facebookmetapixel
Advertisement
NFO Alert: Bandhan Contra Fund का NFO 24 अगस्त तक खुला, ₹1,000 से शुरू कर सकते हैं निवेश500 GW लक्ष्य के लिए भारत को हर साल चाहिए $35 अरब, क्या InvITs बनेंगे रिन्यूएबल एनर्जी का सहारा?लगातार कॉल, रिकवरी एजेंट की धमकी व फोन लॉक — RBI के नए नियमों से लोन लेने वालों के लिए क्या बदलेगा?डिविडेंड देने वाली कंपनियों के शेयरों में निवेश का मौका! 24 अगस्त तक खुला है व्हाइटओक कैपिटल का NFOशेयर के बदले मिल जाएगा ₹1 करोड़ तक लोन; मिरे एसेट की नई सुविधा का कैसे उठा सकते हैं फायदा, कितना लगेगा ब्याज?GST रिफॉर्म का जोश खत्म! अब धीमी पड़ेगी आर्थिक ग्रोथ की रफ्तार, महंगाई ने बढ़ाई टेंशन?Bharat Forge: ₹11,200 करोड़ की डिफेंस ऑर्डर बुक, ब्रोकरेज ने दिए ₹2400 तक के टारगेटDebit Card PIN भूल गए या बदलना है? ATM और मोबाइल से ऐसे तुरंत सेट करें नया PIN, जानें आसान तरीकाATM से कैश निकालने से पहले जान लें ये लिमिट, वरना हो सकती है परेशानीअब ₹10 और ₹20 के आएंगे पॉलीमर नोट, सरकार ने दोनों के 1-1 अरब नए नोट खरीदने की दी मंजूरी

बाजार हलचल: बाजार मध्यवर्ती संस्थाओं को मजबूत बना रहा सेबी

Advertisement

एनवायरो इन्फ्रा इंजीनियर्स के आईपीओ का जीएमपी बढ़ा, आज शेयर बाजार के सकारात्मक खुलने की उम्मीद

Last Updated- November 24, 2024 | 9:43 PM IST
SEBI

मार्केट इन्फ्रास्ट्रक्चर इंस्टिट्यूशंस (एमआईआई) को मजबूत बनाने के लिए बाजार नियामक सेबी ने जनहित निदेशकों (पीआईडी) और अहम अधिकारियों मसलन अनुपालन अधिकारी आदि की जवाबदेही में इजाफे के लिए कदम उठाने का प्रस्ताव किया है। एमआईआई में स्टॉक एक्सचेंज, क्लियरिंग कॉरपोरेशन और डिपॉजिटरीज शामिल होते है।

सेबी ने जनहित निदेशकों के लिए हर छह महीने में अलग से बैठक कर हितों के टकराव जैसे उन मसलों पर चर्चा करना अनिवार्य कर दिया है जो बाजार हितों के साथ नहीं जुड़े हों। साथ ही उसने गवर्नेंस और साइबर सिक्योरिटी से संबंधित सुधार कदमों की समीक्षा करने को भी कहा है। अनुपालन अधिकारी को अब गैर-अनुपालन और निवेशकों की शिकायतों पर हर तीन महीने में रिपोर्ट देनी होगी।

साथ ही मुख्य जोखिम अधिकारी को इसे हर छह महीने में करना होगा। इसके अतिरिक्त, एमआईआई को अहम अधिकारियों के खिलाफ अनुशासन की कार्रवाई के लिए प्रक्रिया बनानी होगी और 60 दिन के भीतर व्हिसलब्लोअर की शिकायतों का निपटारा करना होगा। साथ ही, इन कार्रवाइयों पर रिपोर्ट जमा करानी होगी। ये बदलाव 1 अप्रैल, 2025 से प्रभावी होंगे।

एनवायरो इन्फ्रा इंजीनियर्स के आईपीओ का जीएमपी बढ़ा

वाटर ऐंड वेस्टवाटर मैनेजमेंट सॉल्युशंस कंपनी एनवायरो इन्फ्रा इंजीनियर्स का ग्रे मार्केट प्रीमियम अपने इश्यू प्राइस से 32 फीसदी ज्यादा हो गया है। कंपनी का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम मंगलवार को बंद हो रहा है। शेयर बाजारों में बिकवाली के कारण हाल में आए आईपीओ का जीएमपी अपेक्षाकृत कमजोर रहा है।

कुछ कंपनियों ने अपने आईपीओ टाल दिए हैं और वे बाजार में उठापटक रुकने का इंतजार कर कर रही हैं। हालांकि सूचीबद्ध समकक्ष कंपनियों के मुकाबले एनवायरो इन्फ्रा का नरम मूल्यांकन, दो अंकों में शुद्ध मार्जिन और मजबूत ऑर्डर बुक ने निवेशकों को अपनी ओर खींचा है।

650 करोड़ रुपये के आईपीओ की कीमत 140 से 148 रुपये प्रति शेयर के बीच तय की गई है। निर्गम में  573 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी हो रहे हैं जबकि 78 करोड़ रुपये का ओएफएस है। कंपनी के पास सरकारी इकाइयों के वाटर ऐंड वेस्टवाटर ट्रीटमेंट प्लांट की डिजाइन, निर्माण, परिचालन और रखरखाव में विशेषज्ञता है। शुक्रवार को बंद हुए एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी के आईपीओ को 2.5 गुना आवेदन मिले हैं।

आज शेयर बाजार के सकारात्मक खुलने की उम्मीद

पिछले हफ्ते इक्विटी बेंचमार्कों में दो हफ्ते से जारी गिरावट रुक गई है। लेकिन यह उतार-चढ़ाव वाला दौर था। बढ़ते भूराजनीतिक तनाव और अदाणी समूह के शेयरों में भारी गिरावट से इसमें और इजाफा हो गया था। एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स और नैशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी के सितंबर में सर्वोच्च स्तर पर पहुंचने के बाद से बाजारों ने भारी बिकवाली का सामना किया है। इसमें विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों की बिकवाली और सितंबर तिमाही के निराशाजनक नतीजों का योगदान रहा है। इस हफ्ते बाजार को बढ़ाने वाले अहम संकेतकों की उम्मीद नहीं हैं।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के खुदरा शोध प्रमुख दीपक जसानी ने कहा कि शुक्रवार को अमेरिकी बाजारों के सकारात्मक बंद होने के कारण हमारा बाजार ऊंचा खुल सकता है। निफ्टी बढ़कर 24,500 तक जा सकता है। हमें देखना होगा कि इससे आगे बढ़ने के लिए कुछ दमखम बचा है या नहीं। 23,600 के स्तर पर अच्छा समर्थन मिल सकता है।

Advertisement
First Published - November 24, 2024 | 9:43 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement