facebookmetapixel
Advertisement
भारतीय बाजारों में आज बिकवाली से ₹1 लाख करोड़ डूबे! सेंसेक्स 500 अंकों से ज्यादा टूटा, कौनसे फैक्टर्स बना रहे दबाव?यूजर्स के लिए UPI ट्रांजैक्शन मुफ्त, फिर कैसे चलता है सिस्टम? ‘जीरो फीस’ मॉडल का पूरा गणितमल्टीबैगर स्टॉक फिर करेगा धमाका! नतीजों के बाद अशोक लेलैंड पर 40% अपसाइड का टारगेट; ब्रोकरेजेज ने क्यों जताया भरोसा?FMCG कंपनियों ने सिर्फ 30% लागत ग्राहकों पर डाली, आगे और महंगे हो सकते हैं रोजमर्रा के सामानमोलबायो डायग्नोस्टिक्स IPO की धमाकेदार लिस्टिंग! ₹807 वाला शेयर ₹980 पर खुला, निवेशकों को मिला 21% का फायदाधूत ट्रांसमिशन IPO की 38% प्रीमियम पर लिस्टिंग, हर लॉट पर ₹5600 का मुनाफा, Hold करें या बेच दें?होराइजन इंडस्ट्रियल पार्क्स आईपीओ आज से खुला, ₹2600 जुटाने का प्लान, निवेश करें या छोड़ दें?फेड से राहत की उम्मीद ने बढ़ाई सोने-चांदी की चमक, MCX पर दोनों के भाव चढ़ेसरकारी बैंकों के लिए सुधारों का नया खाका, ‘विकसित भारत’ के बैंकिंग रोडमैप पर होगा मंथनL&T का बड़ा डिफेंस प्लान! रडार से लेजर हथियार तक बढ़ाएगी ताकत, इलेक्ट्रॉनिक्स में ₹5,000 करोड़ निवेश की तैयारी

कमजोर प्रदर्शन से स्मार्ट बीटा फंड्स की चमक फीकी, निवेशकों का भरोसा घटा

Advertisement

स्मार्ट बीटा फंडों में निवेश फरवरी 2025 में कुल इक्विटी म्युचुअल फंडों के निवेश का करीब 9 फीसदी तक हो गया था। मगर अब यह घटकर 1 फीसदी से भी कम रह गया है

Last Updated- November 13, 2025 | 10:09 PM IST
Funds

2023-24 में फंड लॉन्च के बीच निवेशकों की रुचि में तेज वृद्धि देखने वाले स्मार्ट बीटा फंडों में पिछले साल की तुलना में गिरावट आई है। फॉर्मूला आधारित योजनाएं अस्थिर बाजार के माहौल में प्रदर्शन के लिए जूझ रही हैं।

डीएसपी म्युचुअल फंड (एमएफ) के एक विश्लेषण के अनुसार स्मार्ट बीटा फंडों में निवेश फरवरी 2025 में कुल इक्विटी म्युचुअल फंडों के निवेश का करीब 9 फीसदी तक हो गया था। मगर अब यह घटकर 1 फीसदी से भी कम रह गया है।

इन म्युचुअल फंड (एमएफ) योजनाओं को अक्सर सक्रिय और निष्क्रिय निवेश के बीच का मध्य मार्ग कहा जाता है। ये फंड योजनाएं पारंपरिक सूचकांक फंडों की तरह केवल बाजार पूंजीकरण पर निर्भर रहने के बजाय कीमत, रफ्तार, गुणवत्ता, कम अस्थिरता या आकार जैसे विशिष्ट कारकों से बने सूचकांकों को ट्रैक करती हैं।

प्रवाह में गिरावट अन्य निष्क्रिय इक्विटी योजनाओं की तुलना में ऐसी योजनाओं के प्रदर्शन में गिरावट के अनुरूप है। सितंबर 2024 में एक साल के प्रदर्शन के लिहाज से शीर्ष 20 निफ्टी सूचकांकों में से आठ स्मार्ट बीटा सूचकांक थे। इनमें निफ्टी 200 वैल्यू 30, निफ्टी 500 वैल्यू 50, निफ्टी 100 अल्फा 30, निफ्टी अल्फा 50, निफ्टी 200 अल्फा 30, निफ्टी 500 मोमेंटम 50, निफ्टी 200 मोमेंटम 30 और निफ्टी अल्फा क्वालिटी वैल्यू लो-वोलैटिलिटी 30 शामिल थे।

सितंबर 2025 के अंत में शीर्ष 10 की सूची में केवल एक स्मार्ट बीटा फंड शामिल था और वह था निफ्टी 500 लो वोलैटिलिटी 50। वर्ष 2024 में कई योजनाएं लॉन्च की गईं जो इन सूचकांकों को ट्रैक करती हैं।

Advertisement
First Published - November 13, 2025 | 9:58 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement