facebookmetapixel
Advertisement
Weak Monsoon Impact: कमजोर मानसून से कैसे प्रभावित होती है भारत की अर्थव्यवस्था? खेती से महंगाई तक पड़ता है सीधा असरनंदन नीलेकणि का अब तक का सबसे बड़ा निजी निवेश, ₹2,200 करोड़ के फंड पर बड़ा भरोसाकच्चे तेल में उतार चढ़ाव, 72 डॉलर के पास टिकी कीमतें; होर्मुज और ट्रंप के बयान पर बाजार की नजरDr Reddy’s को बड़ा झटका! पूरा नहीं होगा Semaglutide उत्पादन लक्ष्यDixon-Vivo JV को सरकार की मंजूरी! भारत में मिलकर बनाएंगे स्मार्टफोन, शेयर में आई जोरदार तेजीHDFC ERGO का बड़ा प्लान! मार्केट शेयर नहीं, मुनाफे वाली ग्रोथ पर दांव; हेल्थ और मोटर इंश्योरेंस पर रहेगा फोकसमोबाइल, EV और मेडिकल डिवाइस होंगे सस्ते? सरकार ने इन इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स पर हटा दी कस्टम ड्यूटीNissan की नजर भारतीय बाजार पर, बिक्री बढ़ाने का बड़ा रोडमैपHonda Electric Scooter: इस साल आएगा नया मॉडल, कंपनी का बड़ा ऐलानTCS ने फिर शुरू की बंपर भर्ती! एक तिमाही में 9,279 लोगों को मिली नौकरी

Stock Market Today: NSE-BSE में आज नहीं होगा कारोबार, इस हफ्ते सिर्फ तीन दिन खुलेगा शेयर बाजार; चेक करें डीटेल्स

Advertisement

Stock Market Today: NSE और BSE के साथ-साथ करेंसी डेरिवेटिव्स सेगमेंट भी दोनों दिन — 14 और 18 अप्रैल को पूरी तरह बंद रहेगा।

Last Updated- April 14, 2025 | 6:43 AM IST
Stock Market Holiday Today
Representative Image

Stock Market Holiday Today, April 14: अगर आप शेयर बाजार में निवेश करते हैं या ट्रेडिंग करते हैं, तो ये हफ्ता आपके लिए खास है। इस हफ्ते भारतीय शेयर बाजार सिर्फ तीन दिन ही खुलेंगे, क्योंकि दो दिन की छुट्टियां पड़ रही हैं। ऐसे में निवेशकों को ट्रेडिंग की योजना पहले से बनानी होगी।

आज बंद है शेयर बाजार

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सोमवार, 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के मौके पर बंद रहेंगे। इसके बाद शुक्रवार, 18 अप्रैल को गुड फ्राइडे के कारण एक और छुट्टी होगी। इस तरह हफ्ते में सिर्फ मंगलवार, बुधवार और गुरुवार को ही ट्रेडिंग सेशन हो सकेगी।

शेयर बाजार से जुड़े अलग-अलग सेगमेंट पर क्या होगा असर?

इक्विटी और करेंसी मार्केट:

NSE और BSE के साथ-साथ करेंसी डेरिवेटिव्स सेगमेंट भी दोनों दिन — 14 और 18 अप्रैल को पूरी तरह बंद रहेगा।

कमोडिटी मार्केट (MCX):

14 अप्रैल (सोमवार): सुबह का सत्र बंद रहेगा, लेकिन शाम का सत्र शाम 5 बजे से शुरू होगा।

18 अप्रैल (शुक्रवार): पूरे दिन की छुट्टी रहेगी — यानी न सुबह ट्रेडिंग होगी, न शाम को।

अप्रैल में कितनी छुट्टियां?

अप्रैल 2025 में शेयर बाजार की कुल तीन छुट्टियां पड़ रही हैं:

10 अप्रैल (गुरुवार): महावीर जयंती (पहले ही हो चुकी है)

14 अप्रैल (सोमवार): डॉ. अंबेडकर जयंती

18 अप्रैल (शुक्रवार): गुड फ्राइडे

साल 2025 में शेयर बाजार में कितनी छुट्टियां बाकी हैं?

पूरे साल में शेयर बाजार की कुल 14 छुट्टियां हैं। गुड फ्राइडे के बाद अब 9 और छुट्टियां बची हैं। इनमें शामिल हैं:

1 मई: महाराष्ट्र दिवस

15 अगस्त: स्वतंत्रता दिवस

27 अगस्त: गणेश चतुर्थी

2 अक्टूबर: गांधी जयंती

21 अक्टूबर: दिवाली (लक्ष्मी पूजन) — इस दिन शाम को मुहूर्त ट्रेडिंग संभव है

22 अक्टूबर: दिवाली बलिप्रतिप्रदा

5 नवंबर: गुरु नानक जयंती

25 दिसंबर: क्रिसमस

Advertisement
First Published - April 14, 2025 | 6:43 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement