facebookmetapixel
Advertisement
वॉट्सऐप यूजरनेम विवाद के बाद सरकार ने कसी कमर, सभी मैसेजिंग ऐप्स के लिए आ सकते हैं एक जैसे नियमनरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद दतिया में बड़ा हंगामा, सामने आया पहला बयान: पार्टी फोरम में बात रखेंअमेरिका के एकतरफा 12.5% टैरिफ प्रस्ताव पर भारत सख्त, कहा: बातचीत से सुलझाएं व्यापारिक मुद्देइंडियन टोनर्स का बड़ा फैसला: 1 शेयर के होंगे 5 टुकड़े, 17 जुलाई को तय हुई स्टॉक स्प्लिट की रिकॉर्ड डेट1 के बदले 2 फ्री बोनस शेयर! फॉर्मा कंपनी ने जबरदस्त मुनाफे के बाद लुटाया प्यार, रिकॉर्ड डेट अगले हफ्तेनिवेशकों के लिए खुशखबरी! मिनोल्टा फाइनेंस के 1 शेयर पर 4 नए शेयर खरीदने का मौका, रिकॉर्ड डेट फिक्सUN Women की रिपोर्ट में खुलासा: संकटग्रस्त इलाकों में 10 लाख से अधिक महिलाओं तक नहीं पहुंच रही मददट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी, कहा: मुझ पर हमला हुआ तो 1000 मिसाइलों से तबाह कर देंगेसरकारी बैंकों की बंपर कमाई के बाद शेयरों में जबरदस्त उछाल, इंडियन बैंक-बैंक ऑफ महाराष्ट्र में बड़ी तेजीज्यादा अल्कोहल वाली दवाओं पर सरकार सख्त, अब बिना डॉक्टर के पर्चे और लाइसेंस के नहीं मिलेगी दवाई

IPO से पहले पूंजी जुटाने की तैयारी में BharatPe, CEO नेगी ने बताया आगे का प्लान

Advertisement

अपनी व्यापक रणनीति के तहत भारतपे ने अपनी गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) इकाई ट्रिलियनलोन्स में हिस्सेदारी बढ़ाकर 74 प्रतिशत कर ली है।

Last Updated- August 07, 2025 | 10:25 PM IST
Nalin Negi CEO At BharatPe
भारतपे के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नलिन नेगी

वित्त वर्ष 2025 में मुनाफा दर्ज करने वाली फिनटेक फर्म भारतपे अपने संभावित आईपीओ से पहले पूंजी जुटाने की योजना बना रही है। कंपनी का आईपीओ वित्त वर्ष 2026 के बाद बाजार में लाने का इरादा है। भारतपे के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नलिन नेगी ने यह जानकारी दी।

नेगी ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया, ‘आईपीओ इस वित्तीय वर्ष में नहीं आने वाला है। लेकिन उसके बाद संभावना है। इससे पहले एक प्री-आईपीओ (फंडिंग) राउंड होगा। यह कब होगा, हम इस पर विचार करेंगे।’ उन्होंने आईपीओ के बारे में कोई समय-सीमा या राशि जुटाने की योजना का जिक्र नहीं किया। उन्होंने कहा कि वे इस क्षेत्र में बाजार की धारणा समझने के लिए आने वाले सभी फिनटेक आईपीओ पर नजर रखेंगे।

अपनी व्यापक रणनीति के तहत भारतपे ने अपनी गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) इकाई ट्रिलियनलोन्स में हिस्सेदारी बढ़ाकर 74 प्रतिशत कर ली है और अगले दो से तीन वर्षों में इस इकाई का पूर्ण स्वामित्व हासिल करने की योजना बना रही है। शेष हिस्सेदारी एनडीएक्स फाइनैंशियल सर्विसेज के पास है। ट्रिलियनलोन्स को भारतपे ने प्रमोट किया है, जो रेजिलिएंट इनोवेशन्स का ब्रांड नाम है।

नेगी ने कहा कि संभावित आईपीओ से पहले उनका लक्ष्य पूरी तरह से शुद्ध लाभ का कारोबार बनाना है, जिसमें ऑनलाइन और ऑफलाइन भुगतान के साथ-साथ उपभोक्ता खंड सहित अन्य क्षेत्रों का भी महत्त्वपूर्ण राजस्व योगदान हो। इस साल जनवरी में नेगी ने कहा था कि कंपनी की 18 से 24 महीनों में सूचीबद्ध होने की योजना है।

वित्त वर्ष 2025 में प्रदर्शन

यह योजना ऐसे समय बनाई जा रही है जब कंपनी ने वित्त वर्ष 2025 में 6 करोड़ रुपये का समायोजित कर-पूर्व लाभ दर्ज किया है, जबकि वित्त वर्ष 2024 में उसे 342 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

दिल्ली की इस कंपनी ने कहा कि उसका एबिटा (ईसॉप खर्च को छोड़कर) वित्त वर्ष 2025 में बढ़कर 141 करोड़ रुपये बढ़ा जबकि वित्त वर्ष 2024 में उसे 209 करोड़ रुपये का एबिटा घाटा हुआ था। कंपनी ने वित्त वर्ष 2025 में 1,667 करोड़ रुपये का परिचालन राजस्व दर्ज किया, जो वित्त वर्ष 2024 में अर्जित 1,426 करोड़ रुपये से 16.9 प्रतिशत अधिक है।

यूनिटी स्मॉल फाइनैंस बैंक में हिस्सेदारी

रेजिलिएंट इनोवेशन्स की यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक में 49 प्रतिशत हिस्सेदारी है। नियामकीय शर्तों के अनुसार कंपनी को बैंक की लिस्टिंग हो न हो, 2029 तक बैंक में अपनी हिस्सेदारी घटाकर 10 प्रतिशत करनी होगी। लाइसेंसिंग आवश्यकताओं के अनुसार, भारतपे को बैंक संचालन के आठ वर्षों के भीतर अपनी हिस्सेदारी कम करनी होगी।

Advertisement
First Published - August 7, 2025 | 10:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement