facebookmetapixel
Weather Update Today: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा, जनजीवन अस्त-व्यस्त; मौसम विभाग ने जारी की चेतावनीShare Market Update: बढ़त के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 200 अंक ऊपर; निफ्टी 26 हजार के पारStocks To Watch Today: डील, डिमांड और डिफेंस ऑर्डर, आज इन शेयरों पर रहेगी बाजार की नजरघने कोहरे की मार: दिल्ली समेत पूरे उतरी क्षेत्र में 180 से अधिक उड़ानें रद्द, सैकड़ों विमान देरी से संचालितनए साल पर होटलों में अंतिम समय की बुकिंग बढ़ी, पर फूड डिलिवरी करने वाले गिग वर्कर्स के हड़ताल से दबावबांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, विदेश मंत्री एस जयशंकर ढाका जाएंगे अंतिम संस्कार मेंकमजोर गर्मी-लंबे मॉनसून के चलते 2025 में सुस्त रहा उपभोक्ता टिकाऊ सामान बाजार, पर GST कटौती से राहत‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद बदला देश का सुरक्षा सिद्धांत, अब सीधे वार के लिए भारत तैयारउम्मीदों पर सवार ग्रामीण अर्थव्यवस्था! GST राहत और बढ़ी खपत ने संवारा, आय को लेकर उम्मीदें मजबूतMapmyIndia के मैपल्स ऐप में मेट्रो, रेल व बस रूट जुड़े, पब्लिक ट्रांसपोर्ट हुआ और आसान

बिकवाली से डूबा बाजार …और बारिश से मुंबई

Last Updated- December 07, 2022 | 8:45 AM IST

कच्चे तेल, राजनीतिक गहमा-गहमी और महंगाई की मार के बीच मंगलवार का दिन भी शेयर बाजार के लिए अमंगलकारी साबित हुआ।


भारी बिकवाली की वजह से बंबई स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 13000 के मनोवैज्ञानिक स्तर को तोड़ते हुए 499.92 अंक लुढ़क कर 12,961.68 के स्तर पर बंद हुआ। 5 अप्रैल, 2007 के बाद यह पहला मौका है, जब सेंसेक्स 13000 के नीचे बंद हुआ है।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी में भारी गिरावट दर्ज की गई और इसने 4000 के मनोवैज्ञानिक स्तर को तोड़ दिया। निफ्टी 143.80 अंक लुढ़क कर 3,896.75 के स्तर पर बंद हुआ। एशियाई और यूरोपीय बाजारों में भी कमजोरी का रुख रहा। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप 4.5 फीसदी गिरावट के साथ बंद हुए। बीएसई के किसी भी क्षेत्रीय सूचकांक में तेजी नहीं देखी गई।

सबसे ज्यादा गिरावट रियल्टी क्षेत्र के शेयरों में दर्ज की गई। रियल्टी सूचकांक में करीब 7 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। गिरावट वाले शेयरों में रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर और रिलायंस कम्युनिकेशंस प्रमुख रहे। इनमें 10 फीसदी की गिरावट देखी गई। महिंद्रा एंड महिंद्रा और मारुति सुजुकी के शेयरों में 8.5-9 फीसदी की कमजोरी दर्ज की गई।

सेंसेक्स 13000 के नीचे और निफ्टी 3900 के नीचे बंद हुआ
5 अप्रैल, 2007 के बाद सेंसेक्स ने देखा सबसे निम्न स्तर
रियल्टी सेक्टर और वाहन सूचकांक में सबसे ज्यादा गिरावट

सेंसेक्स 499.92 अंक लुढ़का
12,961.68 के स्तर पर बंद

निफ्टी 143.80 अंक लुढ़का
3,896.75 के स्तर पर बंद

First Published - July 1, 2008 | 11:06 PM IST

संबंधित पोस्ट