facebookmetapixel
Advertisement
अगर युद्ध एक महीने और जारी रहा तो दुनिया में खाद्य संकट संभव: मैट सिम्पसनहोर्मुज स्ट्रेट खुला लेकिन समुद्री बीमा प्रीमियम महंगा, शिपिंग लागत और जोखिम बढ़ेपश्चिम एशिया युद्ध का भारत पर गहरा असर, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर सबसे ज्यादा दबाव मेंगर्मी का सीजन शुरू: ट्रैवल और होटल कंपनियों के ऑफर की बाढ़, यात्रियों को मिल रही भारी छूटबाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावटपश्चिम एशिया संकट: MSME को कर्ज भुगतान में राहत पर विचार, RBI से मॉरेटोरियम की मांग तेजRCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुख

Axis MF ने उतारा नया फंड; ₹100 से निवेश शुरू; इस हाइब्रिड FoF में क्या है खास?

Advertisement

NFO Alert: इस फंड का मकसद पैसिव डेट और आर्बिट्राज फंड्स में बैलेंस्ड ढंग से निवेश करके स्टेबल और टैक्स के लिहाज से फायदेमंद रिटर्न देना है

Last Updated- October 28, 2025 | 4:22 PM IST
NFO Alert

Axis Income Plus Arbitrage Passive FOF: एक्सिस म्युचुअल फंड ने मंगलवार को एक्सिस इनकम प्लस आर्बिट्रेज पैसिव फंड ऑफ फंड लॉन्च किया। यह एक ओपन-एंडेड हाइब्रिड स्कीम है, जिसका मकसद पैसिव डेट और आर्बिट्राज फंड्स में बैलेंस्ड ढंग से निवेश करके स्टेबल और टैक्स के लिहाज से फायदेमंद रिटर्न देना है। यह न्यू फंड ऑफर (NFO) 28 अक्टूबर, 2025 यानी आज से सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है। निवेशक 11 नवंबर, 2025 तक इस फंड में पैसा लगा सकते है।

Axis Income Plus Arbitrage Passive FOF की डिटेल

फंड का नाम – एक्सिस इनकम प्लस आर्बिट्रेज पैसिव फंड ऑफ फंड

फंड टाइप – ओपन-एंडेड हाइब्रिड स्कीम

NFO ओपन डेट – 28 अक्टूबर, 2025

NFO क्लोजिंग डेट – 11 नवंबर, 2025

मिनिमम लंपसम निवेश – 100 रुपये और उसके बाद 1 रुपये के मल्टीपल में

लॉक इन पीरियड- कुछ नहीं

एग्जिट लोड: 0 (शून्य)

बेंचमार्क: NIFTY Short Duration Index (65), NIFTY 50 Arbitrage TRI (35)

रिस्क लेवल: कम से लेकर थोड़ा जोखिम (Low to Moderate)

फंड मैनेजर: आदित्य पगारिया, देवांग शाह, हार्दिक सत्रा और कार्तिक कुमार

Also Read: नए खाते खोलने में पैसिव ने ऐक्टिव फंडों को पीछे छोड़ा, गोल्ड, सिल्वर ETF में आया रिकॉर्ड निवेश

क्या है इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजी?

स्कीम इन्फॉर्मेशन डॉक्यूमेंट (SID) के अनुसार, निवेश का मकसद हासिल करने के लिए यह स्कीम एक्टिव इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजी पर चलेगी। फंड दो प्रमुख एसेट क्लास — पैसिव डेट-ओरिएंटेड म्युचुअल फंड स्कीम्स और आर्बिट्राज फंड्स में निवेश करेगी। इस फंड ऑफ फंड (FoF) का मकसद डेट और आर्बिट्राज में बैलेंस्ड ढंग से निवेश करके स्टेबल और टैक्स के लिहाज से फायदेमंद रिटर्न देना है।

फंड हाउस ने कहा कि यह योजना निवेशकों की मदद के लिए बनाई गई है ताकि वे अलग-अलग फंडों की एक टोकरी बना सकें। पोर्टफोलियो को समय-समय पर दोबारा बैलेंस किया जाएगा ताकि निवेश में डायवर्सिफिकेशन बनी रहे। फंड मैनेजर बाजार की स्थिति को देखते हुए निवेश को पैसिव डेट और एक्टिव आर्बिट्राज योजनाओं के बीच बांटेंगे।

फंड कहां करेगा निवेश?

स्कीम इन्फॉर्मेशन डॉक्यूमेंट (SID) के अनुसार, इस FoF का लगभग 50 से 65 फीसदी निवेश डेट-ओरिएंटेड म्युचुअल फंड स्कीम्स में और 35 से 50 फीसदी निवेश आर्बिट्राज फंड्स में किया जाएगा। इसके अलावा, मनी मार्केट इंस्ट्रूमेंट में 0 से 5 फीसदी तक निवेश किया जा सकता है। पैसिव डेट म्युचुअल फंड में निवेश से इस फंड को डेट जैसी स्थिरता और एक्टिव आर्बिट्राज में निवेश से इक्विटी जैसी टैक्स एफिशिएंसी दोनों का फायदा मिलेगा।

Also Read: SIP में पैसा डालते-डालते थक गए? वैल्यू रिसर्च ने बताया क्यों नहीं बढ़ रहा आपका पैसा

टैक्स ट्रीटमेंट का मिलेगा फायदा

एक्सिस इनकम प्लस आर्बिट्रेज पैसिव फंड ऑफ फंड की सबसे बड़ी खासियत इसका टैक्स ट्रीटमेंट है। इस फंड से होने वाले लाभ पर आम डेट फंड या फिक्स्ड डिपॉजिट (FDs) की तरह आपकी इनकम के स्लैब के हिसाब से टैक्स नहीं लगेगा। अगर आप इस फंड को 24 महीने से ज्यादा समय तक रखते हैं, तो मुनाफे पर केवल 12.5% लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन (LTCG) टैक्स देना होगा। इस तरह टैक्स के मामले में यह फंड पारंपरिक डेट फंड और एफडी से ज्यादा फायदेमंद साबित होता है।

किसे करना चाहिए निवेश?

फंड हाउस के मुताबिक, यह स्कीम उन निवेशकों के लिए बेहतर साबित हो सकती है, जो डेट और आर्बिट्राज फंड्स में बैलेंस्ड ढंग से निवेश करके स्टेबल और टैक्स के लिहाज से फायदेमंद रिटर्न हासिल करना चाहते हैं। आदित्य पगारिया, देवांग शाह, हार्दिक सत्रा और कार्तिक कुमार इस स्कीम के फंड मैनेजर्स हैं। रिस्कोमीटर पर इस स्कीम को कम से मध्यम जोखिम की कैटेगरी में रखा गया है।


(डिस्क्लेमर: यहां न्यू फंड ऑफर की डीटेल दी गई है। ये निवेश की सलाह नहीं है। म्युचुअल फंड में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Advertisement
First Published - October 28, 2025 | 4:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement