facebookmetapixel
Advertisement
AI बदलेगा IT कंपनियों की कमाई का गणित, कर्मचारियों के साथ अब टोकन का भी होगा हिसाबDisinvestment Strategy: 1991 से अब तक कितना बदला सरकार का खेल? LIC OFS से समझिए विनिवेश की पूरी कहानीजुलाई में इ​क्विटी फंड्स में निवेश 15% घटा, लार्ज कैप से निवेशकों ने निकाले ₹1,321 करोड़; SIP पर भरोसा बरकरारShiprocket IPO: 12 अगस्त से खुलेगा ₹1,617 करोड़ का IPO, ₹124 पर हो सकती है लिस्टिंग; जानें पूरी डिटेलEPFO ने UAN और मनी ट्रांजैक्शन के फर्जी लिंक से किया अलर्ट, ध्यान रखें ये 5 अहम बातेंHDFC Bank Share Price: ₹1,020 से ₹726 पर आया शेयर, 2 साल के निचले स्तर पर पहुंचा स्टॉकआज से खुला Milky Mist IPO, ग्रे मार्केट से पॉजिटिव संकेत! क्या करें निवेशक?दो साल से एक दायरे में बाजार, अब तेजी की उम्मीद? मार्केट एक्सपर्ट ने बताया आगे का नजरियाGautam Adani को US कोर्ट से बड़ी राहत! फैसला आते ही Adani Group के शेयरों में मची तेजी, 3.5% तक उछला शेयरPower Grid में बीमा कंपनियों ने बढ़ाई हिस्सेदारी, विदेशी निवेशकों ने घटाई, क्या कहता है बदलता रुझान?

Upcoming IPOs: इस हफ्ते दलाल स्ट्रीट पर बढ़ेगी रौनक, सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेंगे 4 आईपीओ, 11 की होगी लिस्टिंग

Advertisement

बाजार की दिशा अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दर पर फैसले, थोक महंगाई के आंकड़ों और विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) के फ्लो पर निर्भर करेगी।

Last Updated- December 15, 2024 | 5:54 PM IST
Top Performing IPO in 2025

Upcoming IPOs: इस हफ्ते भारतीय शेयर बाजार में निवेशकों के लिए शानदार मौके आने वाले हैं। मैनबोर्ड और SME सेगमेंट में कुल 4 नए आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेंगे, जबकि 11 आईपीओ की लिस्टिंग भी होने जा रही है। इसके साथ ही, बाजार की दिशा अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दर पर फैसले, थोक महंगाई के आंकड़ों और विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) के फ्लो पर निर्भर करेगी।

पैसा रखें तैयार, इस सप्ताह दांव लगाने के लिए खुलेंगे ये 4 आईपीओ

इस सप्ताह, मैनबोर्ड सेगमेंट से ममता मशीनरी (Mamata Machinery) और ट्रांसरेल लाइटिंग (Transrail Lighting) दो नए आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने जा रहे हैं। निवेशक ममता मशीनरी और ट्रांसरेल लाइटिंग के आईपीओ के लिए गुरुवार, 19 दिसंबर से लेकर सोमवार, 23 दिसंबर तक दांव लगा सकते हैं।

मैनबोर्ड सेगमेंट की ही तरह, SME सेगमेंट से भी इस सप्ताह दो नए आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने जा रहे हैं। निवेशक एनएसीडीएसी इन्फ्रास्ट्रक्चर (NACDAC Infrastructure) के लिए, मंगलवार 17 दिसंबर से लेकर गुरुवार 19, दिसंबर तक बोली लगा सकते हैं। वहीं, आइडेंटिकल ब्रेन्स स्टूडियो (Identical Brains Studios) का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए बुधवार, 18 दिसंबर से खुलेगा और शुक्रवार, 20 दिसंबर को बंद होगा।

Also read: GNG Electronics IPO: रिफर्बिश्ड लैपटॉप का बिजनेस करने वाली कंपनी लाएगी 825 करोड़ रुपये का आईपीओ, SEBI के पास जमा कराए कागज

इन 11 आईपीओ की होगी लिस्टिंग

शेयर बाजार में इस सप्ताह कुल 11 कंपनियां पब्लिक होने जा रही है। इनमें से पांच मैनबोर्ड से और छह कंपनियां SME सेगमेंट से हैं। मैनबोर्ड सेगमेंट से लिस्ट होने वाली कंपनियों में मोबिक्विक, विशाल मेगा मार्ट, साई लाइफ साइंसेज, इन्वेंटुरस नॉलेज सॉल्यूशंस और इंटरनेशनल जेमोलॉजिकल इंस्टीट्यूट के नाम शामिल हैं। इन आईपीओ की सब्सक्रिप्शन प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है। इस सप्ताह, इनके शेयर अलॉटमेंट और लिस्टिंग की प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा।

इनमें से मोबिक्विक, विशाल मेगा मार्ट और साई लाइफ साइंसेज के आईपीओ का आवंटन सोमवार, 16 दिसंबर 2024 को पूरा होने की उम्मीद है। जबकि शेयर बाजार में इनकी लिस्टिंग बुधवार, 18 दिसंबर 2024 को होने की संभावना है।

इन्वेंटुरस नॉलेज सॉल्यूशंस का शेयर आवंटन मंगलवार, 17 दिसंबर 2024 को पूरा होने की संभावना है। इसकी लिस्टिंग गुरुवार, 19 दिसंबर 2024 को होने की उम्मीद है। वहीं, इंटरनेशनल जेमोलॉजिकल इंस्टीट्यूट के आईपीओ का शेयर आवंटन बुधवार, 18 दिसंबर 2024 को फाइनल होने की संभावना है, जबकि इसकी लिस्टिंग शुक्रवार, 20 दिसंबर 2024 को संभावित रूप से होगी।

इसके अलावा, SME सेगमेंट से धनलक्ष्मी क्रॉप साइंस, टॉस द कॉइन, जंगल कैंप्स इंडिया, पर्पल यूनाइटेड सेल्स और यश हाईवोल्टेज की लिस्टिंग होगी।

Advertisement
First Published - December 15, 2024 | 5:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement