facebookmetapixel
Advertisement
Bharat Bandh Today: आज क्या रहेगा बंद, क्या सेवाएं रहेंगी चालू? जानिए पूरी जानकारीGold-Silver Price Today: वैलेंटाइन डे से पहले सोने-चांदी के दामों में गिरावट, चेक करें आज के रेटक्या सोना-चांदी में फिर से जोरदार तेजी आएगी? Emkay Wealth की रिपोर्ट ने बढ़ाई हलचलहो गया ऐलान! 160 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड देगी फार्मा कंपनी, जान लें रिकॉर्ड डेटप्रधानमंत्री ने अमेरिका को सौंपा भारत का भविष्य: राहुल गांधीपूंजी निवेश से प्रगति की राह, 2047 लक्ष्य की ओर सरकार का कदमनिफ्टी भले रुका, लेकिन इन 3 शेयरों में आज दिख रहा 5 से 8% तक का अपसाइड!AI की वैश्विक दौड़ में भारत की दावेदारी, दिल्ली बनेगी रणनीति का केंद्रइन्फ्रास्ट्रक्चर निवेश में बड़ा कदम, केंद्र ला सकता है पहला मल्टी-सेक्टर ट्रस्टHDFC बैंक में हिस्सेदारी बढ़ाने की तैयारी, ICICI ग्रुप को मिली अहम मंजूरी

फिजिक्सवाला आईपीओ को मिले 1.8 गुना आवेदन, संस्थागत निवेशकों की मजबूत भागीदारी से मिली रफ्तार

Advertisement

फिजिक्सवाला के 3,480 करोड़ रुपये के आईपीओ में 3,100 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी हो रहे हैं और 380 करोड़ रुपये का ऑफर-फॉर-सेल शामिल है

Last Updated- November 13, 2025 | 10:13 PM IST
PhysicsWallah IPO

एडटेक फर्म फिजिक्सवाला के आईपीओ को बोली के आखिरी दिन गुरुवार को 1.81 गुना आवेदन मिले। संस्थागत निवेशकों की श्रेणी में 2.7 गुना, अमीर निवेशकों की श्रेणी में 0.5 गुना, खुदरा निवेशकों की श्रेणी में 1.06 गुना तथा कर्मचारियों के लिए आरक्षित श्रेणी में 3.5 गुना आवेदन मिले।

​फिजिक्सवाला के 3,480 करोड़ रुपये के आईपीओ में 3,100 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी हो रहे हैं और 380 करोड़ रुपये का ऑफर-फॉर-सेल शामिल है।

कंपनी ने नए निर्गम से प्राप्त रकम का उपयोग अपनी पूंजीगत व्यय की जरूरतों, लीज भुगतान, अपनी सहायक कंपनियों में निवेश, सर्वर और क्लाउड-संबंधित बुनियादी ढांचे की लागत और विपणन पहल आदि में करने की योजना बनाई है। कंपनी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयारी वाले पाठ्यक्रम और कौशल उन्नयन पाठ्यक्रम मुहैया कराती है।

फिजिक्सवाला के वितरण चैनलों में उसके सोशल मीडिया चैनल, वेबसाइट और ऐप, तकनीक-सक्षम ऑफलाइन केंद्र शामिल हैं जहां उसके संकाय भौतिक केंद्र में लाइव कक्षाएं लेते हैं। हाइब्रिड केंद्र में छात्र भौतिक केंद्र में लाइव ऑनलाइन कक्षाओं में भाग लेता है। वह प्रश्नों को हल करने और रिवीजन के लिए केंद्र में मौजूद अन्य संकाय से लाभ उठा सकता है।

Advertisement
First Published - November 13, 2025 | 10:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement