facebookmetapixel
महंगी बाइक के हैं शौकीन? हार्ले-डेविडसन समेत बड़ी बाइक्स होंगी सस्ती, लगेगी जीरो इंपोर्ट ड्यूटी150% का तगड़ा डिविडेंड! Q3 में अच्छी कमाई के बाद नवरत्न कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सस्टॉक मार्केट में मचेगी हलचल: अगले हफ्ते डिविडेंड-स्टॉक स्प्लिट-बोनस शेयर की बारिश, देखें पूरी लिस्टIndia US Trade Deal: फार्मा से ऑटो तक, अमेरिका में इन सेक्टरों की चमक बढ़ेगी कई गुनामार्केट में डिविडेंड की बारिश: अगले हफ्ते Hero, MRF, RVNL समेत 50 से अधिक कंपनियां बाटेंगी मुनाफापीयूष गोयल का दावा: अमेरिका के साथ ट्रेड डील से किसान, छोटे उद्योग और कारीगर रहेंगे सुरक्षितअगले हफ्ते रडार पर रहेगा यह शेयर! स्टॉक स्प्लिट से बढ़ेगी लिक्विडिटी, चेक करें पूरी डिटेल्सरिलायंस ने ऑस्ट्रेलिया की मशहूर हेल्थ ड्रिंक कंपनी खरीदी, अब Nexba और PACE भारत में!Bonus Issue: निवेशकों की चांदी! अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां बांटने जा रही हैं बोनस शेयर, जानें रिकॉर्ड डेटभारत-अमेरिका व्यापार समझौते से ऑटो कंपोनेंट सेक्टर को मिली राहत, निर्यात में जबरदस्त तेजी की उम्मीद

Mutual Fund निवेशकों का नजरिया बदला, अब SIP को लंबी अवधि तक कर रहे होल्ड

मार्च 2025 तक योगदान करने वाले एसआईपी खातों की संख्या 8.11 करोड़ थी जबकि अप्रैल 2024 में यह 6.38 करोड़ थी।

Last Updated- May 22, 2025 | 10:58 PM IST
SIP

म्युचुअल फंड (एमएफ) निवेशक अब अपने सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (एसआईपी) निवेश को पांच साल पहले की तुलना में ज्यादा लंबी अवधि के लिए रख रहे हैं। एक हालिया रिपोर्ट से पता चला है कि मार्च 2025 तक रेग्युलर प्लान की एसआईपी परिसंप​त्तियों का 33 प्रतिशत और डायरेक्ट प्लान एसआईपी का 19 प्रतिशत उन खातों से जुड़ा है जो 5 साल से ज्यादा पुराने हैं। एसोसिएशन ऑफ म्युचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) की एक रिपोर्ट के अनुसार इसकी तुलना में पांच साल पहले ऐसे पुराने खातों से जुड़े एसआईपी की एयूएम का अनुपात रेग्युलर प्लान के मामले में केवल 12 प्रतिशत और डायरेक्ट प्लान के लिए 4 प्रतिशत था।

रिपोर्ट में कहा गया है, ‘यह रुझान बताता है कि निवेशक अनुशासित हो रहे, दीर्घाव​धि निवेश अपना रहे, ज्यादा धैर्य रख रहे हैं और बाजार के उतार-चढ़ाव के आधार पर जल्दबाजी में निर्णय नहीं ले रहे हैं। जैसे-जैसे फंड उद्योग विकसित हो रहा है, यह रुझान जारी रहने की संभावना है जिसमें निवेशक अल्पाव​धि लाभ पर दीर्घाव​धि रिटर्न को प्राथमिकता दे रहे हैं।’

एसआईपी निवेश की अव​धि का रुझान शीर्ष 30 शहरों (टी-30) और देश के बाकी हिस्सों (बी-30) के लिए एक जैसा है। 5 साल से अधिक पुराने टी-30 खातों से जुड़ी एसआईपी की एयूएम अब 11 प्रतिशत से बढ़कर 30 प्रतिशत हो गई। इसी तरह, बी-30 के मामले में यह 11 प्रतिशत से बढ़कर 29 प्रतिशत हो गई। कुल मिलाकर, एसआईपी खातों में हाल के वर्षों में तेज वृद्धि देखी गई है। मार्च 2025 तक योगदान करने वाले एसआईपी खातों की संख्या 8.11 करोड़ थी जबकि अप्रैल 2024 में यह 6.38 करोड़ थी।

First Published - May 22, 2025 | 10:14 PM IST

संबंधित पोस्ट