facebookmetapixel
Advertisement
Google Pixel 11 Series Launched: 120x Zoom, Tensor G6 और Gemini AI से लैस; भारत में कितनी है कीमत?Paytm शेयर में 20% गिरावट के बाद अब SEBI का नोटिस, CEO-CFO से मांगा जवाब; जानें क्या है मामलाOpening Bell: सेंसेक्स 100 अंक टूटा, निफ्टी 24,350 के पास; Tata Group के ज्यादातर शेयर लालStocks To Watch Today: UltraTech में ₹1,909 करोड़ का ब्लॉक डील! Jio Financial समेत इन शेयरों पर रहेगी बाजार की नजरफर्जी कॉपीराइट दावों पर दिल्ली हाईकोर्ट ने मेटा से मांगा जवाबएयर इंडिया पायलट का मारिजुआना टेस्ट पॉजिटिव, पहली बार लाइसेंस रद्द नहीं होगात्योहारों से पहले रोजगार के मौके बढ़ेंगे, कंपनियां 15-20% ज्यादा अस्थायी कर्मचारी रखेंगीएआई से बदल रहा काम का तरीका, जीसीसी के 46% कर्मचारियों को नई स्किल्स की जरूरतकमोडिटी डेरिवेटिव में पोजीशन लिमिट और मार्जिन ढांचा आसान करेगा सेबीक्लोजिंग एक्शन सेशन में म्युचुअल फंड्स की कम भागीदारी, सेबी ने बुलाई बैठक

क्या निफ्टी आईटी सूचकांक और नैस्डैक के बीच संबंध बरकरार है?

Advertisement
Last Updated- May 19, 2023 | 10:03 PM IST
Is the correlation between Nifty IT index and Nasdaq intact?

कैलेंडर वर्ष 2023 कुछ खास आईटी शेयरों के लिए अब तक अच्छा वर्ष साबित हुआ है। उदाहरण के लिए, अमेरिका में आईटी शेयरों के दबदबे वाले नैस्डैक में कैलेंडर वर्ष 2023 में अब तक करीब 18 प्रतिशत तेजी आई है और डाउ जोंस इंड​​स्ट्रियल एवरेज (डीजेआईए) और एसऐंडपी 500 जैसे प्रतिस्प​र्धियों को पीछे छोड़ दिया है।

वहीं घरेलू तौर पर, एनएसई पर आईटी शेयरों के प्रदर्शन के मानक निफ्टी आईटी सूचकांक ने कैलेंडर वर्ष 2023 में करीब 2 प्रतिशत की कमजोरी दर्ज की। पिछले कुछ वर्षों से एनएसई का प्रदर्शन नैस्डैक के प्रदर्शन पर केंद्रित रहा है। इसलिए, क्या नैस्डैक और निफ्टी आईटी सूचकांक के बीच सह-संबंध समाप्त हो गया है और ये दोनों सूचकांक अब भविष्य में अपने अलग अलग रास्तों पर बढ़ेंगे?

रेलिगेयर ब्रोकिंग तकनीकी शोध के लिए के उपाध्यक्ष अतीत मिश्रा का कहना है कि तकनीकी तौर पर निफ्टी आईटी सूचकांक हाल तक नैस्डैक कम्पोजिट के अनुरूप कारोबार कर रहा था, लेकिन अब समानता काम नहीं कर रही है।

मिश्रा ने कहा, ‘हमारा मानना है कि यह कहना जल्दबाजी है कि आईटी सूचकांक बाजार के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन कर सकता है या तब तक नई ऊंचाई पर नहीं पहुंच सकता है जब तक हमें सुधार के ठोस संकेत नहीं दिखें।

पहला संकेत 29,000 के निशान से ऊपर बंद होना हो सकता है और फिर सुधरकर 31,600 के स्तर पर पहुंचना। इस बीच, कारोबारियों को खास चयन की रणनीति अपनानी चाहिए और मध्याव​धि-दीर्घाव​धि परिदृश्य के लिए ही आईटी शेयरों में खरीदारी करनी चाहिए।’

कैलेंडर वर्ष 2023 में अब तक नैस्डैक में तेजी को काफी हद तक गूगल, ऐपल, एमेजॉन, नेट​फ्लिक्स और मेटा प्लेटफॉर्मों से मदद मिली थी्र जिन्हें फांग शेयरों के नाम से भी जाना जाता है और कैलेंडर वर्ष 2023 में अब तक इनमें 41 प्रतिशत तक की तेजी आई है। नैस्डैक सूचकांक में इनका संयुक्त भारांक करीब 30 प्रतिशत है।

हालांकि निफ्टी आईटी सूचकांक में शामिल शेयरों का प्रदर्शन कैलेंडर वर्ष 2023 में अलग अलग रहा। एसीई इ​क्विटी डेटा से पता चलता है कि कैलेंडर वर्ष 2023 में अब तक जहां पर्सिस्टेंट सिस्टम्स, एलटीआई माइंडट्री, कोफोर्ज, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, एलऐंडटी टेक्नोलॉजीज सर्विसेज और टेक महिंद्रा में 4 से 22 प्रतिशत के बीच तेजी आई है, वहीं इन्फोसिस, एम्फेसिस और विप्रो इस मामले में पीछे रहे, और इनमें समान अव​धि के दौरान 16 प्रतिशत तक की कमजोरी दर्ज की गई।

इ​​क्विनोमिक्स रिसर्च ऐंड एडवायजरी के संस्थापक एवं शोध प्रमुख जी चोकालिंगम का कहना है, ‘आईटी शेयरों में तेजी को दिसंबर 2022 तिमाही के बाद कम कर्मचारी लागत से मदद मिली। साथ ही मेरा यह भी मानना है कि तेजी लंबे समय तक टिकाऊ नहीं रहेगी, क्योंकि कैलेंडर वर्ष 2023 का शेष समय मंदी की आशंका में इन कंपनियों के लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा।’

आय पर नजर

कोटक इंस्टीट्यूशनल इ​क्विटीज (केआईई) के विश्लेषकों के अनुसार, मार्च 2023 की तिमाही में आईटी कंपनियों की तिमाही आय में सुस्ती देखी गई है, और यह बैंकिंग एवं वित्तीय सेवा (बीएफएसआई) और संचार व्यवसाय सेगमेंटों के कारोबार पर आधारित है। इसके अलावा उत्तर अमेरिका से कम व्यवसाय का भी प्रभाव पड़ा है। केआईई का कहना है कि जून 2023 की तिमाही इन्फोसिस को छोड़कर, कई कंपनियों के लिए मार्च तिमाही के मुकाबले कमजोर रह सकती है। इसके लिए उन्होंने उत्तर अमेरिका में परियोजनाएं रुकने और रद्द होने को जिम्मेदार माना है।

Advertisement
First Published - May 19, 2023 | 10:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement