facebookmetapixel
वेनेजुएला संकट: भारत के व्यापार व तेल आयात पर भू-राजनीतिक उथल-पुथल से फिलहाल कोई असर नहींसोमनाथ मंदिर: 1026 से 2026 तक 1000 वर्षों की अटूट आस्था और गौरव की गाथाT20 World Cup: भारत क्रिकेट खेलने नहीं आएगी बांग्लादेश की टीम, ICC से बाहर मैच कराने की मांगसमान अवसर का मैदान: VI को मिलने वाली मदद सिर्फ उसी तक सीमित नहीं होनी चाहिए1985–95 क्यों आज भी भारत का सबसे निर्णायक दशक माना जाता हैमनरेगा भ्रष्टाचार का पर्याय बना, विकसित भारत-जी राम-जी मजदूरों के लिए बेहतर: शिवराज सिंह चौहानLNG मार्केट 2025 में उम्मीदों से रहा पीछे! चीन ने भरी उड़ान पर भारत में खुदरा बाजार अब भी सुस्त क्यों?उत्पाद शुल्क बढ़ते ही ITC पर ब्रोकरेज का हमला, शेयर डाउनग्रेड और कमाई अनुमान में भारी कटौतीमझोले और भारी वाहनों की बिक्री में लौटी रफ्तार, वर्षों की मंदी के बाद M&HCV सेक्टर में तेजीदक्षिण भारत के आसमान में नई उड़ान: अल हिंद से लेकर एयर केरल तक कई नई एयरलाइंस कतार में

FY24 में दिया था ₹200 Dividend: क्या FY25 में टूटेगा रिकॉर्ड? Tyre कपंनी ने कर दिया Q4 नतीजों की तारीख का ऐलान

MRF ने वित्त वर्ष 2024 में कुल ₹200 प्रति शेयर डिविडेंड दिया था, जिसमें दो ₹3 के अंतरिम डिविडेंड और ₹194 का फाइनल डिविडेंड शामिल था।

Last Updated- May 05, 2025 | 6:43 PM IST
MRF Share Price

देश की मशहूर टायर बनाने वाली कंपनी MRF लिमिटेड जल्द ही अपने जनवरी से मार्च 2025 की तिमाही के नतीजे घोषित करने जा रही है। MRF ने पिछले महीने एक्सचेंज को जानकारी दी थी कि उसके बोर्ड की मीटिंग 7 मई 2025 को होगी। इस मीटिंग में 31 मार्च 2025 को खत्म हुए वित्त वर्ष के स्टैंडअलोन और कंसॉलिडेटेड नतीजों को मंजूरी दी जाएगी। आमतौर पर कंपनी अपने तिमाही नतीजे बाजार बंद होने के समय यानी दोपहर 3:30 बजे के आसपास घोषित करती है।

ALSO READ: Q4 Results: Tata Group की कंपनी ने किया 225% Dividend का ऐलान, जानें रकम और तिमाही आंकड़े

डिविडेंड की घोषणा की भी संभावना

इस मीटिंग में कंपनी वित्त वर्ष 2025 के लिए फाइनल डिविडेंड की घोषणा भी कर सकती है। इससे पहले MRF ने नवंबर 2024 और फरवरी 2025 में ₹3-₹3 प्रति शेयर के दो अंतरिम डिविडेंड दिए थे। गौरतलब है कि MRF ने वित्त वर्ष 2024 में कुल ₹200 प्रति शेयर डिविडेंड दिया था, जिसमें दो ₹3 के अंतरिम डिविडेंड और ₹194 का फाइनल डिविडेंड शामिल था। पिछले कुछ वर्षों में MRF का फाइनल डिविडेंड लगातार बढ़ा है। इसलिए उम्मीद की जा रही है कि इस बार कंपनी पहले से भी ज़्यादा कैश रिवॉर्ड दे सकती है।

MRF का शेयर प्रदर्शन

सोमवार को BSE पर MRF का शेयर ₹1,36,600.00 पर बंद हुआ। कंपनी का नाम देश में महंगे शेयरों में गिना जाता है, और निवेशक इसके डिविडेंड की घोषणा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

First Published - May 5, 2025 | 6:42 PM IST

संबंधित पोस्ट