facebookmetapixel
Advertisement
Mcap: टॉप-10 में से 4 कंपनियों का मार्केट कैप 87,960 करोड़ घटा, भारती एयरटेल को सबसे बड़ा नुकसानप्राइड होटल्स लाएगी 1,000 करोड़ का धमाकेदार IPO, SEBI से मंजूरी के बाद बाजार में एंट्री की तैयारीभारतीय शेयर बाजार में लौटा विदेशी निवेशकों का भरोसा, अगस्त में अब तक लगाए 23,544 करोड़ रुपये‘यह देश पर हमले जैसा’, अमेरिकी टैरिफ के बाद कनाडाई PM कार्नी का फूटा गुस्सा, कहा: जवाबी टैक्स लगाएंगेअमेरिका से बढ़ते तनाव के बीच ईरान की पड़ोसी मुल्कों को चेतावनी: युद्ध में साथ दिया तो अंजाम भुगतने को रहें तैयारज्यादा खर्च हो गया? घबराने की जरूरत नहीं, इन आसान तरीकों से फिर पटरी पर लाएं अपनी आर्थिक स्थितिदेश में डॉलर की बंपर आवक! RBI की स्वैप स्कीम से आए $7.28 करोड़, जानें बैंकों पर क्या होगा असरनौकरी छोड़ने के बाद भी EPF खाते पर मिलेगा ब्याज? समझें उम्र व रिटायरमेंट से जुड़ा EPFO का पूरा नियमबिना कमाई वाले छात्रों को भी मिलेगा ₹25 लाख का लाइफ कवर, स्टूडेंट्स के लिए लॉन्च हुआ खास टर्म प्लानशेयरधारकों की बल्ले-बल्ले! 1 शेयर पर 1 फ्री बोनस शेयर दे रही यह कंपनी; 24 अगस्त तय हुई रिकॉर्ड डेट

Kronox Lab Sciences IPO: कल लिस्ट हो जाएगा आईपीओ, जानें ग्रे मार्केट से कैसा मिल रहा रिस्पांस

Advertisement

इश्यू को गैर-संस्थागत निवेशक (NIIs) से 301.92 गुना, योग्य संस्थागत खरीदार (QIBs) से 89.03 गुना और रिटेल इन्वेस्टर्स से 54.23 गुना बोलियां मिली है।

Last Updated- June 09, 2024 | 5:18 PM IST
IGI IPO

Kronox Lab Sciences IPO Latest GMP: क्रोनॉक्स लैब साइंसेज का आईपीओ शेयर बाजार में कल लिस्ट हो जाएगा। क्रोनॉक्स लैब आईपीओ (Kronox Lab IPO) के अलॉटमेंट को गुरुवार यानी 6 जून को फाइनल रूप दे दिया गया।

स्पेशल केमिकल कंपनी के आईपीओ को सब्सक्राइब करने की अवधि 3 जून को शुरू हुई थी और पांच जून को समाप्त हुई। अंतिम बोली के दिन आईपीओ के सभी तीन हिस्सों को निवेशकों से जोरदार रिस्पांस मिला है।

Kronox Lab Sciences IPO: निवेशकों से मिला तगड़ा रिस्पांस

इश्यू को गैर-संस्थागत निवेशक (NIIs) से 301.92 गुना, योग्य संस्थागत खरीदार (QIBs) से 89.03 गुना और रिटेल इन्वेस्टर्स से 54.23 गुना बोलियां मिली है। तीसरे और आंतों दिन क्रोनॉक्स लैब साइंसेज के आईपीओ का सब्सक्रिप्शन स्टेटस 117.25 गुना रहा।

आईपीओ साइज का आधा हिस्सा योग्य संस्थागत खरीदारों, 35 प्रतिशत रिटेल निवेशकों और शेष 15 फीसदी गैर-संस्थागत निवेशकों के लिए रिजर्व रखा गया है। वहीं, आईपीओ के एक लोट में 110 शेयर शामिल हैं।

क्रोनॉक्स लैब साइंसेज आईपीओ जीएमपी (Kronox Lab Sciences IPO GMP)

इंवेस्टरगेन.कॉम के अनुसार, क्रोनॉक्स लैब आईपीओ का आज का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) +30 है। यह दर्शाता है कि क्रोनॉक्स लैब साइंसेज का शेयर प्राइस ग्रे मार्केट में 30 रुपये के प्रीमियम पर चल रहा है।

आईपीओ प्राइस बैंड के अपर एन्ड और ग्रे मार्केट में मौजूदा प्रीमियम को देखते हुए क्रोनॉक्स लैब साइंसेज आईपीओ (Kronox Lab Sciences IPO) का अनुमानित लिस्टिंग प्राइस 166 रुपये प्रति शेयर है, जो कि आईपीओ प्राइस के अपर एंड 136 रुपये से 22.06 प्रतिशत ज्यादा है। ‘ग्रे मार्केट प्रीमियम’ दर्शाता है कि निवेशक प्राइस बैंड से ज्यादा किमय पर शेयर खरीदने के इच्छुक है।

क्रोनॉक्स लैब साइंसेज आईपीओ डिटेल्स

आईपीओ में कोई नया इश्यू कॉम्पोनेन्ट शामिल नहीं है और इसमें केवल 95.7 लाख इक्विटी शेयरों की बिक्री की पेशकश (OFS) है। इसलिए शेयरधारकों को बिक्री पर इश्यू की पूरी इनकम मिलेगी।

ओएफएस के बिक्री शेयरधारकों में प्रमोटर जोगिंदरसिंह जसवाल, केतन रमानी और प्रीतेश रमानी शामिल हैं, जो प्रत्येक 31.9 लाख शेयर बेच रहे हैं।

Advertisement
First Published - June 9, 2024 | 5:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement