म्युचुअल फंड की डेट स्कीम्स में मनी मार्केट फंड्स (Money Market Funds) निवेशकों की पहली पसंद बनकर उभरा है। बीते एक साल में मनी मार्केट फंड्स ने सालाना आधार पर सबसे ज्यादा ग्रोथ देखी गई है। मनी मार्केट फंड्स का AUM साल के दौरान 86,647 करोड़ रुपये यानी करीब 61 प्रतिशत बढ़ा है। इस कैटेगरी का AUM (एसेट अंडर मैनेजमेंट) दिसंबर 2023 में 1.44 लाख करोड़ से बढ़कर दिसंबर 2024 में 2.30 लाख करोड़ रुपये हो गया।
मनी मार्केट म्युचुअल फंड्स शॉर्ट-टर्म डेट फंड्स होते हैं। ये विभिन्न मनी मार्केट इंस्ट्रूमेंट्स में निवेश करते हैं और एक साल तक की अवधि में अच्छे रिटर्न प्रदान करने के साथ-साथ नकदी बनाए रखने का प्रयास करते हैं। इन फंड्स की औसत परिपक्वता अवधि (maturity period) एक साल होती है।
मनी मार्केट फंड्स के प्रदर्शन की बात करें, तो बीते एक साल में टॉप-5 मनी मार्केट फंड्स ने निवेशकों को 7-8 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। इनमें Aditya Birla Sun Life Money Manager Fund स्कीम ने सबसे ज्यादा 7.70 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। इस स्कीम में अगर किसी ने एक साल पहले 1 लाख रुपये का एकमुश्त निवेश किया, तो आज उसकी वैल्यू बढ़कर करीब करीब 1.8 लाख रुपये से ज्यादा है। इस तरह से निवेशक को 7,700 रुपये का फायदा होता।
आइए म्युचुअल फंड कैलकुलेशन के जरिए समझते हैं कि अगर किसी ने एक साल पहले इन टॉप-5 मनी मार्केट फंड्स में 1 लाख का एकमुश्त निवेश किया, तो आज उसकी वैल्यू कितनी होती…
S.NO | Money market funds | 1 year Return | Total Value (in Lakh) |
1 | Aditya Birla Sun Life Money Manager Fund | 7.70% | 1,07,700 |
2 | Axis Money Market Fund | 7.69% | 1,07,690 |
3 | Nippon India Money Market Fund | 7.67% | 1,07,670 |
4 | UTI Money Market Fund | 7.66% | 1,07,660 |
5 | ICICI Prudential Money Market Fund | 7.66% | 1,07,660 |
Source: AMFI (16-Jan-2025 के NAV पर आधारित)
AUM ग्रोथ के मामले में लिक्विड फंड्स भी नहीं हैं ज्यादा पीछे
AUM ग्रोथ के मामले में लिक्विड फंड्स भी मनी मार्केट फंड्स से ज्यादा पीछे नहीं है। बीते एक साल में लिक्विड फंड्स ने भी अपने AUM में 86,102 करोड़ रुपये की वृद्धि दर्ज की है। दिसंबर 2023 में लिक्विड फंड्स का AUM 3.79 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 4.65 लाख करोड़ रुपये हो गया। इस कैटेगरी का AUM साल के दौरान करीब 23 प्रतिशत बढ़ा है।
AUM ग्रोथ के मामले में कॉरपोरेट बॉन्ड फंड तीसरे पायदान पर है। बीते एक साल में इस कैटेगरी का AUM 30,818 करोड़ रुपये बढ़ा है। AUM ग्रोथ के लिहाज से चौथे स्थान पर अल्ट्रा शॉर्ट ड्यूरेशन फंड है। बीते एक साल में इस कैटेगरी का AUM 21,319 करोड़ रुपये यानी 24.11 प्रतिशत बढ़ा है। लो ड्यूरेशन फंड AUM में 17,756 करोड़ रुपये की बढ़त के साथ पांचवे स्थान पर रहा।
बीते एक साल में डेट फंड का कुल AUM 2.76 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है। दिसंबर 2023 में डेट फंड का AUM करीब 12.91 लाख करोड़ रुपये था। दिसंबर 2024 में यह करीब 22 प्रतिशत बढ़कर लगभग 15.68 लाख करोड़ रुपये हो गया।
Fund Type | Net AUM
Dec-24 |
Net AUM
Dec-23 |
Change in figure | Change (%) |
Money market fund | 2,30,310 | 1,43,663 | 86,647 | 60.31 |
Liquid fund | 4,64,671 | 3,78,569 | 86,102 | 22.74 |
Corporate bond fund | 1,71,243 | 1,40,425 | 30,818 | 21.94 |
Ultra short duration fund | 1,09,717 | 88,398 | 21,319 | 24.11 |
Low duration fund | 1,14,259 | 96,503 | 17,756 | 18.39 |
Gilt fund | 42,233 | 26,088 | 16,145 | 61.88 |
Short duration fund | 1,13,266 | 1,01,310 | 11956 | 11.80 |
Long duration fund | 20,241 | 10,276 | 9,965 | 96.97 |
Dynamic bond fund | 35,276 | 30,861 | 4,415 | 14.32 |
Medium to long duration fund | 11,690 | 10,337 | 1,353 | 13.08 |
Gilt fund with 10 yr constant duration | 4,832 | 4,458 | 374 | 8.38 |
Overnight fund | 74,181 | 75,030 | -849 | -1.13 |
Medium duration fund | 25,091 | 26,377 | -1,286 | -4.87 |
Banking and PSU fund | 78,296 | 80,160 | -1,846 | -2.32 |
Credit risk fund | 20,746 | 23,601 | -2,855 | -12.09 |
Floater fund | 51,417 | 54,919 | -3,502 | -6.37 |
Total | 15,67,477 | 12,90,984 | 2,76493 | 21.41 |
Source: AMFI (Figure in Lakh Crore)
लॉन्ग ड्यूरेशन फंड्स का AUM करीब दोगुना बढ़ा
प्रतिशत के मामले में लॉन्ग ड्यूरेशन फंड्स ने सबसे ज्यादा करीब 97% की ग्रोथ के साथ डेट स्कीम्स को लीड किया है। इसका AUM दिसंबर 2023 में 10,276 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर दिसंबर 2024 में 20,241 लाख करोड़ रुपये हो गया। गिल्ट फंड्स ने करीब 62% की ग्रोथ के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं, मनी मार्केट फंड्स तीसरे स्थान पर रहे।
वहीं, दूसरी तरफ ओवरनाइट फंड (849 करोड़ रुपये), मीडियम ड्यूरेशन फंड (1,286 करोड़ रुपये) , बैंकिंग एंड पीएसयू फंड (1,846 करोड़ रुपये), क्रेडिट रिस्क फंड (2,855 करोड़ रुपये) और फ्लोटर फंड का AUM बीते एक साल में 3,502 करोड़ रुपये घटा है।