facebookmetapixel
Advertisement
भारत बना एशिया का सबसे बड़ा निवेश ठिकाना! रिपोर्ट में चीन और जापान भी पीछेIRFC OFS रहा हिट! सरकार की झोली में आए ₹2,100 करोड़, रिटेल निवेशकों ने किया मालामालNALCO, Hindalco: एल्युमिनियम शेयरों से निकलने का वक्त? रिपोर्ट में 30-40% डाउनसाइड की चेतावनीApple ने ग्राहकों को दिया बड़ा झटका! MacBook और iPad हुए महंगे, कंपनी ने बताई बड़ी वजह₹12.48 लाख करोड़ की AMC, आखिर क्यों खास है SBI Mutual Fund IPO?Apollo से Medanta तक, इन 4 Hospital Stocks में बड़ा मौका! ब्रोकरेज दिया 40% तक का टारगेटBank Holiday: मुहर्रम पर आज बैंक खुला है या बंद? घर से निकलने से पहले जरूर जान लें आपके शहर का अपडेटStock Market Closed Today: मुहर्रम के अवसर पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें अब कब-कब नहीं होगी NSE और BSE में ट्रेडिंगवैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भी जीवन बीमा की मांग मजबूत रहेगी, HDFC Life चेयरमैन केकी मिस्त्री का भरोसामुंबई पोर्ट का बड़ा इंफ्रा विस्तार, ₹3,541 करोड़ की परियोजनाओं से बढ़ेगी कार्गो और पर्यटन क्षमता

IPOs This Week: निवेशकों के लिए बढ़िया मौका, इस हफ्ते खुल रहे ये 3 मेनबोर्ड IPO; तुरंत चेक करें डिटेल्स

Advertisement

विशाल मेगा मार्ट का आईपीओ 11 दिसंबर 2024 को पब्लिक सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। यह आईपीओ पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल (OFS) है जिसमें 1,025,641,025 शेयर शामिल हैं।

Last Updated- December 08, 2024 | 4:26 PM IST
Top Performing IPO in 2025

IPOs This Week: अगले सप्ताह निवेशकों के पास आईपीओ बाजार में बड़ी हलचल देखने को मिलने वाली है। ऐसा इसलिए क्योंकि प्राइमेरी मार्केट में 3 मेनबोर्ड आईपीओ खुलने जा रहे हैं। इनमें विशाल मेगा मार्ट और Mobikwik समेत LG Electronics का पब्लिक इश्यू शामिल हैं।

वहीं, इस साल अब तक 138 कंपनियां पब्लिक हो चुकी हैं। इनमें से 76 कंपनियों ने मुख्य बाजार (mainboard) पर आईपीओ लॉन्च किए हैं, जिससे निवेशकों के लिए कई नए मौके बने हैं।

विशाल मेगा मार्ट आईपीओ

विशाल मेगा मार्ट का आईपीओ 11 दिसंबर 2024 को पब्लिक सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। यह आईपीओ पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल (OFS) है जिसमें 1,025,641,025 शेयर शामिल हैं। आईपीओ का प्राइस बैंड 74 रुपये से 78 रुपये प्रति शेयर रखा गया है और इसमें एक लॉट साइज 190 शेयर का होगा। इसका मतलब है कि निवेशक कम से कम 190 शेयर या इसके गुणकों में बोली लगा सकते हैं। आईपीओ का सब्सक्रिप्शन 13 दिसंबर 2024 तक खुला रहेगा।

अलॉटमेंट का प्रोसेस 16 दिसंबर 2024 को पूरी की जाएगी और शेयर 17 दिसंबर 2024 को डिमैट अकाउंट्स में क्रेडिट कर दिए जाएंगे। विशाल मेगा मार्ट के शेयर 18 दिसंबर 2024 को BSE और NSE पर लिस्ट होंगे। कंपनी का रजिस्ट्रार KFin Technologies है और कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी, ICICI सिक्योरिटीज, इंटेन्सिव फिस्कल सर्विसेज, जेफ्रीज़ इंडिया, JP मॉर्गन इंडिया और मॉर्गन स्टेनली इंडिया इस आईपीओ के बुक-रनिंग लीड मैनेंजर्स हैं।

मोबिक्विक आईपीओ

मोबिक्विक का आईपीओ भी 11 दिसंबर 2024 को पब्लिक सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने जा रहा है। यह आईपीओ पूरी तरह से फ्रेश इश्यू है जिसमें 20,501,792 शेयरों की पेशकश की जा रही है। प्राइस बैंड 265 रुपये से 279 रुपये प्रति शेयर है और एक लॉट साइज 53 शेयर का होगा। निवेशक कम से कम 53 शेयर या इसके गुणकों में बोली लगा सकते हैं।

आईपीओ का सब्सक्रिप्शन 13 दिसंबर 2024 तक खुलेगा। अलॉटमेंट 16 दिसंबर 2024 को होगा और 17 दिसंबर 2024 को शेयर डिमैट अकाउंट्स में क्रेडिट हो जाएंगे। मोबिक्विक के शेयर 18 दिसंबर 2024 को BSE और NSE पर लिस्ट होंगे।

कंपनी का रजिस्ट्रार लिंक इनटाइम इंडिया है जबकि SBI कैपिटल मार्केट्स और DAM कैपिटल एडवाइजर्स (पहले IDFC सिक्योरिटीज) इस आईपीओ के बुक-रनिंग लीड मैनेंजर्स हैं।

LG Electronics India IPO

इलेक्ट्रॉनिक्स दिग्गज एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया (LG Electronics India) बहुत जल्द अपने आईपीओ की पेशकश करने वाली है। कंपनी ने शुक्रवार को अपना ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) सेबी (Securities and Exchange Board of India) के पास फाइल कर दिया है। कंपनी इश्यू के जरिए 15,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है। खबरों के मुताबिक, यह IPO पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा, जिसमें कंपनी 10.18 करोड़ शेयर बेच सकती है।

ऐसा कहा जा रहा है कि कंपनी ने यह कदम ह्युंडै मोटर इंडिया (HMI)की सफल लिस्टिंग के बाद उठाया है। ह्युंडै मोटर इंडिया का 27,870 करोड़ रुपये का IPO अक्टूबर में बाजार में लिस्ट हुआ था, जो कि देश का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बना।

एलजी इंडिया का IPO भारत का पांचवां सबसे बड़ा IPO होगा। यह कोल इंडिया के 15,200 करोड़ रुपये के IPO (2010) के बाद का सबसे बड़ा इश्यू है।

Advertisement
First Published - December 7, 2024 | 10:22 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement