर सहमति; पहलगाम हमले की निंदा कीBRICS ने एकतरफा व्यापारिक कदमों पर जताई चिंता, बातचीत और कूटनीति को बताया अहम रास्ता‘BRICS किसी के खिलाफ नहीं’, बोले PM मोदी: ग्लोबल साउथ अब नियम पालन नहीं नियम बनाने वाला बनेअचानक आई मेडिकल इमरजेंसी में क्यों डगमगा जाती है मध्यम वर्ग परिवारों की सालों की मेहनत की बचत?सात साल बाद भारत पहुंचे शी जिनपिंग, PM मोदी से मुलाकात में LAC, व्यापार और रिश्तों पर होगी बड़ी चर्चानिवेशकों की बल्ले-बल्ले! अगले हफ्ते 180 से अधिक कंपनियां बांटेंगी डिविडेंड, एक शेयर पर ₹50 पाने का मौका‘संकट न होता तो धीरे होते सुधार’, 1991 की उदारीकरण नीति पर पूर्व योजना आयोग सचिव ने किए कई खुलासेशी चिनफिंग की भारत यात्रा से भारत-चीन संबंधों को मिलेगा नया मोड़, PM मोदी से मुलाकात होगी अहमRBI सितंबर में बेचेगा 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के बॉन्ड, बैंकिंग सिस्टम की नकदी घटाने की तैयारीSBI बना रहा नया लोन मॉडल, GST के बिना छोटे कारोबारों को UPI लेनदेन के आधार पर मिलेगा कर्ज

Nifty Next 50 में होंगे नए बदलाव, NSE ने किया ऐलान

Advertisement
Last Updated- May 30, 2023 | 10:33 AM IST
NSE Nifty Next 50

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने अपने Nifty Next 50 इंडेक्स में केवल डेरिवेटिव सेगमेंट में उपलब्ध शेयरों को शामिल करने का फैसला किया है, जो कि 29 सितंबर, 2023 से प्रभावी होगा। यह फैसला सोमवार को एक कंसल्टेशन पेपर के जरिए जारी किया गया है।

एक्सचेंज ने अपने नोटिस में कहा कि Nifty Next 50 को ट्रैक करने वाले पैसिव फंड्स की संख्या और एसेट साइज में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इसमें शामिल शेयरों की लिक्विडिटी और पैसिव फंड्स में तेजी के लिए इंडेक्स रेप्लिकेशन में सहूलियत को बढ़ावा देना के लिए ये फैसला जरूरी है।

बता दें कि Nifty Next 50 इंडेक्स में निफ्टी 50 के अलावा निफ्टी 100 के बाकी बचे 50 स्टॉक्स होते हैं।

NSE के अनुसार, 31 मार्च, 2023 तक 11,600 करोड़ रुपये के कुल कुल एसेट अंडर मैनेजमेंट यानी AUM के साथ निफ्टी नेक्स्ट 50 इंडेक्स को ट्रैक करने वाले 20 पैसिव फंड हैं। वहीं, इसमें 5,560 करोड़ रुपए के 7 ETFs और 6,040 करोड़ रुपए के 13 इंडेक्स फंड्स हैं।

सुचारू रूप से ट्रांजिट के लिए, एक्सचेंज सबसे पहले 29 जून से निफ्टी नेक्स्ट 50 इंडेक्स में गैर-एफएंडओ शेयरों के क्युमुलेटिव भार को 10 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी करेगा और 29 सितंबर, 2023 से प्रस्तावित परिवर्तनों को लागू करेगा।

निफ्टी 50 के शेयरों को छोड़कर, निफ्टी 100 में सभी F&O स्टॉक 29 सितंबर से Nifty Next 50 इंडेक्स का हिस्सा होंगे।

घाटे की संख्या के मामले में, निफ्टी मिडकैप 50 से उन शेयरों का चयन किया जाएगा यदि समीक्षा के समय उनका छह महीने का औसत मार्केट-कैप मौजूदा सबसे मामूली सूचकांक घटकों से कम से कम 1.5 गुना है।

Advertisement
First Published - May 30, 2023 | 10:33 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement