facebookmetapixel
Advertisement
सीमेंट कंपनियों की बिक्री में 7-8% उछाल, बढ़ती लागत ने मुनाफे पर डाला दबावमॉनसून सत्र में महज चार दिन शेष, शाह के बयान से पीछे हटने को तैयार नहीं विपक्षप्रधानमंत्री मोदी ने खिलाड़ियों को दी बधाई, ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ को किया याद; हर घर तिरंगा की अपीलISRO 6 साल में भेजेगा 300 उपग्रह! 2035 तक अपना स्पेस स्टेशन बनाने का लक्ष्यरिटर्न में पिछड़कर भी रहे एसआईपी की पसंद निवेश के लिए कितने सही हैं लार्ज कैप फंड?FPI की खरीदारी वाले शेयरों ने दिया बेहतर रिटर्न, फिर भी हिस्सेदारी 14 साल के निचले स्तर परमदरसन इंटरनैशनल में 9% उछाल, मजबूत नतीजों और नए कारोबार से बढ़ी ग्रोथ की उम्मीदNSE-BSE के दबदबे में क्षेत्रीय एक्सचेंजों का सफर, क्या लौटेगा कलकत्ता स्टॉक एक्सचेंज?हीरो मोटोकॉर्प की रफ्तार बरकरार, मजबूत वॉल्यूम और प्रीमियम मिक्स से बढ़ी उम्मीदउदारीकरण के 35 साल: ‘सनसेट इंडस्ट्री’ जिसने आर्थिक सुधारों के बाद लिख दी विकास की नई इबारत

बढ़ती खुदरा भागीदारी के बीच घोटालों पर सतर्क है सेबी, जागरूकता बढ़ाने पर जोर

Advertisement

पांडेय ने सेबी के हालिया निवेशक सर्वेक्षण का हवाला देते हुए कहा, प्रतिभूति बाजारों के बारे में सामान्य जागरूकता ज्ञान की सीढ़ी का मात्र पहला पायदान है

Last Updated- February 20, 2026 | 10:38 PM IST
SEBI

भारत में खुदरा निवेशकों की संख्या बढ़कर करीब 14 करोड़ हो गई है। इसके साथ ही बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) बुनियादी जागरूकता और जानकारी के साथ निवेश के बीच के अंतर को पाटने की कोशिशों को तेज कर रहा है। सेबी के चेयरमैन तुहिन कांत पांडेय ने शुक्रवार को ये बातें कही।

आउटलुक मनी के 40आफ्टर40 कार्यक्रम में पांडेय ने कहा, हालांकि प्रौद्योगिकी ने निवेश को अधिक सुलभ और समावेशी बना दिया है। लेकिन कई नए निवेशक जोखिमों की केवल मामूली समझ के साथ बाजारों में आ रहे हैं, जिससे वे गलत बिक्री, घोटालों और उन जोखिमों के प्रति संवेदनशील हैं, जिन्हें वे पूरी तरह नहीं समझते हैं।

पांडेय ने सेबी के हालिया निवेशक सर्वेक्षण का हवाला देते हुए कहा, प्रतिभूति बाजारों के बारे में सामान्य जागरूकता ज्ञान की सीढ़ी का मात्र पहला पायदान है। जागरूकता और जानकारी के साथ भागीदारी के बीच एक अंतर है। उन्होंने कहा, आज के समय में विश्वास और भी अधिक महत्वपूर्ण है क्योंकि भागीदारी, विशेष रूप से खुदरा की, तेजी से बढ़ रही है।

Also Read: MSMEs निर्यात को नई उड़ान: एक्सपोर्ट प्रमोशन मिशन के तहत 7 नई पहलें लॉन्च

पांडेय ने कहा कि सेबी ने घोटालों और साइबर धोखाधड़ी की बढ़ती संख्या के खिलाफ अपनी प्रतिक्रिया तेज कर दी है। इन घोटालों में ऐसी संस्थाएं शामिल हैं जो झूठा दावा करती हैं कि वे सेबी में पंजीकृत हैं और वे गारंटी वाले रिटर्न की पेशकश करती हैं। ये अक्सर क्यूआर कोड या क्लोन किए गए मोबाइल ऐप्लिकेशनों के माध्यम से भुगतान करती हैं।

इस समस्या से निपटने के लिए बाजार नियामक ने ‘सेबी चेक’ सुविधा शुरू की है। इसके माध्यम से निवेशक पंजीकृत मध्यस्थों के भुगतान विवरण को कुछ ही सेकंड में सत्यापित कर सकते हैं। नियामक ने निवेशकों से धनराशि एकत्र करने वाले मध्यस्थों के लिए नया यूपीआई हैंडल भी अनिवार्य कर दिया है, जिसमें सत्यापित हैंडल पर एक विशिष्ट “@वैलिड” पहचानकर्ता अंकित होगा।

Advertisement
First Published - February 20, 2026 | 10:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement