facebookmetapixel
महंगी बाइक के हैं शौकीन? हार्ले-डेविडसन समेत बड़ी बाइक्स होंगी सस्ती, लगेगी जीरो इंपोर्ट ड्यूटी150% का तगड़ा डिविडेंड! Q3 में अच्छी कमाई के बाद नवरत्न कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सस्टॉक मार्केट में मचेगी हलचल: अगले हफ्ते डिविडेंड-स्टॉक स्प्लिट-बोनस शेयर की बारिश, देखें पूरी लिस्टIndia US Trade Deal: फार्मा से ऑटो तक, अमेरिका में इन सेक्टरों की चमक बढ़ेगी कई गुनामार्केट में डिविडेंड की बारिश: अगले हफ्ते Hero, MRF, RVNL समेत 50 से अधिक कंपनियां बाटेंगी मुनाफापीयूष गोयल का दावा: अमेरिका के साथ ट्रेड डील से किसान, छोटे उद्योग और कारीगर रहेंगे सुरक्षितअगले हफ्ते रडार पर रहेगा यह शेयर! स्टॉक स्प्लिट से बढ़ेगी लिक्विडिटी, चेक करें पूरी डिटेल्सरिलायंस ने ऑस्ट्रेलिया की मशहूर हेल्थ ड्रिंक कंपनी खरीदी, अब Nexba और PACE भारत में!Bonus Issue: निवेशकों की चांदी! अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां बांटने जा रही हैं बोनस शेयर, जानें रिकॉर्ड डेटभारत-अमेरिका व्यापार समझौते से ऑटो कंपोनेंट सेक्टर को मिली राहत, निर्यात में जबरदस्त तेजी की उम्मीद

Senores Pharma IPO का अलॉटमेंट हुआ फाइनल, GMP मचा रहा धमाल; फटाफट करें चेक आपको मिला या नहीं

सेनोरेस फार्मास्यूटिकल्स ने आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 372-391 रुपये प्रति शेयर तय किया है। पब्लिक इश्यू को निवेशकों से तगड़ा रिस्पांस मिला।

Last Updated- December 26, 2024 | 10:25 AM IST
Bharat Coking Coal IPO

Senores Pharmaceuticals IPO allotment today: सेनोरेस फार्मास्यूटिकल्स आईपीओ शेयरों के अलॉटमेंट को गुरुवार (26 दिसंबर) 2024 को फाइनल रूप दे दिया गया। निवेशकों ने मजबूत रिस्पांस के बीच पब्लिक इश्यू के लिए बोली लगाने की अवधि मंगलवार (24 दिसंबर) को बंद हो गई।

Senores Pharmaceuticals IPO सब्सक्रिप्शन स्टेटस

सेनोरेस फार्मास्यूटिकल्स ने आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 372-391 रुपये प्रति शेयर तय किया है। पब्लिक इश्यू को निवेशकों से तगड़ा रिस्पांस मिला और 85,34,681 शेयरों के बदले 79,95,96,646 शेयरों के लिए बोलियां मिली। एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, इश्यू कुल मिलाकर 93.69 गुना सब्सक्राइब किया गया।

सेनोरेस फार्मास्यूटिकल्स लेटेस्ट जीएमपी

शेयर बाजारों के जानकारों के मुताबिक, सेनोरेस फार्मास्यूटिकल्स के नॉन लिस्टेड शेयर ग्रे मार्केट में 631 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं। यह पब्लिक इश्यू के प्राइस बैंड के अपर एन्ड 391 रुपये के मुकाबले 61.38 प्रतिशत ज्यादा है। इसका मतलब है कि निवेशकों को लिस्टिंग पर प्रति शेयर 240 रुपये का फायदा हो सकता है।

Senores Pharmaceuticals IPO अलॉटमेंट स्टेटस

सेनोरेस फार्मास्यूटिकल्स आईपीओ (Senores Pharmaceuticals IPO) का अलॉटमेंट स्टेटस रजिस्ट्रार की वेबसाइट https://linkintime.co.in/initial_offer/public-issues.html पर ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

BSE पर अलॉटमेंट चेक करने का प्रॉसेस

1. Senores Pharmaceuticals IPO या किसी भी पब्लिक इश्यू का अलॉटमेंट चेक करने के लिए आप सबसे पहले https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर जाए।

2. वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने Issue Type के तहत दो ऑप्शंस आएंगे। आपको इसमें Equity पर क्लिक करना है।

3. इसके बाद अगला ऑप्शन issue name के नाम से आएगा। इसमें आपको अपने IPO का नाम सेलेक्ट करना है।

4. ये सब करने के बाद आप दिए गए बॉक्स में अपना एप्लिकेशन नंबर सब्मिट करें। आप अपने PAN कार्ड की डिटेल्स भी डाल सकते हैं।

5. इसके बाद ‘सर्च’ पर क्लिक करें और Transrail Lighting IPO का अलॉटमेंट स्टेटस आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

First Published - December 26, 2024 | 10:21 AM IST

संबंधित पोस्ट