facebookmetapixel
27 जनवरी को देशभर में बैंक हड़ताल! 8 लाख बैंक कर्मी क्यों ठप रखेंगे कामकाज?PhonePe IPO: वॉलमार्ट, टाइगर ग्लोबल और माइक्रोसॉफ्ट बेचेंगे ₹10,000 करोड़ से ज्यादा की हिस्सेदारीनिफ्टी की रफ्तार पर ब्रेक! PL कैपिटल ने घटाया टारगेट, बैंक से डिफेंस तक इन सेक्टरों पर जताया भरोसाबजट से पहले बड़ा संकेत! डिफेंस और इंफ्रा बनेंगे गेमचेंजर, निफ्टी को भी मिल सकती है नई रफ्तारगिरा तो खरीदो! एक्सपर्ट बोले- सोने की चमक और तेज होगी, ₹2.3 लाख तक जा सकता है भावShadowfax IPO को अप्लाई करने का आखिरी मौका, दांव लगाए या नहीं? ग्रे मार्केट यह दे रहा इशारा52% चढ़ सकता है, Eternal के शेयर पर ब्रोकरेज का बड़ा अपडेट; Q3 में 73% उछल गया मुनाफाGold and Silver Price Today: सोने की कीमतों में नरमी, चांदी में बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआतरूस से दूरी, पश्चिम एशिया से नजदीकी: भारतीय तेल आयात में बड़ा बदलावबैंकों का भरोसा बढ़ा, वाणिज्यिक क्षेत्र में रिकॉर्ड निवेश

IREDA IPO Listing: सरकारी क्षेत्र की कंपनी ने कराई निवेशकों की बल्ले-बल्ले, मिला 56 फीसदी का मुनाफा

ग्रीन फाइनेंसिंग वाली देश की सबसे बड़ी NBFC है। रिन्यूएबल एनर्जी के प्रोमोशन और डेवलपमेंट के लिए सरकारी पहल में IREDA की अहम भूमिका है।

Last Updated- November 29, 2023 | 1:54 PM IST
Corona Remedies IPO listing

IREDA IPO Listing: शेयर बाजार में आज यानी बुधवार, 29 नवंबर को नए स्टॉक की एंट्री हुई। सरकारी क्षेत्र की कंपनी IREDA का आईपीओ आज बढ़िया प्रीमियम पर लिस्ट हुआ। IREDA के शेयर आज BSE और NSE पर 56.25% प्रीमियम पर लिस्ट हुए। बता दें, दोनों एक्सचेंज पर शेयर 50 रुपए रुपए के भाव पर लिस्ट हुआ।

सरकारी क्षेत्र की इस कंपनी का IPO 21-23 नवंबर के बीच सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। कंपनी 2150 करोड़ रुपए जुटाने के लिए IPO लाई, जिसे निवेशकों ने हाथोंहाथ लिया. अंतिम दिन IPO करीब 39 गुना भरकर बंद हुआ था।

IREDA IPO जरूरी तारीखें

सब्सक्रिप्शन: 21 से 23 नवंबर तक खुला
इश्यू प्राइस: 32 रुपए प्रति शेयर
लॉट साइज: 460 शेयर
IPO साइज: 2150 करोड़ रुपए
सब्सक्राइब: 38.80 गुना भरा

IREDA के बारे में

IREDA एक सरकारी मिनीरत्न कंपनी है जिसकी स्थापना 1987 में हुई थी। ये कंपनी भारत सरकार के न्यू और रिन्यूएबल एनर्जी मंत्रालय के अंतर्गत संचालित होती है। इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस कंपनी के स्टेटस वाली महत्वपूर्ण NBFC है।

ग्रीन फाइनेंसिंग वाली देश की सबसे बड़ी NBFC है। रिन्यूएबल एनर्जी के प्रोमोशन और डेवलपमेंट के लिए सरकारी पहल में IREDA की अहम भूमिका है। यह कंपनी न्यू और रिन्यूएबल एनर्जी और स्मार्ट मीटर जैसे कंजर्वेशन प्रोजेक्ट्स की फाइनेंसिंग, प्रोमोशन और डेवलपमेंट का काम करती है।

First Published - November 29, 2023 | 10:17 AM IST

संबंधित पोस्ट