facebookmetapixel
Advertisement
BS Manthan 2026: ITC प्रमुख संजीव पुरी ने कहा- आयकर और GST में कटौती से बढ़ी बाजार में खपतBS Manthan 2026: टेलीकॉम उपकरणों के लिए डिक्सन की नजर मध्य प्रदेश परVision 2047: प्रो. एस. महेंद्र देव ने ‘मंथन’ में बताया विकसित भारत का रास्ता; विकास, समावेश और स्थिरता पर जोरBS Manthan में सुमन बेरी ने कहा: उत्पादकता में चीन से काफी पीछे है भारत, पूंजी बढ़ाने की है सख्त जरूरतBS Manthan में बोले कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान: खाद सब्सिडी सीधे किसानों को देने पर चर्चा होBS Manthan 2026: AI के बढ़ते उपयोग के बीच एक्सपर्ट्स ने की ‘राष्ट्रीय ग्रीन डेटा सेंटर नीति’ की मांगBS Manthan 2026: एथर एनर्जी के CEO तरुण मेहता ने PLI स्कीम के नियमों में सुधार की उठाई मांगचीन से निवेश और तकनीक आकर्षित करने के लिए नियमों की समीक्षा को तैयार है भारत: गोयलBS Manthan 2026: एआई से कितनी कमाई, सवाल उठा सकते हैं अमेरिकी बाजारBS Manthan में गडकरी का बड़ा ऐलान: राजमार्ग निर्माण में अब BOT मॉडल को मिलेगी सर्वोच्च प्राथमिकता

Market Outlook: रिजर्व बैंक के ब्याज दर पर निर्णय, वैश्विक रुख से तय होगी शेयर बाजारों की दिशा

Advertisement
Last Updated- June 04, 2023 | 12:32 PM IST
एशियाई बाजारों में नरमी, जानें कैसी होगी आज भारतीय शेयर बाजार की चाल, GIFT Nifty in red amid weakness among Asian indices

भारतीय रिजर्व बैंक के ब्याज दर पर निर्णय, घरेलू मोर्चे पर वृहद आर्थिक आंकड़े और वैश्विक रुझान इस सप्ताह शेयर बाजारों की दिशा तय करेंगे। विश्लेषकों ने यह राय जताई है। इसके अलावा विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) की गतिविधियां भी बाजार के रुख पर असर डालेंगी। /

स्वस्तिका इन्वेस्टमार्ट लि. के वरिष्ठ तकनीकी विश्लेषक प्रवेश गौर ने कहा, ‘‘भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की तीन दिन की बैठक छह जून को शुरू होगी। बैठक के नतीजों की घोषणा आठ जून को होगी। एमपीसी की बैठक पर बाजार भागीदारों की नजदीकी नजर रहेगी। इसके अलावा मानसून की प्रगति भी बाजार की दिशा के लिए महत्वपूर्ण रहेगी।’’

उन्होंने कहा कि डॉलर के मुकाबले रुपये के रुख तथा कच्चे तेल की कीमतों पर भी सभी की निगाह रहेगी। सोमवार को सेवा क्षेत्र के लिए खरीद प्रबंधक सूचकांक (पीएमआई) के आंकड़े आएंगे। कोटक सिक्योरिटीज लिमिटेड के इक्विटी शोध (खुदरा) प्रमुख श्रीकांत चौहान ने कहा कि घरेलू बाजार भागीदारों की निगाह एमपीसी की बैठक और मानसून की प्रगति पर रहेगी।

बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 45.42 अंक या 0.07 प्रतिशत के लाभ में रहा, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 34.75 अंक या 0.18 प्रतिशत चढ़ गया।

रेलिगेयर ब्रोकिंग लि. के वरिष्ठ उपाध्यक्ष तकनीकी शोध अजित मिश्रा ने कहा, ‘‘यह सप्ताह काफी घटनाक्रमों वाला रहेगा। आठ जून को एमपीसी की बैठक के नतीजे आएंगे। उससे पहले पांच जून को एसएंडपी ग्लोबल सर्विसेज के सेवा क्षेत्र पर पीएमआई आंकड़े आएंगे।’’ गत शुक्रवार को सेंसेक्स 118.57 अंक या 0.19 प्रतिशत चढ़कर 62,547.11 अंक पर बंद हुआ।

निफ्टी 46.35 अंक या 0.25 प्रतिशत की बढ़त के साथ 18,534.10 पर बंद हुआ।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘हम नए महीने में प्रवेश कर रहे हैं। माह की शुरुआत में निवेशकों की नजर पीएमआई और अमेरिका के रोजगार के आंकड़ों के अलावा रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की बैठक पर रहेगी।’’

नायर ने कहा कि वैश्विक की तुलना में घरेलू रुझान मजबूत हैं। उन्होंने कहा कि सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर के आंकड़े उम्मीद से बेहतर रहे हैं। इसके अलावा कंपनियों के चौथी तिमाही के परिणामों से भी घरेलू बाजार की मजबूती का पता चलता है।

Advertisement
First Published - June 4, 2023 | 12:32 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement