facebookmetapixel
Advertisement
भारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान

IPO News: शेयर बाजार में दस्तक देगी WeWork India, आईपीओ के लिए SEBI से मिली मंजूरी

Advertisement

WeWork India ने फरवरी 2025 में DRHP दाखिल किया था। मार्च 2025 में सेबी ने इसे रोक दिया था। हालांकि, 8 जुलाई को सेबी ने इसे रोक से बाहर कर दिया है।

Last Updated- July 15, 2025 | 1:52 PM IST
Bharat PET IPO
WeWork IPO: यह आईपीओ पूरी तरह से एक ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा। (प्रतीकात्मक फोटो)

WeWork IPO News: फ्लेक्सिबल ऑफिस स्पेस मुहैया कराने वाली वीवर्क इंडिया मैनेजमेंट (WeWork India Management) को स्टॉक मार्केट रेगुलेटर भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) से अपने IPO के लिए मंजूरी मिल गई है। वीवर्क इंडिया का प्रमोशन और स्वामित्व मुख्य रूप से बेंगलुरु स्थित एंबेसी ग्रुप (Embassy Group) के पास है।

वीवर्क इंडिया ने फरवरी 2025 में अपना ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) दाखिल किया था। मार्च 2025 में सेबी ने इस आईपीओ को रोक दिया था। हालांकि, 8 जुलाई को सेबी ने बताया कि यह प्रस्ताव अब रोक से बाहर कर दिया गया है।

WeWork IPO: पूरी तरह OFS होगा

वीवर्क इंडिया का यह आईपीओ पूरी तरह से एक ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा। इसके अंतर्गत कुल 4.37 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री की जाएगी। कंपनी को इस इश्यू से कोई कैपिटल नहीं मिलेगी। आईपीओ से मिलने वाली पूरी राशि लागत और टैक्स काटकर शेयर बेचने वाले प्रमोटर्स के पास जाएगी।

इस OFS में एंबेसी बिल्डकॉन एलएलपी (प्रवर्तक बिक्री शेयरधारक) की ओर से 3.34 करोड़ इक्विटी शेयर और 1 एरियल वे टेनेंट लिमिटेड (निवेशक बिक्री शेयरधारक) की ओर से 1.02 करोड़ इक्विटी शेयर शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: Q1 Results Today: HDFC Life, ICICI Lombard समेत 23 कंपनियों के आज आएंगे नतीजे; स्टॉक मूवमेंट पर रखें नजर

WeWork की फाइनैंशल हेल्थ

30 सितंबर 2024 तक कंपनी का नेट डेट ₹529.43 करोड़ था। वित्त वर्ष 2024 में कंपनी का ऑपरे​​टिंग रेवेन्यू ₹1,665.14 करोड़ रहा, जो कि वित्त वर्ष 2023 के ₹1,314.52 करोड़ के मुकाबले अधिक है। वित्त वर्ष 2024 में कंपनी को ₹135.77 करोड़ का घाटा हुआ, जबकि वित्त वर्ष 2023 में यह घाटा ₹146.81 करोड़ था।

WeWork: क्या है बिजनेस, पोर्टफोलियो

वीवर्क वर्कस्पेस डिजाइन करने, तैयार करने और ऑपरेट करने की सर्विसेज देती है। 30 जून 2024 तक इसके पोर्टफोलियो में ग्रेड ए प्रॉपर्टीज की हिस्सेदारी लगभग 93 फीसदी रही। 30 सितंबर 2024 तक वीवर्क इंडिया के पोर्टफोलियो में 59 ऑपरेशनल सेंटर्स में कुल 94,440 डेस्क शामिल थे, जिनकी कुल लीज योग्य क्षेत्रफल 6.48 मिलियन वर्गफुट थी।

वीवर्क इंडिया के सेंटर्स भारत के टियर-1 शहरों- बेंगलुरु, मुंबई, पुणे, हैदराबाद, गुरुग्राम, नोएडा, दिल्ली और चेन्नई- में स्थित हैं। यह कंपनी अमेरिका स्थित वीवर्क ग्लोबल की भारतीय यूनिट है, जो 35 देशों में लगभग 600 पूर्ण स्वामित्व और लाइसेंस्ड लोकेशंस के साथ फ्लेक्सिबल ऑफिस स्पेस सर्विसेज देती है।

Advertisement
First Published - July 15, 2025 | 1:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement