facebookmetapixel
Advertisement
विदेशी संपत्ति छिपाई है? छोटे टैक्सपेयर्स के लिए 16 अगस्त से खुलेगा विंडो, CBDT ने किया ऐलानअगले 7-8 साल में देश में शुरू होंगे 5 से 8 नए सेमीकंडक्टर प्लांट, हमें चिप निर्माण में आत्मनिर्भर बनना होगा: PM1 शेयर पर मिलेगा ₹500 का डिविडेंड! डिस्ट्रीब्यूशन के कारोबार से जुड़ी कंपनी का निवेशकों को बड़ा तोहफाकिसानों से बोले PM मोदी: दुनिया भर में पहुंचाएं भारतीय उत्पाद, मिलेट्स-मसालों को ग्लोबल ब्रांड बनाएंDividend Stocks: अगले हफ्ते लगभग 90 कंपनियां बाटेंगी डिविडेंड, निवेशकों के पास मोटी कमाई का मौका‘होर्मुज को अमेरिकी क्षेत्र बनाने पर कर रहे काम’, ट्रंप के दावे से मची खलबली, ईरान ने किया खारिजभारतीय शेयर बाजार का 35 साल का सफर: हर्षद मेहता घोटाले से 2026 तक तेजी-मंदी की पूरी कहानीPM Modi Speech: आत्मनिर्भर भारत से वर्क कल्चर तक, PM बोले- अब देश को बदलनी होगी रफ्तारजनगणना 2027 में पहली बार जाति की गणना, 40 सवालों में आधार से बैंक खाते तक पूछी जाएगी जानकारी‘देश को दिमागी नक्सलियों से बचाना होगा, वो युवाओं को भटकाने की कोशिश कर रहे’, लालकिले से बोले PM मोदी

म्युचुअल फंडों ने Paytm की एक-चौथाई हिस्सेदारी बेची

Advertisement

फरवरी के अंत में म्युचुअल फंडों के पास पेटीएम के 3.28 करोड़ शेयर थे, जो जनवरी के अंत (4.45 करोड़) की तुलना में 26 प्रतिशत कम हैं।

Last Updated- March 17, 2024 | 10:23 PM IST
Paytm

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा पेटीएम पेमेंट्स बैंक के ​खिलाफ कार्रवाई किए जाने के बाद से म्युचुअल फंडों (एमएफ) ने वन97 कम्युनिकेशंस (पेटीएम) में अपनी एक-चौथाई हिस्सेदारी घटाई है। नुवामा अल्टरनेटिव ऐंड क्वांटीटेटिव रिसर्च की एक रिपोर्ट से पता चला है कि फरवरी के अंत में म्युचुअल फंडों के पास पेटीएम के 3.28 करोड़ शेयर थे, जो जनवरी के अंत (4.45 करोड़) की तुलना में 26 प्रतिशत कम हैं।

कुल हिस्सेदारी (जिसमें पैसिव फडों का निवेश भी शामिल है) का मूल्य मौजूदा भाव पर 1,212 करोड़ रुपये है। पेटीएम का शेयर भाव आरबीआई की सख्ती की वजह से फरवरी में गिरकर लगभग आधा रह गया। 31 जनवरी को बैंकिंग नियामक ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर गैर-अनुपालन और निगरानी चिंताओं का हवाला देते हुए प्रतिबंध लगा दिए थे।

म्युचुअल फंडों ने ज़ी एंटरटेनमेंट में भी अपना निवेश घटाया है। इस शेयर को भी नियामकीय समस्याओं का सामना करना पड़ा है। इस शेयर में म्युचुअल फंडों का निवेश 71 लाख शेयर तक घट गया। सुंदरम एमएफ और फ्रैंकलिन टेम्पलटन एमएफ पूरी तरह इस शेयर से बाहर हो गए।

खरीदारी की बात की जाए तो पता चलता है कि एचडीएफसी और रिलायंस इंडस्ट्रीज ने लगातार दूसरे महीने सबसे ज्यादा एमएफ निवेश आक​र्षित किया।

फंडों ने जनवरी-फरवरी की अव​धि के दौरान एचडीएफसी बैंक में 21,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश किया। वहीं इससे पहले के दो महीनों में म्युचुअल फंड इस बैंकिंग दिग्गज में शुद्ध बिकवाल रहे थे। रिपोर्ट के अनुसार, रिलायंस के शेयर में निवेश पिछले महीने बढकर 3,760 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

सर्वाधिक खरीदे और बेचे गए शेयरों की सूची समग्र आधार पर बैंकिंग क्षेत्र के शेयरों में उतार-चढ़ाव को दर्शाती है। जहां एचडीएफसी बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, इंडसइंड बैंक, ऐ​क्सिस बैंक शीर्ष-20 खरीदारी वाले शेयरों की सूची में रहे, वहीं पंजाब नैशनल बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, बंधन बैंक और केनरा बैंक सर्वा​धिक बेचे गए 20-शीर्ष शेयरों में शामिल रहे।

Advertisement
First Published - March 17, 2024 | 10:23 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement