facebookmetapixel
Advertisement
SBI Funds IPO: आज से सब्सक्रिप्शन खुला, ग्रे मार्केट से क्या है संकेत? एंकर निवेशकों से जुटाए ₹2,663 करोड़Hormuz Attack: होर्मुज में UAE के दो टैंकरों पर ईरानी मिसाइल हमला; एक भारतीय की मौत, 6 भारतीय घायलShriram Finance से PNB Housing तक: NBFC सेक्टर की वापसी तय? ब्रोकरेज ने चुने ये 19 पसंदीदा शेयरGold-Silver Price Today: सोना हुआ महंगा, चांदी भी चमकी! जानिए MCX और ग्लोबल मार्केट में आज का ताजा भावपुरानी कारों की खरीद-बिक्री का बाजार तेजी से हो रहा डिजिटल, आगे की ग्रोथ स्टोरी और दिलचस्पStock Market Update: सेंसेक्स 300 अंक टूटा, निफ्टी 24,100 के नीचे; ऑटो-रियल्टी शेयरों ने बढ़ाया दबावहोर्मुज संकट के बीच तेल में फिर उछाल, WTI 79 डॉलर और ब्रेंट 84 डॉलर के पार; प्लैटिनम में दबावStocks to Buy Today: कोटक सिक्योरिटीज ने बताए 2 दमदार शेयर, जानें टारगेट प्राइस और निवेश की वजहInsurance Stocks: SBI Life से LIC तक… किस इंश्योरेंस कंपनी ने जून तिमाही में की सबसे ज्यादा कमाई?Stocks To Watch Today: SBI IPO से HCL Tech के AI प्लान तक, आज शेयर बाजार में इन कंपनियों की खबरें बदल सकती हैं चाल

Orient Technologies IPO: सब्सक्रिप्शन के लिए खुला आईपीओ, जानें प्राइस बैंड समेत अन्य डिटेल्स

Advertisement

Orient Technologies IPO: कंपनी का यह IPO अब पब्लिक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला गया है और 23 अगस्त को बंद हो जाएगा।

Last Updated- August 21, 2024 | 12:34 PM IST
IPO Listing
Representative image

Orient Technologies IPO: ओरिएंट टेक्नोलॉजीज के प्रारंभिक सार्वजनिक प्रस्ताव (IPO) में 120 करोड़ रुपये के ताजा इश्यू और प्रमोटर्स द्वारा 95 करोड़ रुपये मूल्य के 46 लाख इक्विटी शेयरों की बिक्री के लिए प्रस्ताव शामिल है। इस प्रकार कुल ट्रांजैक्शन का आकार 215 करोड़ रुपये तक पहुंच जाता है।

IT सॉल्यूशन प्रोवाइड करने वाली कंपनी ओरिएंट टेक्नोलॉजीज का प्रारंभिक सार्वजनिक प्रस्ताव (IPO) आज (21 अगस्त) सब्सक्रिप्शन के लिए ओपन हो गया है। जो निवेशक इस इश्यू में पैसे लगाना चाहते हैं वह 23 अगस्त तक इसमें निवेश कर सकते हैं।

आइए, जानते हैं Orient Technologies IPO के बारे में जरूरी बातें-

Orient Technologies IPO का प्राइस बैंड

ओरिएंट टेक्नोलॉजीज ने अपने 215 करोड़ रुपये के इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) के लिए शेयर का प्राइस बैंड 195-206 रुपये प्रति शेयर तय किया है।

कब तक कर सकते हैं आईपीओ सब्सक्राइब?

कंपनी का यह IPO अब पब्लिक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला गया है और 23 अगस्त को बंद हो जाएगा।

यह भी पढ़ें: जल्द आएगा Baazar Style Retail का IPO, झुनझुनवाला का लगा है पैसा

कब होगी आईपीओ की लिस्टिंग?

ओरिएंट टेक्नोलॉजीज का आईपीओ 28 अगस्त को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होगा।

कौन है आईपीओ के बुक रनिंग लीड?

एलारा कैपिटल (इंडिया) इस IPO के लिए एकमात्र बुक-रनिंग लीड मैनेजर है।

कौन है आईपीओ का रजिस्ट्रार?

ओरिएंट टेक्नोलॉजीज आईपीओ का रजिस्ट्रार लिंक इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड है।

Orient Technologies IPO का GMP

ओरिएंट टेक्नोलॉजीज आईपीओ का आज जीएमपी ₹32 है। 206 रुपये के प्राइस बैंड के साथ, ओरिएंट टेक्नोलॉजीज के IPO की अनुमानित लिस्टिंग प्राइस ₹238 है (कैप प्राइस + आज का GMP)।

यह भी पढ़ें: Saraswati Saree Depot IPO की बाजार में शानदार एंट्री, पहले दिन ही निवेशकों को हुआ मुनाफा!

जानें कंपनी के बारे में-

ओरिएंट टेक्नोलॉजीज लिमिटेड IT उत्पादों और सेवाओं के विकास में विशेषज्ञ है। कंपनी डेटा सेंटर सॉल्यूशंस से लेकर क्लाउड और डेटा मैनेजमेंट सेवाओं तक का एक व्यापक और विविधतापूर्ण उत्पाद और सेवाएं प्रदान करती है। हाल ही में, कंपनी ने ‘डिवाइस ऐज़ ए सर्विस (DaaS)’ के क्षेत्र में प्रवेश किया है। इस मॉडल के तहत, कंपनी डेस्कटॉप, लैपटॉप, टैबलेट, प्रिंटर, स्कैनर, स्मार्टफोन और सर्वर जैसी डिवाइस को सॉफ़्टवेयर और मैनेज्ड सेवाओं के साथ ‘पे-पर-यूज़’ यानी सब्सक्रिप्शन मॉडल पर प्रदान करेगी।

Advertisement
First Published - August 21, 2024 | 12:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement