facebookmetapixel
Advertisement
Stocks To Watch Today: शेयर बाजार में आज हलचल तय! Saatvik Green से KFin Tech और Pfizer तक, जानें किन स्टॉक्स पर रहेगी नजरभारत-जापान का रक्षा सहयोग बढ़ेगा, समुद्री सुरक्षा से लेकर जहाजों के विकास तक साथमुफ्त कोचिंग से छोटे शहरों के छात्रों को फायदा, सरकारी नौकरियों में बढ़ सकती है प्रतिस्पर्धाउदारीकरण के 35 साल: आईटी से लेकर खुदरा क्षेत्र में कोलकाता की बदली तस्वीर, मगर आ​र्थिक चुनौतियां बनी रहींAI ने छोटे कारोबारों के लिए विज्ञापन आसान बनाया, 75% ने ग्रोथ में मदद मानीब्रिक्स सम्मेलन से पहले भारत-बांग्लादेश संबंधों पर संशय, पीएम रहमान के दौरे की संभावना कमझारखंड में सरकारी नियुक्तियां रद्द करने पर रोक, 15 सितंबर तक सरकार से जवाबसेंसेक्स में हेरफेर का खेल: कॉपटॉल और मानसी ने कैसे रचा पूरा जाल?रुपये में निर्यात भुगतान पर अब मिलेंगे FTP के प्रोत्साहन, सरकार ने बदले नियमसुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, नई औद्योगिक संबंध संहिता में ‘उद्योग’ की अलग व्याख्या

Zinka Logistics Solutions IPO की लिस्टिंग टली, अब इस तारीख को लिस्ट होंगे शेयर

Advertisement

T+3 लिस्टिंग नियम के अनुसार इक्विटी और डेब्ट सिक्योरिटीज के पब्लिक इश्यू को आईपीओ बंद होने के तीन कार्य दिवसों के भीतर स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट करना होता है।

Last Updated- November 21, 2024 | 12:59 PM IST
Om Power Transmission IPO

Zinka Logistics Solutions IPO Listing: जिंका लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशंस शुक्रवार का आईपीओ शेयर बाजार में 21 नवंबर को लिस्ट नहीं होगा। कंपनी ने अपने आईपीओ की लिस्टिंग डेट बदल कर 22 नवंबर (शुक्रवार) कर दी है।

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) के पास दायर रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस के अनुसार, पहले कंपनी के शेयर 21 नवंबर को लिस्ट होने वाले थे। हालांकि, महाराष्ट्र में 20 नवंब को चुनाव होने के कारण स्टॉक एक्सचेंज बंद रहे। इसकी वजह से लिस्टिंग को एक दिन के लिए टाल दिया गया।

क्या कहते हैं नियम ?

T+3 लिस्टिंग नियम के अनुसार इक्विटी और डेब्ट सिक्योरिटीज के पब्लिक इश्यू को आईपीओ बंद होने के तीन कार्य दिवसों के भीतर स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट किया जाना आवश्यक होता है।

ग्रे मार्केट से क्या संकेत

ग्रे मार्केट की गतिविधियों पर नज़र रखने वाले सूत्र के अनुसार, जिंका लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशंस के नॉन-लिस्टेड शेयर गुरुवार को ग्रे मार्केट में सपाट कारोबार कर रहे थे। यह कंपनी के शेयरों की कमजोर शुरुआत का संकेत दे रहे है।

बता दें कि आईपीओ सब्सक्राइब करने के लिए बुधवार 13 नवंबर को खुला और सोमवार, 18 नवंबर को बंद हो गया था। बीएसई के आंकड़ों के मुताबिक, जिंका लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशन आईपीओ को कुल मिलाकर 1.87 गुना सब्सक्राइब किया गया।

बोली के अंतिम दिन तक इश्यू को क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल खरीदारों (QIBs) से 2.76 गुना, रिटेल निवेशकों से 1.66 गुना बोलियां मिली थी। वहीं, नॉन-इंस्टीट्यूशनल निवेशकों ने आईपीओ को सिर्फ 24% सब्सक्राइब किया था। कर्मचारी हिस्से में 9.88 गुना सब्सक्रिप्शन देखा गया।

Advertisement
First Published - November 21, 2024 | 12:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement