facebookmetapixel
Anthropic के नए टूल से टेक कंपनियों में मची खलबली, औंधे मुंह गिरे आईटी शेयरअगले 20-25 वर्षों में भारत बनेगा दुनिया की सबसे प्रभावशाली आर्थिक ताकत: ब्लैकरॉक प्रमुख लैरी फिंकCCI ने दिए इंडिगो के ​खिलाफ जांच के आदेश, उड़ानें रद्द कर बाजार में प्रभुत्व का संभावित दुरुपयोगचुनौतियां अब बन रहीं अवसर, भारत-अमेरिका ट्रेड डील से विदेशी निवेश को बढ़ावा मिलने की उम्मीदEditorial: ऑपरेशन सिंदूर का असर, रक्षा बजट में बढ़ोतरीजब व्यावसायिक हितों से टकराती है प्रवर्तन शक्ति, बाजार का भरोसा कमजोर होता हैसहनशीलता ने दिया फल: ट्रंप के साथ भारत की लंबी रणनीति रंग लाईBajaj Finance Q3FY26 Results: मुनाफा घटा, ब्रोकरेज की राय बंटी, शेयर के लिए टारगेट प्राइस में बदलावNMDC Q3FY26 Results: रेवेन्यू 16% बढ़कर ₹7,610 करोड़; उत्पादन और बिक्री में बढ़ोतरी जारीभारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद रुपया कमजोर, डॉलर के मुकाबले 11 पैसे गिरकर 90.43 पर बंद

Market Cap: सेंसेक्स की टॉप 10 में से 6 कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन 70,487 करोड़ रुपये घटा

Last Updated- May 21, 2023 | 10:56 AM IST
share market, BSE

सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से छह कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 70,486.95 करोड़ रुपये की गिरावट आई। सबसे अधिक नुकसान रिलायंस इंडस्ट्रीज और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) को हुआ।

समीक्षाधीन सप्ताह में जहां रिलायंस इंडस्ट्रीज, टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईटीसी, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और एचडीएफसी के बाजार पूंजीकरण में गिरावट आई, वहीं आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इन्फोसिस और भारती एयरटेल का बाजार मूल्यांकन चढ़ गया। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 298.22 अंक या 0.48 प्रतिशत नीचे आया।

समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 27,941.49 करोड़ रुपये घटकर 16,52,702.63 करोड़ रुपये रह गया। टीसीएस के बाजार मूल्यांकन में 19,027.06 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 11,78,854.88 करोड़ रुपये रह गया। एचडीएफसी बैंक की बाजार हैसियत 10,527.02 करोड़ रुपये घटकर 9,20,568.10 करोड़ रुपये रह गई।

एचडीएफसी की हैसियत 9,585.82 करोड़ रुपये के नुकसान से 4,99,848.62 करोड़ रुपये पर आ गई। एसबीआई का बाजार मूल्यांकन 2,722.01 करोड़ रुपये टूटकर 5,13,209.81 करोड़ रुपये रह गया।

आईटीसी का मूल्यांकन 683.55 करोड़ रुपये घटकर 5,21,852.46 करोड़ रुपये पर आ गया। इस रुख के उलट इन्फोसिस का बाजार पूंजीकरण 9,733.98 करोड़ रुपये बढ़कर 5,26,491.90 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। भारती एयरटेल की बाजार हैसियत 7,722.54 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 4,49,050.34 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।

आईसीआईसीआई बैंक का मूल्यांकन 7,716.4 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 6,67,196.10 करोड़ रुपये रहा। हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 4,229.27 करोड़ रुपये बढ़कर 6,20,621.04 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इन्फोसिस, आईटीसी, एसबीआई, एचडीएफसी और भारती एयरटेल का स्थान रहा।

First Published - May 21, 2023 | 10:56 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट