facebookmetapixel
Advertisement
पहली बार लोन लेने से पहले जरूर जान लें ये बातें, एक गलती पड़ सकती है भारीकमजोर रिटर्न से AMC कंपनियों की बढ़ी मुश्किल, ब्रोकरेज ने बताए अपने टॉप पिकन्यू टैक्स रिजीम के हिसाब से दिया टैक्स, पर ओल्ड रिजीम से भरा ITR तो क्या होगा? दिल्ली ITAT ने किया साफचीनी मिलों पर सरकार सख्त, पेराई सीजन शुरू होने से पहले करना होगा किसानों का बकाया भुगतानNPS वात्सल्य से जुड़े 4.9 लाख बच्चे! कैसे इस स्कीम से जुड़कर आप अपने संतान का भविष्य सुरक्षित कर सकते हैं?नेस्ले पर FSSAI का शिकंजा! NAN और Lactogen के दावों पर उठे सवाल, बायोटिन टेस्ट में भी मिली गड़बड़ीNSE IPO दूसरे दिन दोगुना भरा, QIB और NII से भारी डिमांड, लेकिन ग्रे मार्केट से सुस्त संकेतअदाणी ग्रुप के शेयरों में 15% तक उछाल, जेफरीज ने इन 4 शेयरों पर दी BUY रेटिंग, 43% तक अपसाइड के टारगेटभारत में iPhone 18 का क्रेज: Apple स्टोर्स पर खरीदारों की लगीं लाइनेंDefence PSU: दुगराजपट्टनम में नया शिपयार्ड बनाएगी मझगांव डॉक, ₹15,000 करोड़ का करेगी निवेश, शेयर उछला

रिटर्न का आश्वासन देने से बचें म्युचुअल फंड: SEBI

Advertisement
Last Updated- March 06, 2023 | 11:45 PM IST
SEBI

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) ने म्युचुअल फंडों से कहा है कि अपनी योजनाओं का विज्ञापन करते समय वे निवेशकों को तय रिटर्न का आश्वासन देने से बचें। बाजार नियामक ने सभी फंड हाउस को निर्देश दिया है कि वे ऐसे सभी विज्ञापन या प्रेजेंटेशन हटा दें।

एसोसिएशन ऑफ म्युचुअल फंड्स इन इंडिया (Amfi) को लिखे पत्र में सेबी ने कहा है कि फंड हाउस अपने-अपने विज्ञापनों, प्रेजेंटेएशन व ब्रॉशर में चित्रांकन के जरिए समझाने को कोशिश करते हैं, जिससे निवेशक यह मान सकते हैं कि उन्हें अपने निवेश पर तय रिटर्न मिलेगा।

पत्र में कहा गया है, ये चित्रांकन या रेखांकन मान्यताओं व अनुमानों के आधार पर भविष्य का रिटर्न बताते हैं। डिस्क्लेमर व मान्यताओं आदि बारे में प्रिंट में जानकारी होती है, जिस पर निवेशकों की नजर नहीं भी पड़ सकती है।

इस पत्र में विशेष तौर पर सिस्टमैटिक स्विच प्लान (SWP) के इस्तेमाल को रेखांकित किया गया है, जो रेखांकन में रेग्युलर रिटर्न का संकेत देने के लिए किया जाता है।

SWP, SIP से उलट है क्योंकि इसमें निवेशकों को हर महीने अपने कोषसे कुछ निश्चित हिस्सा ​निकाले जाने की इजाजत मिलती है। इस सुविधा का इस्तेमाल ज्यादातर अवकाशप्राप्त नागरिक अपने रेग्युलर खर्च को पूरा करने के लिए करते हैं।

Advertisement
First Published - March 6, 2023 | 11:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement