facebookmetapixel
Anthropic के नए टूल ने IT सेक्टर में मचाई खलबली! इंफोसिस से लेकर टीसीएस के शेयर धड़ाम, क्या करता है ये टूल ?Cement Sector: मांग और कीमतों में सुधार के बीच नुवामा की BUY कॉल, जेके सीमेंट बनी टॉप पिक25% उछलेगा अदाणी का यह शेयर, कंपनी की परफॉर्मेंस से ब्रोकरेज खुश; BUY की दी सलाह₹1,100 के पार पहुंचा झींगा कारोबार से जुड़ा स्टॉक, दो दिन में 35 फीसदी उछलासर्विसेज पीएमआई जनवरी में बढ़कर 58.5 पर पहुंचा, डिमांड और भर्ती बढ़ने से मिली मजबूतीGold silver price today: सोना चांदी अब तेजी पर सवार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में गोल्ड फिर $5,000 के पार₹34 हजार करोड़ की योजना, खर्च हुए सिर्फ ₹19 हजार करोड़- कहां अटक गई PLI?Stocks to Watch: Bajaj Finance से लेकर Nazara Tech तक, बुधवार को इन स्टॉक्स में दिख सकती है हलचलStock Market Update: आईटी शेयरों में बिकवाली से बाजार में दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी सपाट; इन्फोसिस 8% टूटादीपिंदर गोयल का खुला न्योता, पुराने Zomato कर्मचारियों से बोले वापस आ जाइए

IPO के लिए आवेदन में जबरदस्त तेजी, 2025 की पहली छमाही में दोगुने DRHP, ₹1.6 लाख करोड़ जुटाने की तैयारी

पहली छमाही के दौरान 118 कंपनियों ने अपनी पेशकश के लिए दस्तावेज दाखिल किए, जबकि 2024 की समान अव​धि में यह आंकड़ा महज 52 था।

Last Updated- July 02, 2025 | 11:27 PM IST
IPO and Stocks

साल 2025 की पहली छमाही के दौरान आरं​भिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के साथ पूंजी बाजार में दस्तक देने संबंधी गतिवि​धियों में तेजी दर्ज की गई। बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास जमा कराए गए आईपीओ के मसौदा दस्तावेज (डीआरएचपी) की संख्या में दोगुनी से अ​धिक वृद्धि दर्ज की गई। आकर्षक मूल्यांकन के कारण प्रवर्तकों के बीच आईपीओ के प्रति सकारात्मक रुझान बरकरार है।

पहली छमाही के दौरान 118 कंपनियों ने अपनी पेशकश के लिए दस्तावेज दाखिल किए, जबकि 2024 की समान अव​धि में यह आंकड़ा महज 52 था। इस साल अपने आईपीओ का मसौदा दस्तावेज दाखिल करने वाली कंपनियां कुल मिलाकर 1.6 लाख करोड़ रुपये जुटाने की उम्मीद कर रही हैं। एक साल पहले की समान अव​धि में यह रकम 1 लाख करोड़ रुपये थी।

इस साल आईपीओ के लिए आवेदन करने वाली प्रमुख कंपनियों में ग्रो, पाइन लैब्स, वाटरवेज लीजर टूरिज्म, ललिता ज्वैलरी मार्ट, केनरा रोबेको ऐसेट मैनेजमेंट और फिजिक्सवाला आदि शामिल हैं। कई कंपनियों ने आईपीओ के लिए गोपनीय तरीके से भी आवेदन किया है। गोपनीय तरीके से आईपीओ के लिए आवेदन दा​​खिल करने की व्यवस्था हाल में शुरू हुई है।

मसौदा दस्तावेज को गोपनीय रखे जाने से कंपनियों को आईपीओ के लिए दमदार योजना तैयार करने का समय मिलता है। कंपनियों को आईपीओ लाने से पहले मसौदा दस्तावेज यानी डीआरएचपी बाजार नियामक सेबी के पास दा​खिल करना होता है। इसमें पेशकश का आकार, जोखिम और वित्तीय लेखाजोखा जैसे तमाम खुलासे करने होते हैं।

आईपीओ के लिए आवेदन दा​खिल करने में भले ही तेजी दिख रही हो लेकिन 2025 की पहली छमाही में आईपीओ की संख्या 24 रही जो एक साल पहले की समान अव​धि में दर्ज 36 आईपीओ के मुकाबले कम है। विशेषज्ञों का कहना है कि आवेदन दा​खिल करने में तेजी का मतलब साफ है कि अगर बाजार में सबकुछ ठीक रहा तो साल के आखिर में बड़े पैमाने पर आईपीओ आएंगे।

साल 2025 के पहले चार महीनों के दौरान आईपीओ बाजार काफी ठंडा रहा जहां 10 कंपनियों ने आईपीओ के जरिये पूंजी बाजार से 18,704 करोड़ रुपये जुटाए। उसके बाद मई और जून में आईपीओ बाजार की गतिवि​धियां तेज होने लगीं। मार्च पिछले दो वर्षों के दौरान एकमात्र ऐसा महीना था ​जब कोई आईपीओ नहीं आया। अप्रैल में महज एक सौदा हुआ।

कंपनी जगत की आय में नरमी और मूल्यांकन संबंधी चिंताओं के कारण अक्टूबर 2024 से द्वितीयक बाजार में बिकवाली का दौर शुरू हो गया था जिससे आईपीओ की रफ्तार सुस्त पड़ गई। मगर कंपनियों ने मसौदा दस्तावेज दा​खिल करना जारी रखा।

बैंकरों ने कहा कि आईपीओ की प्रक्रिया करीब 18 महीने की होती है। इसमें मसौदा दस्तावेज की तैयारी और सेबी से मंजूरी लेने में छह महीने लग जाते हैं। उसके बाद आईपीओ के साथ पूंजी बाजार में दस्तक देने में करीब 12 महीने और लगते हैं। ऐसे में जारीकर्ता बाजार में ​स्थिरता के दौरान भी अपनी तैयारी दुरुस्त रखना चाहते हैं।

कोटक इन्वेस्टमेंट बैंकिंग के प्रबंध निदेशक वी. जयशंकर ने कहा, ‘मार्च तक कुछ महीनों के लिए एफपीआई की बिकवाली काफी बढ़ गई थी। कंपनी जगत की आय और ट्रंप शुल्क के बारे में चिंताएं बढ़ने लगी थीं। मगर अब चिंताएं कम हो गई हैं और एफपीआई फिर शुद्ध लिवाल हो गए हैं तो घरेलू बाजार में निवेश का प्रवाह दमदार दिख रहा है। ऐसे में कंपनियां आईपीओ संबंधी योजनाओं को आगे बढ़ा रही हैं। साथ ही बाजार में मूल्यांकन भी फिलहाल काफी आकर्षक दिख रहा है।’ दूसरी छमाही में आईपीओ बाजार अपेक्षाकृत अ​धिक मजबूत दिख सकता है।

First Published - July 2, 2025 | 11:15 PM IST

संबंधित पोस्ट